Jharkhand: भाजपा MP निशिकांत दुबे का दावा, ‘चंपई सोरेन को CM पद छोड़ने का फरमान हुई, कल्पना सोरेन बनेंगी मुख्यमंत्री’

कल्पना सोरेन को शुरू से मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जाता रहा है। बीच-बीच में विधायकों ने उन्हें सीएम बनाने की आवाज उठाई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 10:38 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 10:38 AM (IST)

Jharkhand: भाजपा MP निशिकांत दुबे का दावा, ‘चंपई सोरेन को CM पद छोड़ने का फरमान हुई, कल्पना सोरेन बनेंगी मुख्यमंत्री’

HighLights

  1. जमीन घोटाले में नाम आने के बाद हेमंत सोरेन ने दिया था इस्तीफा
  2. तब से चंपई सोरेन निभा रहे हैं सीएम पद की जिम्मेदारी
  3. कल्पना को सीएम बनाने की मांग भी लगातार उठती रही

एजेंसी, रांची। लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड में नया सियासी बवाल उठा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि जल्द ही चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा और जमीन घोटाले में जेल में कैद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, पिछले 2 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं। सूचना अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें कल्पना सोरेन के लिए मुख्यमंत्री छोड़ने का फरमान जारी किया है। सीता सोरेन, लोबिन व चमरा लिंडा ने निर्णय ले लिया है। खेला होबे?

naidunia_image

(निशिकांत दुबे)

क्या झारखंड में फिर होगा खेला?

कल्पना सोरेन को शुरू से मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जाता रहा है। बीच-बीच में विधायकों ने उन्हें सीएम बनाने की आवाज उठाई है। JMM ही नहीं, कांग्रेस के कुछ नेता भी कल्पना की सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।

naidunia_image

(चंपई सोरेन)

वहीं लोकसभा चुनाव के सिलसिले में कल्पना की अगुवाई में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली रांची में होने जा रही है। कुल मिलाकर पति के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन का कद बढ़ता जा रहा है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले ही झारखंड में ऐसी कोई उठापटक होगी, इसकी उम्मीद नहीं है।

naidunia_image

(हेमंत सोरेन)