IPL 2024 MI vs RCB: वानखेड़े में मुंबई से टकराएगी बेंगलुरु, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। अपने पहले तीन मैच हारने के बाद इंडियंस को पहली जीत 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 06:45 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 06:47 PM (IST)

IPL 2024 MI vs RCB: वानखेड़े में मुंबई से टकराएगी बेंगलुरु, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम
IPL 2024 MI vs RCB

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। अपने पहले तीन मैच हारने के बाद इंडियंस को पहली जीत 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी। एमआई ने यह मुकाबला 29 रन से जीता था। अंक तालिका में टीम आठवें स्थान पर है। वहीं, बेंगलुरू अपने पांच में से चार मैच हार चुकी हैं। प्वाइंट्स टेबल पर 9वें नंबर पर है। आरसीबी को एकमात्र जीत पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 मार्च को खेले गए मुकाबले में मिली थी। उस मुकाबले में पंजाब को 4 विकेट से हराया था।

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (IPL 2024 MI vs RCB Head To Head Report)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 32 आईपीएल मैच हुए हैं। मुंबई ने 18 और आरसीबी ने 14 जीते हैं। एमआई के खिलाफ बेंगलुरु का सर्वोच्च स्कर 235 है, जबकि आरसीबी के खिलाफ मुंबई का हाईस्कोर 213 है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में बेंगलुरु ने चार जीते हैं।

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिच रिपोर्ट (IPL 2024 MI vs RCB Pitch Report)

वानखेड़े स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने में मदद करता है। पहले बैटिंग करने वाली टीम इसका फायदा उठाकर बड़ा टारगेट बनाने की कोशिश करेगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 167 है। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (574) वानखेड़े में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली (852) आरसीबी के लिए यहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। एमआई का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर ईशान किशन (99) रहा है। एबी डिविलियर्स (नाबाद 133) ने इस मैदान पर आरसीबी के लिए हाईस्कोर बनाया है।

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 MI vs RCB Possible Taking part in 11)

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, मयंक डागर, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, हिमांशु शर्मा।

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ड्रीम11 (IPL 2024 MI vs RCB Dream11)

विकेटकीपर- ईशान किशन

बल्लेबाज- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, हार्दिक पंड्या, रोमारियो शेफर्ड

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज