CG Information: छत्तीसगढ़ के पिरपोटी टमाटर का GI Tag के लिए पंजीयन, इसकी चटनी का स्वाद है लाजवाब

पिरपोटी टमाटर की फसल विलुप्त होने के कगार पर है, लेकिन इस टमाटर के फसल को नगरी ब्लाक के गुहाननाला के किसान बंशीलाल सोरी आज भी सहेजकर रखा है, उनके बाड़ी में साल के छह माह उत्पादन होता है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 08:31 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 08:31 PM (IST)

CG News: छत्तीसगढ़ के पिरपोटी टमाटर का GI Tag के लिए पंजीयन, इसकी चटनी का स्वाद है लाजवाब
पिरपोटी टमाटर की फसल विलुप्त होने के कगार पर

HighLights

  1. पिरपोटी टमाटर की फसल विलुप्त होने के कगार पर
  2. चटपटा स्वाद, चटनी और सब्जी के लिए उपयोग
  3. प्रदर्शनी में पड़ी टमाटर पर कृषि वैज्ञानिकों की नजर

धमतरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सरगुजा के जीराफूल व नगरी के दुबराज चावल के बाद अब नगरी के ही पिरपोटी टमाटर को राज्य की तीसरी फसल के रूप में नई दिल्ली से कृषक पौधा किस्म के लिए पंजीयन किया है। इसे जल्द ही जीआई टैग (जियोग्राफिकल इंडिकेशंस) मिलने की संभावना है, जो धमतरी जिला के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। क्याेंकि यह चाव का टमाटर है और स्वाद भी चटपटा है।

चटपटा स्वाद

पिरपोटी टमाटर की फसल विलुप्त होने के कगार पर है, लेकिन इस टमाटर के फसल को नगरी ब्लाक के गुहाननाला के किसान बंशीलाल सोरी आज भी सहेजकर रखा है, उनके बाड़ी में साल के छह माह उत्पादन होता है। यह टमाटर पूरे प्रदेश में चाव का टमाटर है और स्वाद भी काफी चटपटा है, जो दिखाई देते ही जी ललचा जाता है। लोग बाजार में दिखते ही इसे खरीद लेते हैं, क्योंकि इसके चटनी के सामने सभी चटनियों का स्वाद फेल है।

प्रदर्शनी में पड़ी कृषि वैज्ञानिकों की नजर

ऐसे पिरपोटी टमाटर के विलुप्त उत्पादन को बंशी लाल सोरी ने कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी में लगाया था, जो कृषि वैज्ञानिक व अधिकारियों को भा गया। इस टमाटर की पूरी जानकारी लेकर शासन को भेजा गया था, इसके आधार पर नई दिल्ली द्वारा किसान बंशीलाल सोरी के नाम पर पौधा किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार अधिनियम 2001 के उपबंधों को ध्यान में रखते हुए वह उक्त पौधा किस्म के अधिकार का हकदार है।

naidunia_image

आठ जनवरी 2024 को पंजीकरण पर मुहर लगाई गई है। पौध किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण के तहत नई दिल्ली के द्वारा पंजीयन किया गया है। जल्द ही इसे जीआई टैग मिलने की संभावना है। पौध किस्म संरक्षण के तहत धमतरी जिले में पा्रकृतिक रूप से मिलने वाला छोटे आकार का यह देशी पिरपोटी टमाटर है।

बाड़ी में लगाते हैं पौधे

अपने बाड़ी में पिरपोटी टमाटर लगाने वाले किसान बंशीलाल सोरी ने बताया कि उनके घर के बाड़ी में बचपन से ही दो से तीन डिसमिल में इसकी खेती करते हैं। पहले उनके माता-पिता करते थे, अब वह स्वयं इसे सहेजकर हर साल उगाते हैं। बाड़ी में चार से पांच पेड़ लगाते हैं, जो पूरी तरह से आर्गेनिक है। जुलाई में बीज छिड़कते हैं, तैयार होकर जनवरी-फरवरी से फल देना शुरू करता है और मार्च-अप्रैल तक फल देता है। 99 प्रतिशत बीज सुरक्षित रहता है, जमीन में कहीं भी उग जाता है। छत में भी यह टमाटर लगाया जाता है।

चटनी और सब्जी के लिए उपयोग

फार्मिंग टमाटर के स्वाद से काफी बेहतर होता है। इसे चटनी और सब्जी के लिए उपयोग करते हैं, इस टमाटर के स्वाद के लिए दूसरा कोई अन्य टमाटर नहीं है। इस टमाटर के किस्म का पंजीयन होने के बाद आसपास के किसानों व लोगों को इस टमाटर की खेती के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि यह टमाटर सालोंसाल सुरक्षित रहे। एक बार बाड़ी में इस टमाटर के लगने के बाद लोगों को बाजार से हाईब्रिड टमाटर खरीदने की जरूरत न पड़े। लोगाें के रुपये बचेंगे साथ ही उन्हें सब्जी में चटपटा स्वाद मिलेंगे।

naidunia_image

औषधी गुणों का भी पर्याय

कृषि विभाग धमतरी के एफएल पटेल उप परियोजना संचालक धमतरी ने बताया कि नगरी के पिरपोटी टमाटर को पौध किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण के तहत नई दिल्ली के द्वारा पंजीयन किया गया है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। जल्द ही पिरपोटी टमाटर को जीआई टैग मिलने की संभावना है। इससे वनांचल क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। पिरपोटी टमाटर अपने न केवल खट्टा स्वाद के लिए बल्कि कई पोषक एवं औषधी गुणों का भी पर्याय है।

IPL 2024 MI vs RCB: वानखेड़े में मुंबई से टकराएगी बेंगलुरु, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। अपने पहले तीन मैच हारने के बाद इंडियंस को पहली जीत 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 06:45 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 06:47 PM (IST)

IPL 2024 MI vs RCB: वानखेड़े में मुंबई से टकराएगी बेंगलुरु, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम
IPL 2024 MI vs RCB

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। अपने पहले तीन मैच हारने के बाद इंडियंस को पहली जीत 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी। एमआई ने यह मुकाबला 29 रन से जीता था। अंक तालिका में टीम आठवें स्थान पर है। वहीं, बेंगलुरू अपने पांच में से चार मैच हार चुकी हैं। प्वाइंट्स टेबल पर 9वें नंबर पर है। आरसीबी को एकमात्र जीत पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 मार्च को खेले गए मुकाबले में मिली थी। उस मुकाबले में पंजाब को 4 विकेट से हराया था।

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (IPL 2024 MI vs RCB Head To Head Report)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 32 आईपीएल मैच हुए हैं। मुंबई ने 18 और आरसीबी ने 14 जीते हैं। एमआई के खिलाफ बेंगलुरु का सर्वोच्च स्कर 235 है, जबकि आरसीबी के खिलाफ मुंबई का हाईस्कोर 213 है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में बेंगलुरु ने चार जीते हैं।

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिच रिपोर्ट (IPL 2024 MI vs RCB Pitch Report)

वानखेड़े स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने में मदद करता है। पहले बैटिंग करने वाली टीम इसका फायदा उठाकर बड़ा टारगेट बनाने की कोशिश करेगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 167 है। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (574) वानखेड़े में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली (852) आरसीबी के लिए यहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। एमआई का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर ईशान किशन (99) रहा है। एबी डिविलियर्स (नाबाद 133) ने इस मैदान पर आरसीबी के लिए हाईस्कोर बनाया है।

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 MI vs RCB Possible Taking part in 11)

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, मयंक डागर, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, हिमांशु शर्मा।

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ड्रीम11 (IPL 2024 MI vs RCB Dream11)

विकेटकीपर- ईशान किशन

बल्लेबाज- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, हार्दिक पंड्या, रोमारियो शेफर्ड

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज

MP Political Information: सागर से कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक पारुल साहू केशरी ने दिया इस्तीफा

पूर्व विधायक पारुल साहू केशरी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को एक लाइन में लिखा पत्र।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 07:28 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 07:36 PM (IST)

MP Political News: सागर से कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक पारुल साहू केशरी ने दिया इस्तीफा
पारुल साहू केशरी ने दिया झटका।

MP Political Information: नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। सागर जिले में कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले ही खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दाम थामा था। अब सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू केशरी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेजते हुए कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

पारुल ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष को एक लाइन का पत्र लिखा। उसमें कहा कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। नवदुनिया से चर्चा करते हुए पारुल ने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

2013 में भाजपा से जीता था चुनाव

पारुल साहू केशरी 2013 में भाजपा से सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुई थीं। उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन कद्दावर नेता गोविंद सिंह राजपूत को हराया था, लेकिन 2018 में उनका टिकट काटकर भाजपा ने सुधीर यादव को दे दिया था। 2018 में भाजपा प्रत्याशी सुधीर यादव कांग्रेस के गोविंद सिंह राजपूत से पराजित हो गए थे।

कांग्रेस की सरकार बनने पर गोविंद सिंह राजपूत केबिनेट मंत्री बने, लेकिन 2020 में गोविंद सिंह भाजपा में आ गए। इस दौरान सुरखी विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव हुए और भाजपा से गोविंद सिंह राजपूत प्रत्याशी बने। ऐसे में पारुल साहू ने भाजपा छोड़ते हुए कांग्रेस का दामन थामा और उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में यहां चुनाव लड़ा।

इस उप चुनाव में पारुल साहू केशरी पराजित हुई। वे 2020 से लगातार कांग्रेस में रहीं, लेकिन बुधवार को अचानक उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि पारुल बंडा से पूर्व विधायक व आबकारी ठेकेदार संतोष साहू की बेटी हैं। 2018 में भाजपा द्वारा टिकट काटने से नाराज होने के बाद वे कांग्रेस में आई थीं।

पारुल का भाजपा में स्वागत है

कांग्रेस डूबती नैया है। इसे डूबते जहाज में कौन सवार होगा। जिस तरह से कांग्रेस नेता महिला व सनातन विरोधी बयान दे रहे हैं उससे अच्छे व्यक्ति कांग्रेस में रह ही नहीं सकते। उसी का उदाहरण है क पारुल साहू केशरी को कांग्रेस छोड़ा। यदि वे भाजपा में आना चाहती है तो उनका स्वागत हैं। – गौरव सिरोठिया, जिला अध्यक्ष, भाजपा

मुझे कोई जानकारी नहीं है

पारुल साहू केशरी ने पार्टी से इस्तीफा दिया है, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने इस आशय की जानकारी भी नहीं दी। मैं इस संबंध में अभ कुछ नहीं कह पाऊंगा। – डा. आनंद अहिरवार, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष, सागर

आतंकवाद पर जयशंकर की दो टूक, बोले- अब भारत नहीं सहता आतंकी हमले, देता है करारा जवाब

राजस्थान के बीकानेर में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सीमावर्ती आतंकवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि पहले, भारत सीमा पार से आतंकवाद को सहन करता था। वह समय अब खत्म हो गया है। 26/11 को मुंबई में जो हुआ वह पीएम मोदी की सरकार में इस देश में कभी नहीं हुआ।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 06:40 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 06:42 PM (IST)

आतंकवाद पर जयशंकर की दो टूक, बोले- अब भारत नहीं सहता आतंकी हमले, देता है करारा जवाब
आतंकवाद पर जयशंकर ने की बात।

एएनआई, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सीमावर्ती आतंकवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत आतंकवाद को करारा जवाब देता है। अब भारत ने सहना बंद कर दिया है। हम उत्तरी सीमा में भी उतनी ही ताकत के साथ किसी भी दबाव का जवाब देते हैं।

राजस्थान के बीकानेर में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सीमावर्ती आतंकवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि पहले, भारत सीमा पार से आतंकवाद को सहन करता था। वह समय अब ​​खत्म हो गया है। 26/11 को मुंबई में जो हुआ वह पीएम मोदी की सरकार में इस देश में कभी नहीं हुआ। किसी भी आतंकवादी हमले पर हमारी प्रतिक्रिया बालाकोट और उरी जैसी ही होती है।

#WATCH | Bikaner, Rajasthan: EAM Dr S Jaishankar says, “…Earlier, India used to tolerate terrorism from throughout the border. That point is over now. What occurred in Mumbai on 26/11 -never occurred within the nation underneath PM Modi…Our response to any terrorist assault is that of… pic.twitter.com/5KWQxXHbvm

Vijayasan Mata Mandir Tour Information: सलकनपुर में हैं प्रमुख शक्तिपीठों में से एक विजयासन माता, करना चाहते हैं दर्शन तो यहां है पूरी जानकारी

विजयासन धाम की उत्पत्ति

शुरू से ही लोगों के मन में मां विजयासन धाम की उत्पत्ति, प्राकट्य, मंदिर निर्माण को लेकर जिज्ञाषा रही है, लेकिन अभी तक इसके कोई भी ठोस साक्ष्य और प्रमाण नही मिल पाए हैं। कुछ पंडितो का कहना है कि यहां मां का आसन गिरने से यह विजयासन धाम बना, लेकिन विजय शब्द का योग कैसे हुआ, इसका सटीक उत्तर वे नहीं दे पाएं है, लेकिन मां विजायासन धाम के प्राकट्य का का सटीक उत्तर व उल्लेख श्रीमद् भागवत महापुराण में है।

सलकनपुर मंदिर

श्रीमद् भागवत कथा के अनुसार जब रक्तबीज नामक दैत्य से त्रस्त होकर देवता देवी की शरण में पहुंचे, तो देवी ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसी स्थान पर रक्तबीज का संहार कर उस पर विजय पाई। मां भगवति की इस विजय पर देवताओं ने जो आसन दिया, वही विजयासन धाम के नाम से विख्यात हुआ। मां का यह रूप विजयासन देवी कहलाया।

naidunia_image

बंजारों ने कराया था निर्माण

मंदिर निर्माण के संबंध में कहा जाता है कि आज से करीब 300 वर्ष पूर्व बंजारो द्वारा उनकी मनोकामना पूर्ण होने पर इस मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर निर्माण और प्रतिमा मिलने की इस कथा के अनुसार पशुओं का व्यापार करने वाले बंजारे इस स्थान पर विश्राम और चारे के लिए रूके। अचानक ही उनके पशु अदृष्य हो गए। बंजारे पशुओं को ढूंडने के लिए निकले, तो उनमें से एक बृद्ध बंजारे को एक बालिका मिली।

naidunia_image

बालिका के पूछने पर उसने सारी बात कही। तब बालिका ने कहा कि आप यहां देवी के स्थान पर पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं। बंजारे ने कहा कि हमें नहीं पता है कि मां भगवति का स्थान कहां है। तब बालिका ने संकेत स्थान पर एक पत्थर फेंका। जिस स्थान पर पत्थर फेंका वहां मां भगवति के दर्शन हुए, उन्होने मां भगवति की पूजा-अर्चना की। कुछ ही क्षण बाद उनके खोए पशु मिल गए। मन्नत पूरी होने पर बंजारों ने मंदिर का निर्माण करवाया। यह घटना बंजारों द्वारा बताए जाने पर लोगों का आना शुरू हो गया और वे भी अपनी मन्नत लेकर आने लगे।

प्रमुख शहरों से सलकनपुर धाम की दूरी

naidunia_image

  • सीहोर-80 किमी
  • भोपाल-80 किमी
  • इंदौर-160 किमी सीहोर होकर, कन्नोद होकर 120 किमी
  • जबलपुर-350 ओबेदुल्लागंज होते हुए
  • ग्वालियर-500 किमी
  • सागर-290 किमी
  • उज्जैन-240 सीहोर होते हुए, नेमावर 210
  • नर्मदापुरम-40 किमी
  • देवास-210 किमी
  • दिल्ली-830 किमी
  • मुंबई-850 किमी

यहां आएं तो यह भी हैं प्रसिद्ध स्थान

सिद्ध गणेश मंदिर उत्तर-पश्चिम दिशा में गोपालपुर गांव में स्थापित है। गणेश मंदिर सीहोर जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर है। पौराणिक कथा के अनुसार, यह उज्जैन के विक्रमादित्य के समय का है और मराठा पेशवा बाजीराव के द्वारा नवीनीकृत किया गया है। प्रत्येक बुधवार, बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन को आते हैं, गणेश चतुर्थी त्यौहार भी यहां लोकप्रिय है।

सरु मारु एक प्राचीन मठ परिसर और बौद्ध गुफाओं का पुरातात्विक स्थल

सरु मारु एक प्राचीन मठ परिसर और बौद्ध गुफाओं का पुरातात्विक स्थल है। यह स्थल सीहोर जिले के बुदनी तहसील के ग्राम पान गुराड़िया के पास स्थित है। मुख्य गुफा में अशोक के दो शिलालेख पाए गए थे, जो अशोक के संपादकों में से एक है, और एक शिलालेख में अशोक के पुत्र महेंद्र कुमार की यात्रा का उल्लेख है। अन्य शिलालेख के अनुसार सम्राट अशोक जब विदिशा में निवास करते थे उस समय उनके द्वारा इस स्थल की यात्रा की थी।

पर्यटन क्षेत्र के रूप में हो रहा विकसित

जिला सीहोर और इसके आसपास के जिलों की ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक और धार्मिक संपत्तियों को ध्यान में रखते हुएए जिले में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए सीहोर पर्यटन परिषद की स्थापना के लिए पंजीकृत किया गया है। सीहोर पश्चिम रेलवे के भोपाल-रतलाम ब्लाक में स्थित व भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर भोपाल से सड़क मार्ग से 35 किमी दूर। हवाई मार्ग से भी राज्य की राजधानी भोपाल से जुड़ा हुआ है।

naidunia_image

यहां गणेश मंदिर व सारूमारू की गुफाओं के साथ ही कुंवर चैन सिंह की समाधी शहर से सीहाेर से 2 किमी दूर स्थित है। 1838 में निर्मित आल सेंट चर्च ब्रिटिश स्काटलैंड के चर्च की प्रतिकृति है। सीहोर जिले से होकर गुजरने वाली पार्वती, दुधी नेवज, कोलार, पपनस, कुलास, लोटिया नदियों के तट पर कई ऐतिहासिक साक्ष्य मिलते हैं।

ठहरने के लिए है कई स्थान

जहां विजयासन धाम सलकनपुर में धर्मशाला है, जहां पर 400 से 1000 रुपये में ठहरा जा सकता है। यहां एसी व नान एसी कमरे है। चार निजी होटल है। इसके अलावा वन विभाग का रेस्ट हाउस, कोलार रेस्ट हाउस, सलकनपुर से 35 किमी दूर नर्मदारा पुरम में होटल, रेस्ट हाउस सहित अन्य धर्मशालाएं।

आरती का यह है समय

सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपध्याय ने बताया कि सुबह साढ़े 5, दोपहर में साढ़े 12 बजे, शाम को साढ़े 7 बजे। दिन में तीन बार आरती होती है। जबकि नवरात्र के समय में यहां पांच बार आरती होती है। आरती का समय सुबह 5.30, 9.30, दोपहर 11.30, शाम 7.30, रात 9.30 बजे शयन आरती होगी।

2025 में हो जाएगा देवीलोक तैयार

सीहोर स्थित लाखों लोगों की आस्था का केंद्र सलकनपुर अगले दो सालों में देवी लोक के रूप में पूरी तरह विकसित हो जाएगा। मुख्य मंदिर और मंदिर काम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण में ही 15 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। आधुनिक रोपवे भी साल 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। राज्य सरकार द्वारा यहां 97 करोड़ से अधिक राशि से चौसठ योगिनी प्लाजा और नवदुर्गा कारिडोर सहित तमाम पर्यटक सुविधाओं की स्थापना हो रही है, जो दो साल में पूरा होने की उम्मीद है।

naidunia_image

इसके अलावा 70 करोड़ से अधिक के बजट से विभिन्न पर्यटन सुविधाएं जैसे विजिटर काम्प्लेक्स (मणिदीप), मंदिर-सीढ़ी मार्ग के कार्य, पार्किंग जनसुविधा, सामुदायिक काॅम्प्लेक्स और पैदल यात्रियों के लिए पाथ-वे आदि बन रहे हैं। लगभग 14 करोड़ की राशि से चौसठ योगिनी प्लाजा, लगभग 21 करोड़ से नवदुर्गा कॉरिडोर और लगभग 6 करोड़ से फाउंटेन आफ लाइट का निर्माण होगा। इस समय निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो मई 2025 तक पूर्ण होने की उम्मीद है।

मुख्य मंदिर का लाल पत्थरों से सुंदरीकरण

सप्त मातृका, महाविद्या थीम पर महाकाली, तारा, छिन्नमस्ता, सुंदरी, बगला, मातंगी, भुवनेश्वरी, सिद्ध विद्या, भैरवी और धूमावती की झांकियों का प्रदर्शन होगा। मुख्य मंदिर का लाल पत्थरों से सुंदरीकरण, फाउंटेन प्लाजा और भक्ति मार्ग के रूप में एक प्लाजा का निर्माण होगा। पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी लगेगा। सभी कार्य अप्रैल 2025 तक पूरे हो जाएंगे।

नया रोप-वे हर घंटे 1500 श्रद्धालुओं को पहुंचाएगा मंदिर

लगभग 1500 मीटर लंबा रोप-वे मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला तकनीक से बनेगा। यह हर घंटे अधिकतम 1500 लोगों को मंदिर पहुंचाएगा। मंदिर पहुंचने में मात्र 10 मिनट लगेंगे। 70 करोड़ से बन रहा रोप-वे मई 2025 में तैयार होगा। इसके 3 स्टेशन होंगे। करीब 44 करोड़ के बजट से टायलेट ब्लाक, ड्राइवर डोरमेटरी, प्रवेश द्वार, पहाड़ी के नीचे 102 दुकानें, पाथ-वे, रेलिंग और फेंसिंग जैसे काम किए जा रहे हैं। ये काम लगभग 95 फीसद पूरे हो गए हैं। अब तक मुख्य मंदिर द्वार के बाद पहाड़ी पर ही पूजा-प्रसाद की दुकानें थीं। इमरजेंसी रोड, इमरजेंसी पार्किंग, ईवी चार्जिंग पॉइंट, वाहनों के लिए ड्रापिंग पाइंट, कतार में लगने के लिए हाल आदि भी विकसित होंगे।

MP Politics: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले – उस पार्टी से देश की जनता का विश्वास उठ चुका है

कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दोनों ही सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी सभा में शामिल हुए।

By Paras Pandey

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 05:42 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 05:42 PM (IST)

MP Politics: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले - उस पार्टी से देश की जनता का विश्वास उठ चुका है
कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है – विष्णुदेव साय

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जिले के गोपालपुर और बम्हनी में सभा को किया संबोधित

डिंडौरी, नईदुनिया प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जिले के करंजिया जनपद अंतर्गत ग्राम गोपालपुर और समनापुर जनपद के ग्राम बम्हनी में चुनावी सभा को संबोधित किया। मंडला संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील करते हुए, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। केंद्र सरकार ने आदिवासियों के साथ गरीब और असहाय की चिंता की है।

naidunia_image

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से 10 साल प्रधानमंत्री रहते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए, देश के गांव, गरीब, किसान के लिए काम किया है,आज देश का बच्चा बच्चा उन्हें जानता है और चाहता है।

उन्होंने कहा कि तीसरी बार आवश्यकता है कि नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है।

naidunia_image

कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दोनों ही सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी सभा में शामिल हुए।

‘BB16’ fame Sumbul Tauqeer’s father took authorized motion | ‘BB16’ फेम सुम्बुल तौकीर के पिता ने लिया लीगल एक्शन: ऑनलाइन ट्रोल्स के खिलाफ मामला दर्ज, अपने परिवार के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट से थे परेशान

21 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर के पिता तौकीर हसन खान ने ऑनलाइन ट्रोल्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वे उन ट्रोल्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे जिन्होंने उनके और उनके परिवार के बारे में अपमानजनक पोस्ट शेयर किए। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, तौकीर ने कहा, ‘ये कदम उठाना जरूरी था। सच कहूं तो, अब ये लीगल इश्यू बन गया है। इसलिए इस बारे में मुझे किसी से बात करने की अनुमति नहीं है। मेरे वकील ने मुझे कुछ भी कहने से मना किया है। सही वक्त आने पर मैं मीडिया के सामने इस मुद्दे पर खुलकर बात करूंगा।’

सोशल मीडिया पर क्या दी जानकारी
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर तौकीर हसन खान ने लिखा- ‘मेरे और हमारे परिवार के खिलाफ प्रकाशित या प्रसारित की जा रही किसी भी/सभी अपमानजनक पोस्ट से सख्ती से और कानून के अनुसार निपटा जाएगा। मामले दर्ज हो गए हैं और नोटिस भी आने वाला है। धैर्य और विश्वास के साथ सत्य की हमेशा जीत होती है।’

सुम्बुल कोबिग बॉस 16′ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली
सुम्बुल को ‘बिग बॉस 16’ में जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा, वे ‘इमली’ और ‘जोधा अकबर’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। इन दिनों, वे सीरियल ‘काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ रही हैं।

विजय देवरकोंडा की टीम ने भी ट्रोल्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
वैसे, ये पहली बार नहीं जब किसी सेलिब्रिटी या उनके टीम मेंबर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ लीगल एक्शन लिया। हाल ही में अभिनेता विजय देवरकोंडा की टीम ने भी ट्रोल्स के खिलाफ साइबराबाद पुलिस, हैदराबाद में शिकायत दर्ज कराई।

दरअसल, विजय की तेलुगु फिल्म ‘फैमिली स्टार’ हाल ही में रिलीज हुई। उनकी टीम का दावा है कि सोशल मीडिया पर जानबूझकर किए जा रहे निगेटिव कैंपेन ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन को प्रभावित किया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

इससे पहले ‘बिग बॉस’ फेम डिआंड्रा सोरेस और काम्या पंजाबी ने भी अपमानजनक ट्रोल्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी।

खबरें और भी हैं…
केजरीवाल को लगा एक और झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगातार मुसीबतें आ रही हैं। दिल्ली सरकार में उनके मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 05:27 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 05:29 PM (IST)

केजरीवाल को लगा एक और झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पद से दिया इस्तीफा
मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगातार मुसीबतें आ रही हैं। दिल्ली सरकार में उनके मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

राजकुमार ने कहा कि पार्टी में दलितों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उनको सरकार व पार्टी में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर यहां तक पहुंची थी। अब पार्टी खुद ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूब गई है। ऐसे में सरकार में यह काम करना मेरे लिए काफी मुश्किल हो रहा है, इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

Gold-Silver Worth 10 April: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी के भाव में आया उछाल, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 10 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में मामुली कमी आई है। सोने का भाव 71823 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 9 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 9 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भीतेजी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 05:38 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 05:38 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 10 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में मामुली कमी आई है। सोने का भाव 71823 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 9 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 9 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भीतेजी देखी गई है। चांदी का भाव 82343 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 9 अप्रैल से 243 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 9 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71832 रुपये थी। 10 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71823 रुपये हो गई है। 9 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82100 रुपये थी। 10 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82343 रुपये हो गई।

10 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71535 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65790 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53867 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42017 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

CM केजरीवाल की तिहाड़ से कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- जनता के सुख-दुख में दें उनका साथ

शराब घोटाले की वजह से अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद दो संदेश दिल्ली की जनता को दिए, जिन्हें दिल्ली सरकार में मंत्री व आप नेता गोपाल राय ने पढ़कर सुनाया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 04:40 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 04:40 PM (IST)

CM केजरीवाल की तिहाड़ से कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- जनता के सुख-दुख में दें उनका साथ
केजरीवाल के संदेश।

एजेंसी, नई दिल्ली। शराब घोटाले की वजह से अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं, लेकिन वह लगातार अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिए लोगों तक अपने संदेश पहुंचा रहे हैं। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल से सुनीता केजरीवाल व उनके पीएम विभव कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दो संदेश दिल्ली की जनता को दिए, जिन्हें दिल्ली सरकार में मंत्री व आप नेता गोपाल राय ने पढ़कर सुनाया।

गोपाल राय ने बताया कि अपने पहले संदेश में उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी अभी विपरीत परिस्थितियों में काम कर रही है। ऐसे में हमारा काम है कि पार्टी और सरकार दिल्ली के लोगों की सेवा में लगी रहे। लोग इस दौरान किसी भी तरह की परेशानी महसूस न करें। सभी विधायक व पार्टी कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख को समझें। उनकी परेशानियों को हल करें। इन विपरीत परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा, लोगों की मदद करें।