Lok Sabha Election 2024 : बिहार में निषाद वोट पर RJD की नजर, VIP के साथ मिलकर दे पाएंगे NDA को टक्कर
बिहार में इन दिनों मुकेश सहनी के नाम की बहुत चर्चा हो रही है। भाजपा के साथ राजनीति शुरू करने वाले सहनी ने विकासशील इंसान पार्टी बनाकर निषाद वोट बैंक को साधने की कोशिश की। वह बीते आठ-नौ साल से निषाण आरक्षण की मांग कर रहे हैं। अपने इसी राजनीतिक दांव के चलते उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से तीन सीटें प्राप्त कर ली।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 03:41 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 03:41 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार की राजनीति में जातिय आधारित राजनीतिक दलों का अपना बोलबाला है। उनको भाजपा या राजद जैसे बड़े दल भी नजरअंदाज नहीं कर पाते हैं। वह लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव दबाव की राजनीति के सहारे गठबंधन में अपने हिस्सा तय कर ही लेते हैं। बिहार में इन दिनों मुकेश सहनी के नाम की बहुत चर्चा हो रही है। भाजपा के साथ राजनीति शुरू करने वाले सहनी ने विकासशील इंसान पार्टी बनाकर निषाद वोट बैंक को साधने की कोशिश की। वह बीते आठ-नौ साल से निषाण आरक्षण की मांग कर रहे हैं। अपने इसी राजनीतिक दांव के चलते उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से तीन सीटें प्राप्त कर ली।

