Korba Accident Information: खड़ी ट्रेलर से टकराने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
स़ड़क किनारे बेतरतीब ढंग से चार ट्रेलर खड़े हुए थे। इस बीच कटघोरा से जा रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ट्रेलर में पीछे से जा टकराए।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 01:37 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 01:37 AM (IST)
HighLights
- सीसीटीवी में घटना का फूटेज आया सामने
- सीसीटीवी में घटना का फुटेज सामने आया है।
- इस मार्ग में पांच दिन में 12 मौतें
कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार पुन: खड़े ट्रेलर से टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी में घटना का फुटेज सामने आया है।
कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर टोलनाका के यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि स़ड़क किनारे बेतरतीब ढंग से चार ट्रेलर खड़े हुए थे। इस बीच कटघोरा से जा रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ट्रेलर में पीछे से जा टकराए। घटना इतनी जबरदस्त था कि स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस स्थल पर पहुंची और सबसे पहले मृतक का शिनाख्त करने का प्रयास किया, तब मृतक की पहचान रितेश कुमार 24 वर्ष निवासी दीपका के रूप में हुई। जो कार से घाटपारा प्रदीप कुमार के घर गया हुआ था। वहां से दोनों बाइक में सवार होकर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। यह पूरा घटना सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवार युवक तेज गति से आते दिख रहे हैं और ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा जाते हैं। बहरहाल पुलिस ट्रेलर चालक के विरूद्ध मामला कायम कर विवेचना कर रही है।
इस मार्ग में पांच दिन में 12 मौतें
कटघोरा- अंबिकापुर व कटघोरा- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत जिले की अन्य सड़क में पिछले पांच दिनों में 12 मौत हो चुकी है। सभी दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है। जिला पुलिस व प्रशासन सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने का लगातार प्रयास कर रही है। ब्लैक स्पाट का चयन दुरूस्त किया जा रहा है, पर काफी कोशिश करने के बाद तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने में सफलता नहीं मिल रही है। इससे दुर्घटना में रोक नहीं लग पा रहा है।

