Indore Crime Information: इंदौर में मतांतरण नहीं करने पर जान से मारने की धमकी

वह महिला की बेटी को जान से मारने की भी धमकी भी दे रहा है।

By Harshal Rathore

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 03:02 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 03:04 PM (IST)

Indore Crime News: इंदौर में मतांतरण नहीं करने पर जान से मारने की धमकी

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में मंगलवार को एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। रियल एस्टेट का कार्य करने वाली महिला को सादिक नामक आरोपित मतांतरण करने और अपनी बात मानने की धमकी देते हुए कहा कि यदि वह ऐसा नहीं करेगी तो महिला और उसके बच्चों को जान से मार देगा।

naidunia_image

साथ ही 20 लाख रुपये की मांग भी की। राशि नहीं देने पर वह महिला की बेटी को जान से मारने की भी धमकी भी दे रहा है। धमकी में उसने यह भी कहा कि बिते दिनों भंवरकुआं क्षेत्र में तीन गोलियां मारी गई थी यदि मेरी बात नहीं मानी तो पांच गोलियां मार दूंगा।

पूर्व सरपंच की बेटी को धमकी, छेड़छाड़

मनचले ने पूर्व सरपंच की बेटी के साथ अश्लील हरकत की। सरेराह हाथ पकड़ा और उठाकर ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना निर्वाणा रोड भांगिया की है। 20 वर्षीय युवती ने जीतू ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। आरोपित ने काल कर धमकाया। उसने कहा कि किसी से शिकायत की तो उठाकर ले जाऊंगा।