vijay vikram singh mentioned that Voice over artists are struggling losses attributable to AI | AI से वॉइस ओवर आर्टिस्ट्स को हो रहा नुकसान: BB की आवाज विजय विक्रम सिंह ने कहा- AI के लिए सरकार को बनाने होंगे नियम

16 मिनट पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस की आवाज बनने वाले वॉइस आर्टिस्ट और एक्टर विजय विक्रम सिंह ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के डिसएडवांटेज को लेकर बात की। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि समस्या टेक्नोलॉजी नहीं है, बल्कि उसका मिसयूज करने वाले लोग हैं।

विजय विक्रम सिंह ने कहा- इस समय सबसे पहले यह सवाल उठ रहा है कि क्या AI की वजह से वॉयस एक्टर या फिर एक्टर के लिए कोई चैलेंज आएगा। चैलेंज तो हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी नहीं है, चैलेंज लोग हैं। इसमें आवाज तो इंसान की ही जाएगी, उसको कंपनिया पेमेंट भी करती हैं। लेकिन जो कंपनी पेमेंट करती हैं,वो रेवनर्शन पे करती हैं। जबकि पे कंपनसेशन होना चाहिए।

विजय का कहना है कि अगर आप किसी का काम कम कर रहे हो तो उसको आप कम्पनसेट करो। कई कंपनी ऐसी हैं, जो कम्पनसेट भी कर रही हैं, रॉयल्टी फीस भी मिलती है, लेकिन आज कल लोग कॉन्ट्रैक्ट में ही लिखवा लेते हैं कि इतना ही पैसे देंगे, अब यह हमारी प्रॉपर्टी हो गई। इसे हम जहां चाहें यूज कर सकते हैं।

अब ऐसे में आपके पास दो ही ऑप्शन हैं या तो आप मत करें या फिर आप सरेंडर कर दें। लेकिन आप नहीं करेंगे तो कोई और करेगा। तीसरा ऑप्शन यह है कि आप लड़ाई लड़ें, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं है।

बिग बॉस की आवाज बनते हैं विजय विक्रम सिंह।

बिग बॉस की आवाज बनते हैं विजय विक्रम सिंह।

विजय ने बताया कि एक बड़ी कंपनी ने उनकी आवाज का मिसयूज किया है। इसके बाद विजय ने उस कंपनी पर केस फाइल कर दिया। लेकिन उन्होंने कंपनी का नाम डिसक्लोज करने से मना कर दिया। हिंट के तौर पर उन्होंने केवल इतना बताया कि वो एक बड़ी कंपनी है।

विजय विक्रम सिंह ने कहा- जब मैंने काम शुरू किया था, तब AI का उतना चलन नहीं था। उस समय यह पता नहीं था कि जो हम रिकॉर्डिंग कर रहे हैं, वो AI में भी यूज हो सकती है। जब उसके प्रयोग के बारे में पता चला तो हमें अपने मौकों के नुकसान के बारे में पता चला।

इसके मिसयूज से परेशान हुए विजय विक्रम सिंह ने कहा कि अब आर्टिस्टों को हल्के में लेना बंद करना चाहिए। थोड़ा सम्मान तो आर्टिस्ट भी डिजक्व करते हैं।

'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी के साथ दिखे थे विजय विक्रम सिंह।

‘द फैमिली मैन’ में मनोज बाजपेयी के साथ दिखे थे विजय विक्रम सिंह।

वीडियो के जरिए AI के मिसयूज पर बोले विजय विक्रम सिंह

विजय ने कहा कि वीडियो में जो टेक्निक इस्तेमाल की जाती है, अभी उसकी क्वालिटी बहुत घटिया है। यह देखते ही पता चला जाता है कि वीडियो में AI टेक्निक का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन वॉयस के केस में इस टेक्निक को काफी एडवांस कर लिया है। इससे बहुत नुकसान हो सकता है। आने वाले समय में यह टेक्निक बहुत परेशान करने वाला है। टेक्नोलॉजी और इंसान के बीच एक कॉन्फ्लिक्ट पहले से चल रहा है। लेकिन समस्या टेक्नोलॉजी से नहीं है, समस्या लोगों से हैं जो उसकी आड़ में उसका दुरुपयोग कर रहे हैं।

सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए- विजय विक्रम सिंह

इस विषय पर सरकार को भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा- फिलहाल, वायस इंडस्ट्री में इस बात को लेकर अभी काफी एकता है, लेकिन हमारी बातचीत से कोई फायदा नहीं है। अगर हम अपनी संस्था के माध्यम से यह नियम बना भी लें कि इस तरह का काम नहीं करेंगे, अगर काम करेंगे तो इतना पैसा लेंगे। लेकिन जब कोई देने को तैयार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। फिर भी वो लोग हमारी आवाज का दुरुपयोग कर रहे हैं।

‘द फैमिली मैन’ में काम कर चुके हैं विजय विक्रम सिंह

विजय विक्रम सिंह वॉइस आर्टिस्ट के अलावा बेहतरीन एक्टर भी हैं। उन्होंने द फैमिली मैन, द फैमिली मैन 2, स्पेशल ऑप्स, 777 चार्ली, फर्जी और द गुड वाइफ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं।