हिंदू नववर्ष पर बिलासपुर राममय, शोभायात्रा में पुष्पवर्षा, आकर्षक झांकियो ने मोहा मन

नववर्ष शोभायात्रा का नेतृत्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामजी ने किया। झांकी के रूप में प्रभु रामलला चल रहे थे। दर्शन करने श्रद्धालु भक्तों की भीड़ देखते बन रही थी। पुलिस ग्राउंड से संध्या चार बजे पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, तारबहार चौक, शिव टाकीज चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, सदर बाजार, गोलबाजार मुख्य मार्ग होते हुए तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। वहां महाआरती एवं प्रभु अर्चना के साथ संपन्न हुआ।

सबसे खास यह कि शोभायात्रा में श्री श्याम दरबार समेत भगवान राम की कई झांकियां थीं। प्रभु के अनेक रूपों के दर्शन हुए। न्यायधानी में यह पहला मौका था जब इतने रूपों में भक्तों ने प्रभु को निहारा। विभिन्न चौक-चौराहों को भगवा कपड़ों से सजाया गया था। न्यायधानी के चिकित्सकों ने विशेष रूप से इसकी जिम्मेदारी ली थी। प्रभु के प्रति गहरी आस्था के साथ अनेक चिकित्सक जयकारे लगाते हुए नजर आए।

धर्म प्रेमी नारी शक्ति युवा साथी, झांकी में वेद अनुरूप यज्ञ का संदेश

naidunia_image

छत्तीसगढ़ का पारंपरिक नृत्य राउत नाच

naidunia_image

भक्तों ने की सड़कों पर सफाई

naidunia_image

शोभायात्रा में युवाओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। सभी धर्म प्रेमी नारी शक्ति युवा साथी एवं उत्साह से भरे हुए बच्चे भजन कीर्तन करते हुए नजर आए। इस दौरान हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के वालिंटियर्स (सेवकों) ने स्वच्छता और यातायात व्यवस्था भी संभाली। गौ सेवक विपुल शर्मा भक्तों संग शोभायात्रा के पीछे-पीछे सड़कों की साफ सफाई करते चलते रहे।

समाज प्रमुखों का हुआ सम्मान

naidunia_image

शोभायात्रा के समापन के पश्चात हिंदू नववर्ष आयोजन समिति की ओर से समाज प्रमुखों का श्रीफल साल के साथ सम्मान किया गया, यह सम्मान पुरोहित ने किया। तिलक नगर हनुमान मंदिर समापन स्थल पर प्रभु श्री राम के चित्रों का वर्णन भी किया गया। राजा विक्रम आदित्य जिनके नाम से विक्रम संवत मनाया जाता है, उनका परिचय बिलासपुर की जनता को दिया गया।

डीजे के साथ खूब उड़े गुलाल, धमाल ने मचाया धूम

naidunia_image

शोभायात्रा में डीजे की धुन पर रामजी को लेकर एक से बढ़कर एक धार्मिक गाने बजाए गए। सीएमडी चौक, तारबाहर, गांधी चौक से लेकर गोलबाजार, सिम्स तक सड़क जाम की स्थिति बन गई। फायर लाइटिंग के साथ रंग-बिरंगे व चमकीले कागज उड़ाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। हर्बल गुलाल उड़ाए गए।

महिलाओं ने की आरती, झांकी में संदेश, घोड़ी नाच

naidunia_image

शोभायात्रा में हिंदू परंपरा का पालन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथ में आरती व पुष्प लेकर अगुवाई की। रथ पर सवार झांकी में माता सीता आशीर्वाद दे रहीं थीं। संकटमोचक हनुमान हाथ हिलाकर सभी रामभक्तों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। आर्य समाज की झांकी में हवन कर शांति का संदेश दिया गया। शोभायात्रा में घोड़ी भी नाचती हुई चली।

दीवाली जैसी आतिशबाजी, खूब फूटे पटाखे

naidunia_image

शोभायात्रा को लेकर माहौल ऐसा कि दीवाली जैसी आतिशबाजी हुई। सड़कों पर शोभायात्रा के पहले-पहले खूब पटाखे फूटे। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान गूंज उठा। गोलबाजार में लोगों ने घरों से बाहर निकलकर स्वागत किया। प्रश्रु श्रीराम की आरती की और पुष्प बरसाए। भगवा ध्वज लेकर भारत का बच्चा-बच्चा अब जय श्रीराम बोलेगा गीत गा रहे थे। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी।

भोग-भंडारा संग लस्सी व मिठाई बंटे, फल का हुआ वितरण

naidunia_image

शोभायात्रा में चल रहे शहरवासियों के लिए समाजसेवी और रामभक्तों ने दिल खोलकर भोग भंडारा कराया और प्रसाद खिलाया। लिंक रोड से लेकर तारबाहर, देवकीनंदन चौक तक कई जगहों पर भोग का वितरण किया गया। तारबाहर में लस्सी, आइसक्रीम, केक व मिठाई तक बांटे गए। स्टाल लगाकर वितरण किया गया। भोग ग्रहण करने वालों से लेकर बांटने वालों में चेहरे खुशी से चमक रहे थे।