शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव : उज्जैन में पांच लाख दीपों से दमका शिप्रा का राम घाट
शिप्रा नदी के घाट पर पूरा कार्यक्रम उज्जैन नगर निगम की ओर से जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में हुआ।
By Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 08:48 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 06:20 AM (IST)

HighLights
- प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के सुमधुर गीतों ने कार्यक्रम की रंगत ओर बढ़ा दी।
- जय महाकाल, हर-हर शिप्रा के उद्घोष से समूचा क्षेत्र देर तक गूंजता रहा।
- दत्त अखाड़ा घाट पर आकर्षक लाइट और रंग-बिरंगी लिग्गियां लगाई गई थी।
Shiv Jyoti Arpanam Mahotsav 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी का किनारा मंगलवार शाम एक साथ प्रज्ज्वलित किए पांच लाख दीपों से जगमगा उठा। शंख, डमरू, झांझ की ध्वनि, भव्य आतिशबाजी और फिर प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के सुमधुर गीतों ने कार्यक्रम की रंगत ओर बढ़ा दी। जय महाकाल, हर-हर शिप्रा के उद्घोष से समूचा क्षेत्र देर तक गूंजता रहा।
विक्रम संवत 2081 का दीपों की रोशनी से जगमगाते क्षिप्रा के घाट स्वागत कर रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी आनंदित है; सभी दिशाओं में हर्ष और उल्लास है।#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/LM8PYjv2On
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 9, 2024
कार्यक्रम ‘शिव ज्योति अर्पमण् महोत्सव’ के नाम से रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट पर हुआ था, जिसके साक्षी हजारों लोग बने। पूरा कार्यक्रम नगर निगम की ओर से जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में हुआ। नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि जीरो वेस्ट इवेंट से तात्पर्य ये है कि कार्यक्रम में उपयोग लाई गई हर सामग्री को पुन: उपयोग में लेने को तत्काल एकत्रित किया गया।
फिर वो चाहे दीये हो, तेल हो, प्लास्टिक की बोतल हो या रूई बाती आदि। कहा गया कि तेल का उपयोग कपिला गोशाला में किया जाएगा और प्लास्टिक की बोतल, दीये से सुंदर कलाकृतियां बनाई जाएंगीं।
हमारे पर्व, हमारी गौरवशाली संस्कृति का आधार हैं…
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की प्रतिष्ठा और बढ़ी है। आज संपूर्ण विश्व में भारतीय पर्व अपार उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाए जा रहे हैं।
हिन्दू नववर्ष के पुनीत अवसर पर अवंतिका नगरी लाखों… pic.twitter.com/gdaZkC8dEq
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 9, 2024
गायन क्षेत्र में नवोदित कलाकार @JubinNautiyal जी नक्षत्र की भांति चमक रहे हैं।
मैं मां क्षिप्रा से प्रार्थना करता हूं कि आप गायकों की उच्च श्रेणी में सम्मिलित हों और आपका भविष्य भी उज्ज्वल हो।#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/JWacuoJqJe
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 9, 2024
उज्जैन में चैत्र नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में दीपमालिका प्रज्वलित की गई।
रिकार्ड बनना था, मगर…
मालूम हो कि ‘शिव ज्योति अर्पमण् महोत्सव’ की सफलता के लिए स्थानीय प्रशासन महीनेभर से ताकत झोंक रहा था। महीनेभर पहले घाट पर 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने की घोषणा हुई थी मगर आचार संहिता और अन्य कारणों से इसे पांच लाख किया गया। इसके पहले वर्ष 2023 के शिव ज्योति अर्पमण् महोत्सव में यहां 18 लाख 82 हजार दीप, वर्ष 2022 में 11 लाख 71 हजार दीप एक साथ प्रज्ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था। दोनों वर्ष कार्यक्रम महाशिवरात्रि पर हुआ था। इस बार ये गुड़ी पड़वा पर किया गया। लोकसभा चुनाव आचार संहिता प्रभावशील रहने से कार्यक्रम के मंच से राजनीतिक दल के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की दूरी भी देखने को मिली।
यह भी जानिये
शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के लिए कार्यक्रम स्थल रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट पर आकर्षक लाइट और रंग-बिरंगी लिग्गियां लगाई गई थी। आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि तय समय अनुसार छह हजार वालेंटियर ने एक साथ एक समय पर पांच लाख दीप प्रज्ज्वलित किए थे। भीड़ प्रबंधन की द्ष्टि से प्रशासन ने शंकराचार्य चौराहा से छोटी रपट, दानीगेट मार्ग, गुदरी से रामानुज कोट तक, दानीगेट से रामानुज कोट मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर रखा था। वाहनों की पार्किंग कार्तिक मेला मैदान पर रखी थी।
मंचीय प्रस्तुति को मंच से दूर बैठे लोगों ने विभिन्न स्थलों पर लगाई 14 एलईडी बिग स्क्रीन पर देखा। घाट पर पेयजल, अग्नि सुरक्षा, सफाई व्यवस्था के बेहतर इंतजाम देखने को मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे वक्त तैनात रही। कार्यक्रम स्थल पर मतदाता जागरूकता आधारित गतिविधि हुई। लोकसभा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो, ये सुनिश्चित करने में अफसर निगाह जमाए रहे।

