केजरीवाल को लगा एक और झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगातार मुसीबतें आ रही हैं। दिल्ली सरकार में उनके मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 05:27 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 05:29 PM (IST)

केजरीवाल को लगा एक और झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पद से दिया इस्तीफा
मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगातार मुसीबतें आ रही हैं। दिल्ली सरकार में उनके मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

राजकुमार ने कहा कि पार्टी में दलितों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उनको सरकार व पार्टी में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर यहां तक पहुंची थी। अब पार्टी खुद ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूब गई है। ऐसे में सरकार में यह काम करना मेरे लिए काफी मुश्किल हो रहा है, इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।