Warmth Wave Alert: राजधानी दिल्ली के साथ गुजरात में चलेगी लू, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश
IMD का अनुमान है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। 13-16 अप्रैल के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 08:36 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 08:36 AM (IST)
.jpg)
HighLights
- पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत के साथ 8 अप्रैल से कई राज्यों में पारा मामूली रूप से गिर गया है।
- 10 अप्रैल को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में बारिश की संभावना है।
- पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10 अप्रैल को ओलावृष्टि, तूफानी हवा चलने या बिजली गिरने और मध्यम बारिश होने की संभावना है।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश के कई हिस्सा में सूरज के तपिश बढ़ने लगी है और इस कारण उत्तर भारतीय राज्यों में लू चलने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राज्यों में तापमान में गिरावट भी महसूस की जाएगी। सौराष्ट्र और कच्छ में लू का प्रकोप जारी रह सकता है। राजधानी दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
इन राज्यों में होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत के साथ 8 अप्रैल से कई राज्यों में पारा मामूली रूप से गिर गया है। 10 अप्रैल को भी महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में बारिश और तूफान की संभावना है।
.jpg)
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10 अप्रैल को ओलावृष्टि, तूफानी हवा चलने या बिजली गिरने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में कटनी, उमरिया, सिवनी, शहडोल, बैतूल, दमोह, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, होशंगाबाद, नरसिंहपुर और सीहोर में बारिश होने की संभावना है। IMD का अनुमान है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। 13-16 अप्रैल के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
हिमाचल व उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल को राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि होने की संभावना है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा है कि तूफान और बारिश की गतिविधियों के कारण कर्नाटक में तापमान गिर सकता है।

