Gold and Silver Worth in MP: 15 दिन लगातार बढ़ोतरी के बाद 16वें दिन सोना-चांदी के दाम में गिरावट

इंदौर में गुरुवार को सोना कैडबरी 72800 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 80600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: 15 दिन लगातार बढ़ोतरी के बाद 16वें दिन सोना-चांदी के दाम में गिरावट

Gold and Silver Worth in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। डालर की दर पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जिससे सोने और चांदी की लेवाली पर असर पड़ा है। इसके चलते गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में गुरुवार को सोना कॉमेक्स पर 14 डॉलर टूटकर 2346 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22 सेंट घटकर 28.06 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी 16 दिन की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

इंदौर में सोना कैडबरी 200 रुपये टूटकर 72800 और चांदी 100 रुपये घटकर 80600 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का मानना है कि बाजार में ऊंचे दामों की वजह से ग्राहकी बेहद कमजोर बनी हुई है। छुटपुट रूप से छोटे निवेशकों की बिकवाली बाजार में जरूर आ रही है। उच्च दरों से सोने में आगे की बढ़त सीमित होने की उम्मीद है।चीन की अर्थव्यवस्था भी कमजोर बनी हुई है। केंद्रीय बैंकों की सोना खरीदी का दौर जारी है। कॉमेक्स सोना ऊपर में 2346 तथा नीचे में 2325 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 28.06 व नीचे में 27.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 72800 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 73500 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 67375 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 73000 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 80500 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 83800 रुपये तथा चांदी टंच 80700 रुपये प्रति किलो बोली गई। बुधवार को चांदी 80600 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 72900 रुपये तथा सोना रवा 72800 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 80800 रुपये तथा चांदी टंच 80700 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 73600 रुपये तथा सोना रवा 73550 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 82500 रुपये तथा चांदी टंच 82600 रुपये प्रति किलो बोली गई।