sandeep reddy vanga stated ‘Animal park can be darkish and harmful’ | ‘डार्क और खतरनाक होगी एनिमल पार्क’: संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा, बोले- मुझे क्रिटिसिज्म से कोई फर्क नहीं पड़ता
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ बीते साल की जितनी बड़ी हिट फिल्म रही, उतनी ही फिल्म को लेकर काफी आलोचना भी हुई। इस फिल्म में दिखाए गए हिंसक सीन्स और महिला विरोधी डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ था। कई फिल्मी सेलिब्रिटीज ने भी फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यू दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता। एनिमल का सीक्वल एनिमल पार्क और भी खतरनाक और डार्क होगी।

संदीप रेड्डी वांगा ने जब से एनिमल के सीक्वल की अनाउंसमेंट की है। तब से इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। लेकिन संदीप फिल्म के सीन्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहते हैं। हाल ही में संदीप रेड्डी ने अपने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

संदीप रेड्डी वांगा ने कहा – मैं कभी किसी को उकसाता नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं आसानी से भड़क जाता हूं। लेकिन मुझे लगा कि कुछ लोगों के लिए आपको जवाब देने की जरूरत है। ये लोग पत्थर फेंकने की कोशिश कर रहे हैं और हम चुप रहने की कोशिश कर रहे हैं। वह बाउंसर फेंक रहे हैं। मैं डिफेंस खेलने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह एक कमजोरी है। कितने दिन चुप रहोगे? सभी को नहीं, लेकिन कुछ लोगों को जवाब आपको देना होगा।

संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों प्रभास को लेकर फिल्म ‘स्पिरिट’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद वे ‘एनिमल पार्क’ पर काम शुरू करेंगे। वो ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। बताया जा रहा है कि संदीप ने एनिमल पार्क की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग 2026 में शुरू होगी जब संदीप रेड्डी वांगा पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग पूरी कर लेंगे।

