तेजस्वी यादव युवाओं को बताएं कैसे बनाई ‘करोड़ों की संपत्ति’, लालू के लाल पर भाजपा हमलावर
तेजस्वी यादव पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं के बहुत बड़े हमदर्द बनते हैं। हम चाहते हैं कि वह युवाओं को तरीका बता दें, जिससे उन्होंने 26 साल की उम्र में 53 बेशकीमती संपत्तियां बना लीं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 09:15 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 09:15 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद को गरीबों का मसीहा बताने पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं के बहुत बड़े हमदर्द बनते हैं। हम चाहते हैं कि वह युवाओं को तरीका बता दें, जिससे उन्होंने 26 साल की उम्र में 53 बेशकीमती संपत्तियां बना लीं।
भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता करते हुए मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने माता-पिता को गरीबों का मसीहा कहते हैं। उन्होंने पता होना चाहिए कि उनके जंगल राज में बिहार के सभी निगमों के करीब 35 हजार कर्मचारियों को नौ साल तक वेतन नहीं मिल पाया था। उनके परिवार के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए थे।
राजद रात में क्यों बने ऐसे हालत
उन्होंने तेजस्वी से उनके माता-पिता के कार्यकाल में बिहार में बने जंगलराज के हालातों पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राजद जब सत्ता में थी, तब आखिर क्यों इस तरह के हालात बन गए थे कि कर्मचारियों के परिवार वाले आत्मदाह करने लगे थे।
युवाओं को बताएं संपत्ति कमाने का तरीका
तेजस्वी यादव को अगर युवाओं से वाकई में हमदर्दी है, तो उनको वह तरीका बताना चाहिए कि आखिर कैसे उन्होंने 26 साल की उम्र में ही 53 बेशकीमती सम्पत्तियां बना ली थीं। ऐसा कर वह युवाओं की बहुत बड़ी मदद करेंगे, जिससे सभी उनकी ही तरह अमीर हो जाएंगे।

