कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दोनों ही सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी सभा में शामिल हुए।
By Paras Pandey
Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 05:42 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 05:42 PM (IST)
HighLights
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जिले के गोपालपुर और बम्हनी में सभा को किया संबोधित
डिंडौरी, नईदुनिया प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जिले के करंजिया जनपद अंतर्गत ग्राम गोपालपुर और समनापुर जनपद के ग्राम बम्हनी में चुनावी सभा को संबोधित किया। मंडला संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील करते हुए, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। केंद्र सरकार ने आदिवासियों के साथ गरीब और असहाय की चिंता की है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से 10 साल प्रधानमंत्री रहते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए, देश के गांव, गरीब, किसान के लिए काम किया है,आज देश का बच्चा बच्चा उन्हें जानता है और चाहता है।
उन्होंने कहा कि तीसरी बार आवश्यकता है कि नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है।
कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दोनों ही सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी सभा में शामिल हुए।