Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में पूर्व से मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ सीट शामिल हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 10:31 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 10:37 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024

HighLights

  1. अब बैतूल सहित नौ लोकसभा क्षेत्रों के लिए सात मई को होगा मतदान।
  2. तीसरे चरण में अब बैतूल को मिलाकर नौ लोकसभा सीटें हो गई हैं।
  3. बैतूल में केवल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन पत्र जमा करने का अवसर मिलेगा।

MP Lok Sabha Election Third Section: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में शामिल नौ सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा होने लगेंगे। 19 अप्रैल तक इन्हें स्वीकार किया जाएगा और 20 अप्रैल को जांच होगी। 22 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान सात मई को होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि तीसरे चरण में अब बैतूल को मिलाकर नौ लोकसभा सीटें हो गई हैं। बैतूल में केवल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन पत्र जमा करने का अवसर मिलेगा क्योंकि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का निधन होने से दूसरे चरण के चुनाव में शामिल इस सीट का 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया था।

तीसरे चरण में पूर्व से मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ सीट शामिल हैं। सभी चरणों के मतदान की मतगणना चार जून को एक साथ होगी।

कांग्रेस ने रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडेय को हटाने की मांग की

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश कांग्रेस ने रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडेय को हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। पार्टी के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने शिकायत की है कि वे भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के रिश्तेदार हैं और चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। निष्पक्ष चुनाव के लिए उन्हें स्थानांतरित किया जाए।

धनोपिया ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टि से ही अनुराग पांडेय को रीवा में पदस्थ किया गया था। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रहे हैं। ऐसा न करने पर झूठे मुकदमों में कार्यकर्ताओं को फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए उन्हें स्थानांतरित किया जाए ताकि निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।