Salman, Akshay and Tiger noticed on the airport | एयरपोर्ट पर दिखे सलमान, अक्षय और टाइगर: मैदान की स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स, फॉर्मल लुक में खूबसूरत दिखीं जान्हवी कपूर
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज यानी 10 अप्रैल की सुबह सलमान खान मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आए। बता दें, सलमान खान बीती रात अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंचे थे। सलमान के अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और मानुषी छिल्लर भी एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। अक्षय और टाइगर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ कल यानी 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्टारकास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

बॉडीगार्ड शेरा के साथ प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आए सलमान खान।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ में साथ दिखेंगे अक्षय-टाइगर।

अक्षय-टाइगर के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी मानुषी।
फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स
बीती रात यानी मंगलवार को फिल्म ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर जान्हवी कपूर फॉर्मल लुक में दिखाई दीं। वहीं उनके साथ भाई अर्जुन कपूर भी डेनिम लुक में दिखे। पिता बोनी कपूर भी स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंचे। अजय देवगन मैदान की स्क्रीनिंग में अलग अंदाज में दिखाई दिए। फिल्म में अजय की पत्नी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस प्रियामणि भी साड़ी लुक में नजर आईं।

जान्हवी कपूर का फॉर्मल लुक।

को ऑर्ड सेट में खूबसूरत दिखीं पूजा हेगड़े।

अजय देवगन का कूल लुक।

डेनिम लुक में नजर आए अर्जुन कपूर।

एक्ट्रेस प्रियामणि का साड़ी लुक।

बोनी कपूर भी स्क्रीनिंग में पहुंचे।

