Bhopal Information: RGPV घोटाला मामले में फरार तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार रायपुर से गिरफ्तार
19.48 करोड़ के एफडी घोटाले में तत्कालीन कुलपति, कुलसचिव समेत 05 लोगों को आरोपित बनाया गया है।
By Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 11:42 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 11:42 AM (IST)

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में हुए 19.48 करोड़ रुपये के एफडी घोटाला मामले में मुख्य आरोपित तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है। तकरीबन एक माह पहले इस मामले में एफआइआर दर्ज होने के बाद तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता गायब हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 30000 रुपये का ईनाम घोषित किया था। इससे पूर्व दो दिन पहले उनके खिलाफ तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा निलंबन की कार्रवाई भी की गई थी।
दो दिन पहले किया था निलंबित
यहां पर यह बता दें कि एफआइआर दर्ज होने के बाद न्यायालय में उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसी मामले में तत्कालीन कुलसचिव को एफआइआर दर्ज होने के बाद ही निलंबित कर दिया गया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कुलपति को निलंबित करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था।इसके बाद मंगलवार को शासन ने कुलपति प्रो. गुप्ता को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया था।

