Climate Replace: मौसम विभाग ने किसानों की बढ़ाई चिंता, अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की दी चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, 13 से 15 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्त प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 10:20 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 10:20 PM (IST)

Weather Update: मौसम विभाग ने किसानों की बढ़ाई चिंता, अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की दी चेतावनी
उत्तर पश्चिम भारत में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना।

HighLights

  1. उत्तर पश्चिम भारत में इस सप्ताह बारिश-ओलावृष्टि की आशंका
  2. तेज हवाओं से फसलों को हो सकता है नुकसान
  3. ओले गिरने से चोटिल हो सकते हैं लोग और मवेशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Replace: पश्चिमी विक्षोभों और अरब सागर से आने वाली उच्च नमी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। यह बात मौसम विभाग ने गुरुवार को अपने बुलेटिन में कहीं। आईएमडी के अनुसार, 13 से 15 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्त प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आईएमडी का बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने तेज हवाओं से फसलों को नुकसान और ओले गिरने से लोगों और मवेशियों के घायल होने का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं से कच्चे घरों की दीवार और झोपड़ियों को क्षति पहुंच सकती है। आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत के किसानों को पकी हुई फसलों की कटाई करने और कटी उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने का सुझाव दिया है।

उत्तर-पश्चिम भारत में उच्च नमी की संभावना

आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर के किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था करने को कहा है। आईएमडी ने कहा कि तीव्र पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय हवा के रूप में पश्चिमी ईरान पर स्थित है। 13 से 15 अप्रैल के दौरान अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत में उच्च नमी की संभावना है।

12 से 15 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 12 से 13 अप्रैल के बीच मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-50 प्रति घंटे) चलने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान व निकोबार में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं, 12 से 15 अप्रैल के बीच तेलंगाना, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। 13 से 14 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी संभव है। 12 से 15 अप्रैल के बीच राजस्थान में गरज, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ बरसात हो सकती है।