Prahlad Patel Interview: प्रहलाद पटेल बोले- कांग्रेस खुद बताए कि आजादी के बाद संविधान में कितने संशोधन किए

नईदुनिया को दिए इंटरव्यू में मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा- जनता फैसला कर लेगी कि सच क्या है और गलत क्या है।

By Manoj Dixit

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 04:14 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 04:14 AM (IST)

Prahlad Patel Interview: प्रहलाद पटेल बोले- कांग्रेस खुद बताए कि आजादी के बाद संविधान में कितने संशोधन किए
मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल।

HighLights

  1. कांग्रेस यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि भाजपा 400 पार हुई तो संविधान में मनमाने संशोधन करेगी।
  2. महंगाई को जिस तरह से मोदी सरकार ने काबू किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया।
  3. विकास की परिभाषा सिर्फ सड़क, बिजली, पानी तक ही सीमित नहीं रहती।

Prahlad Patel Interview: मनोज कुमार दीक्षित, जबलपुर। राजनीति हो या कोई मंच अपनी बात बेबाक ढंग से रखने वाले मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल कहते हैं कि कांग्रेस यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि भाजपा 400 पार हुई तो संविधान में मनमाने संशोधन करेगी, मेरा सवाल कांग्रेस नेताओं से है कि वह खुद बताएं उन्होंने आजादी के बाद से सत्ता में रहने के दौरान संविधान में कितने संशोधन किए, तो जनता अपने आप तय कर लेगी कि सच क्या है। नईदुनिया से चर्चा में उन्होंने अनेक सवालों के जवाब दिए-

सवाल : क्या भाजपा नए चेहरों पर ज्यादा विश्वास कर उन्हें अवसर प्रदान कर रही है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखें तो पूर्व सीएम शिवराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री प्रहलाद पटेल और लोकसभा सचेतक राकेश सिंह जैसे अनुभवी नेता सेकंड लाइन पर नजर आ रहे हैं। आसन्न लोकसभा चुनाव में क्या यह बदलाव अपना प्रभाव दिखाएगा?

जवाब – देखिए, भारतीय जनता पार्टी का जोर हमेशा से सामूहिक नेतृत्व पर रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मानना है कि हर चुनाव के बाद पार्टी के 20 प्रतिशत लोगों की सक्रियता कई कारणों से कम हो जाती है। ऐसे में स्वाभाविक है कि यदि आप नई पीढ़ी को लेकर नहीं आए तो निरंतरता बनी नहीं रह सकती। बीते दस वर्षों में पार्टी ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अद्भुत है। अभी भी जिन क्षेत्रों में पार्टी को जरूरत होती है तो वहां कार्यकर्ता को भेजा जाता है, इसलिए जिम्मेदारियां तो बदलेंगी। जनप्रतिनिधि को संगठन में काम करने की आदत भी होनी चाहिए। जब जिम्मेदारियों में बदलाव होता है तो नए लोगों को मौका मिलता है। यह पार्टी का दूरदर्शी फैसला है या यूं कहें कि यह योजना है।

naidunia_image

अबकी बार 400 पार की बात भाजपा कह रही है। इसमें कोई दो राय नहीं कि मोदी मैजिक बरकरार है। लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे हैं जो इस लक्ष्य को पाने में बड़ा रोड़ा बन सकते हैं?

जवाब – महंगाई को जिस तरह से मोदी सरकार ने काबू किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया। बीते दस वर्षों में महंगाई जितनी स्थिर रही है, उतनी आजादी के बाद कभी नहीं रही। समर्थन मूल्य के बढ़ने को हम महंगाई नहीं कह सकते। फल और सब्जियों के दाम हम कम चाहते हैं और बाकी चीजों को बढ़ना देना चाहते हैं। मैं मानता हूं कि किसान के श्रम व समर्पण की कीमत मिलनी चाहिए। मिलेट्स यानी मोटे अनाज को लेकर सरकार गंभीर है। पूरी दुनिया का 40 प्रतिशत मिलेट्स हम पैदा करते हैं। ये ऐसा अनाज है जो बीमारी से मुक्त रखता है। कम कीमत में होता है।

आम आदमी पार्टी का मुद्दा भले ही प्रदेश में ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा रहा हो, लेकिन यह चर्चा भी है कि शराब नीति को लेकर सभी राज्यों के सीएम शराब ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके हिसाब से नीति बनाते रहे हैं। आपकी क्या राय है?

जवाब – मैं सदैव शराब का विरोधी रहा हूं। हमेशा मानता हूं कि शराब जैसी चीज के खिलाफ हमेशा ताकतवर कैंपेन चलाना चाहिए। सरकारों के साथ विसंगति ये है कि वो कैंपेन भी चलाते हैं और शराब के धंधे को भी बढ़ाते हैं। इस विषमता पर बहुत ईमानदारी के साथ प्रयास करने चाहिए। हमने गोटेगांव में शराब के विरोध में आंदोलन भी चलाया। इसमें काफी हद का सफलता भी मिली।

अगर भाजपा अपने तय लक्ष्य के अनुसार लोकसभा की सीटें हासिल करती है तो क्या बड़े बदलाव देश देखेगा। आशंका यह भी जताई जा रही है कि संविधान में भी बड़े परिवर्तन किए जा सकते हैं। क्या यह लोकतांत्रिक प्रणाली के हिसाब से ठीक होगा?

जवाब – देश में बड़े बदलाव तो हो रहे हैं, आने वाले समय में और तेज गति से होंगे। मोदी के विकास में विरासत साथ है। आजादी के बाद कभी विरासत की चिंता नहीं की गई। विदेशों से अनेकों प्रतिमाएं वापस लाई गईं हैं। संविधान में बदलाव की बात कर विपक्ष बरगलाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस ये भ्रम फैला रही है। कांग्रेस ने अपनी सरकारों के दौरान संविधान में जितने संशोधन किए हैं उसकी गिनती वो बता दें तो नीयत साफ हो जाएगी। हमने तो जो किया वह सामने किया। कांग्रेस जवाब दे कि उन्होंने अपने राज में कितनी बार संविधान में संशोधन किए तो जनता अपने आप फैसला कर लेगी।

मतदाता जागरूकता मैराथन में 600 लोगों ने लगाई दौड़, दिया संदेश

मल्टीपरपज स्कूल से मतदाता जागरूकता मैराथन में 600 लोगों ने साथ दौड़कर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिए। कलेक्टर एवं एसपी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों के साथ जुंबा डांस और दौड़ लगाई। अधिकारी वर्ग में एसपी भावना गुप्ता मैराथन में अव्वल रही। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा उड़ान पंखों से नहीं हौसले से की जाती है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 01:35 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 01:35 AM (IST)

मतदाता जागरूकता मैराथन में 600 लोगों ने लगाई दौड़, दिया संदेश

HighLights

  1. उड़ान पंखों से नहीं, की जाती है हौसले से : भावना
  2. मैराथन में एसपी भावना गुप्ता रही अव्वल
  3. मतदान के लिए लोगों को किया गया जागरूक

पेंड्रा(नईदुनिया न्यूज)। मल्टीपरपज स्कूल से मतदाता जागरूकता मैराथन में 600 लोगों ने साथ दौड़कर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिए। कलेक्टर एवं एसपी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों के साथ जुंबा डांस और दौड़ लगाई। अधिकारी वर्ग में एसपी भावना गुप्ता मैराथन में अव्वल रही। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा उड़ान पंखों से नहीं हौसले से की जाती है।

मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड में पुलिस, जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता मैराथन आयोजित किया गया। एससी गुप्ता ने मतदान के लिए जागरूक बनें। हेल्पलाइन नंबर जो पुलिस के द्वारा गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज करने के लिए जारी की गई है, इससे सहयोग ले सकते हैं। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कहा कि मतदाता जागरूकता आवश्यक है। सात मई को मतदान करेंगे। मैराथन की शुरुआत और अंत में जुंबा डांस से किया गया। छत्तीसगढ़ लोक कला मंच के देवी सिंह ग्रुप ने समां बांधा। मैराथन में पुरस्कृत प्रतिभागियों में प्रथम राजेश मरावी पेंड्रा, द्वितीय सागर केंवट, तृतीय अरुण यादव, चतुर्थ कृष कुमार पांचवा छबि सिंह इसी प्रकार से महिला वर्ग में प्रथम मनीषा मरावी फोर्स एकेडमी, द्वितीय लक्ष्मी मरावी, तृतीय प्रियंका चौधरी, चतुर्थ शिल्पी राठौर, पंचम प्रीति शामिल रहे। महिला और पुरुष वर्ग के प्रथम पांच स्थान में आने वाले प्रतिभागियों को यातायात जागरूकता के प्रतीक चिन्ह स्वरूप हेलमेट दिया गया। वहीं दोनों वर्ग के सभी टाप टेन में आने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दिया गया।

मिनी मैराथन में पुलिस विभाग के प्रतिभागी रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुर्रे, मरवाही थाना के उप निरीक्षक गढ़वाल, मंच संचालक शिक्षक नागेंद्र सिंह , फोर्स भर्ती प्रशिक्षण एकेडमी मझगंवा के लालजी पडनवार और सुनीता सिंह, पीटीआई डाइट स्वप्निल, फिजिकल ग्राउंड के संजय कैवर्त्य समेत जुंबा डांस करने वाले शुभम पनिका और छत्तीसगढ़ लोक कला मंच के देवी सिंह की टीम को कार्यक्रम में उनके सहयोग के लिए पृथक से मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एएसपी ओम चंदेल, एडीएम नम्रता डोंगरे , संयुक्त कलेक्टर आनंदरूप तिवारी, स्वीप नोडल कौशल तेंदुलकर, एसडीएम अमित बेक, डीएसपी दीपक मिश्रा, डीएसपी निकिता तिवारी, एसडीओपी श्याम सिदार, भूपेंद्र कुर्रे, निरीक्षक नवीन बोरकर, सौरभ सिंह, सनीप रात्रे समेत पुलिस विभाग के थानो के कर्मचारी मैराथन में भाग लिए।

Korba Accident Information: खड़ी ट्रेलर से टकराने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

स़ड़क किनारे बेतरतीब ढंग से चार ट्रेलर खड़े हुए थे। इस बीच कटघोरा से जा रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ट्रेलर में पीछे से जा टकराए।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 01:37 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 01:37 AM (IST)

Korba Accident News: खड़ी ट्रेलर से टकराने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

HighLights

  1. सीसीटीवी में घटना का फूटेज आया सामने
  2. सीसीटीवी में घटना का फुटेज सामने आया है।
  3. इस मार्ग में पांच दिन में 12 मौतें

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार पुन: खड़े ट्रेलर से टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी में घटना का फुटेज सामने आया है।

कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर टोलनाका के यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि स़ड़क किनारे बेतरतीब ढंग से चार ट्रेलर खड़े हुए थे। इस बीच कटघोरा से जा रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ट्रेलर में पीछे से जा टकराए। घटना इतनी जबरदस्त था कि स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस स्थल पर पहुंची और सबसे पहले मृतक का शिनाख्त करने का प्रयास किया, तब मृतक की पहचान रितेश कुमार 24 वर्ष निवासी दीपका के रूप में हुई। जो कार से घाटपारा प्रदीप कुमार के घर गया हुआ था। वहां से दोनों बाइक में सवार होकर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। यह पूरा घटना सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवार युवक तेज गति से आते दिख रहे हैं और ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा जाते हैं। बहरहाल पुलिस ट्रेलर चालक के विरूद्ध मामला कायम कर विवेचना कर रही है।

इस मार्ग में पांच दिन में 12 मौतें

कटघोरा- अंबिकापुर व कटघोरा- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत जिले की अन्य सड़क में पिछले पांच दिनों में 12 मौत हो चुकी है। सभी दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है। जिला पुलिस व प्रशासन सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने का लगातार प्रयास कर रही है। ब्लैक स्पाट का चयन दुरूस्त किया जा रहा है, पर काफी कोशिश करने के बाद तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने में सफलता नहीं मिल रही है। इससे दुर्घटना में रोक नहीं लग पा रहा है।

पीड़िता की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर नहीं जता सकते संदेह

यौन शोषण के आरोपित एक बुजुर्ग की अपील पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पाक्सो एक्ट में केवल अनुमान लगाकर पीड़िता की विश्वसनीयता और भरोसे को नकारा नहीं जा सकता।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 01:19 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 01:19 AM (IST)

पीड़िता की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर नहीं जता सकते संदेह
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अनुमान के आधार पर दुष्कर्म पीड़िता पर संदेह नहीं किया जा सकता। ऐसा करना सर्वथा अनुचित होगा। पाक्सो एक्ट के तहत अपीलकर्ता को सुनाई गई सजा को बरकरार रखते हुए अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पाक्सो एक्ट में विश्वसनीयता और भरोसे पर संदेह करना गलत है।

यौन शोषण के आरोपित एक बुजुर्ग की अपील पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पाक्सो एक्ट में केवल अनुमान लगाकर पीड़िता की विश्वसनीयता और भरोसे को नकारा नहीं जा सकता। इस तरह की धारणा बनाकर और आरोपित की तरफ से कुछ इसी तर्कों को सामने रखकर पीड़िता के साथ घटित घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता और न ही झुठलाया जा सकता है। इसे आधार बनाकर फैसले को चुनौती भी नहीं दी जा सकती। महत्वपूर्ण टिप्पणी के साथ कोर्ट ने 65 साल के बुजुर्ग की अपील को खारिज करते हुए उसकी आजीवन कारावास की सजा को यथावत रखा है। बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के 65 साल के बुजुर्ग गज्जू लाल फेकर ने 25 फरवरी 2022 को 13 साल की पांचवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया था। बच्ची को वह घर में अकेली पाकर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद आरोपित के खिलाफ थाने में जुर्म दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपित गज्जूलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ सबूत जुटाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपित को पाक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराया। इसके बाद उसे आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में दी चुनौती

फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अभियुक्त ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाई कोर्ट में अपील की। डिवीजन बेंच के समक्ष पैरवी करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने पुलिस की जांच और जुटाए गए साक्ष्य पर सवाल उठाए। साथ ही पीड़िता के उम्र संबंधी दस्तावेजों को जुटाने के तरीके को भी गलत बताया। अपील में कहा गया कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। जिस लड़की के साथ दुष्कर्म होने की बात कही गई है, वह मानसिक रूप से कमजोर है और उसकी विश्वसनीयता पर संदेह है। अपीलकर्ता ने कोर्ट के फैसले को खारिज करने की मांग की। राज्य शासन की तरफ से महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारी ने पुलिस जांच के दस्तावेज पेश किए गए और गवाहों के बयान की भी जानकारी दी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद डिवीजन बेंच ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए अभियुक्त की सजा को बरकरार रखा है। साथ ही उसकी अपील खारिज कर दी है।

MP Information: मध्य प्रदेश में वकीलों को काले कोट से तीन माह के लिए छूट

इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने बताया कि यह छूट हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के वक्त नहीं मिलेगी।

By Paras Pandey

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 12:28 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 12:28 AM (IST)

MP News: मध्य प्रदेश में वकीलों को काले कोट से तीन माह के लिए छूट

HighLights

  1. गर्मी को देखते हुए यह छूट दी गई है।

इंदौर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। वकीलों को 15 अप्रैल से तीन माह के लिए न्यायालय में पैरवी के दौरान काला कोट पहनने से छूट दे दी गई है। गर्मी को देखते हुए यह छूट दी गई है।

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने बताया कि यह छूट हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के वक्त नहीं मिलेगी।

नशा मुक्ति को लेकर बैठक 12 अप्रैल को

नशा मुक्ति से संबंधित बैठक 12 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। इसमें नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाएं, प्रोफेशनल, समाजसेवी आदि शामिल होंगे। बैठक में नशा मुक्ति के संबंध में चर्चा कर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार

पलासिया पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कंपनी के पूर्व डायरेक्टर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मेरू इन्फ्रा प्रोजेक्ट डेवलपर्स के डायरेक्टर सुनय जैन द्वारा आरोपित राकेश दुबे के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। कंपनी का सनव्यू रेसीडेंसी ओल्ड पलासिया में ऑफिस है।

इस कंपनी में सुनय जैन, महावीर जैन, नवीश जैन, राजेश शाह और राकेश दुबे डायरेक्टर थे। हेराफेरी करने पर कंपनी ने राकेश से सितंबर 2020 में इस्तीफा ले लिया। कंपनी ने समस्त बैंक को भी सूचना दे दी। आरोप है कि राकेश ने जानते बुझते हुए नई चेक बुक जारी करवाई और तीन बार में डेढ़ करोड़ रुपये निकाल लिए

अभिनेताओं की राजनीतिक प्रयोगशाला ‘गुरदासपुर’ सीट ने चुनी अलग राह, इस बार हिंदू नेता के भरोसे पार्टियां

पंजाब की गुरदासपुर सीट फिल्म अभिनेताओं के नेता बनने की प्रयोगशाला के रूप में जानी जाती रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में यह चलन खत्म होने वाला है। भाजपा ने यहां से स्थानीय नेता दिनेश सिंह बब्बू को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 10:01 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 10:01 PM (IST)

अभिनेताओं की राजनीतिक प्रयोगशाला 'गुरदासपुर' सीट ने चुनी अलग राह, इस बार हिंदू नेता के भरोसे पार्टियां
‘गुरदासपुर’ सीट समीकरण।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Gurdaspur Seat : पंजाब की गुरदासपुर सीट फिल्म अभिनेताओं के नेता बनने की प्रयोगशाला के रूप में जानी जाती रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में यह चलन खत्म होने वाला है। भाजपा ने यहां से स्थानीय नेता दिनेश सिंह बब्बू को चुनावी मैदान में उतार दिया है। भाजपा के इस दांव के बाद अब कांग्रेस, आप व शिअद पर सबकी नजर है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते रहे हैं। यही कारण है कि अब गुरदासपुर सीट से कांग्रेस, आप व शिअद किसी हिंदू नेता की खोज कर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से यहां पूर्व विधायक अमित विज व दीनानगर की विधायक अरुणा चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

भाजपा ने जब से दिनेश सिंह बब्बू पर दांव लगाया, तब से कांग्रेस हाईकमान ने हिंदू उम्मीदवारों पर विचार करना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों का मानें तो वह इस बार 13 सीटों में से दो से तीन हिंदू उम्मीदवारों को मौका दे सकती है।

कांग्रेस से अमित विज के नाम की खूब चर्चा हो रही है। वह युवा भी हैं और पार्टी में लगातार काम कर सक्रिय भी हैं। उनको इस बात का फायदा हो सकता है। अमित विज कारपोरेट सेक्टर की राजनीति कर आगे बढ़े हैं। वह कांग्रेस की टिकट पर 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनवरी 2023 में पठानकोट में उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत की थी। उन पर इस दौरान हाईकमान नजरें पड़ गई थीं।

पूर्व मंत्री और तीन बार की विधायक अरुणा चौधरी भी कांग्रेस की तरफ से मजबूत उम्मीदवार हैं। वह महिला होने के साथ-साथ अनुसूचित जाति की हैं। उन पर भी कांग्रेस दांव खेल सकती है। गुरदासपुर लोकसभा सीट में तीन लाख से अधिक अनुसूचित जाति के मतदाता हैं।

शिअद में एनआरआइ के नाम की चर्चा

शिरोमणि अकाली दल एनआरआई राजपूत नेता के रूप में एक हिंदू उम्मीदवार उतार सकती है। जोगिंदर सलारिया का नाम शिअद में काफी चर्चित है। वह इस दौरान शिअद की बैठकों का हिस्सा बन अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। वह गुरदासपुर सीट से शिअद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

आप में स्वर्ण सलारिया और रमन बहल के नामों पर विचार

आम में भाजपा के उम्मीदवार एलान के बाद दो नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। पार्टी दो हिंदू नेता स्वर्ण सलारिया व गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता व पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चैयरमैन रमन बहाल में किसी को उम्मीदवार बना सकती है।

Indore Cyber Crime: इंदौर में डॉक्टर दंपती को डिजिटली हाऊस अरेस्ट कर आठ लाख वसूले, फर्जी RBI अफसर बनकर लूटे पैसे

शहर में डिजिटली हाऊस अरेस्ट कर लाखों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने डॉक्टर दंपती इस स्कैम का शिकार बनाया है। साइबर सेल, क्राइम ब्रांच ने 1930 हेल्पलाइन ने इस स्कैम की जांच शुरु कर दी है।

By Paras Pandey

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 11:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 11:23 PM (IST)

Indore Cyber Crime: इंदौर में डॉक्टर दंपती को डिजिटली हाऊस अरेस्ट कर आठ लाख वसूले, फर्जी RBI अफसर बनकर लूटे पैसे
डॉक्टर घबरा गए महिला ने मदद का झांसा दिया

HighLights

  1. सीबीआई, आरबीआई और कस्टम अफसर बनकर 53 घंटे तक निगरानी में रहा दंपती
  2. अपराध शाखा और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई है

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में डिजिटली अरेस्ट कर लाखों रुपये का वसूलने का स्कैम सामने आया है। साइबर अपराधियों ने प्रतिष्ठित डॉक्टर दंपती को ड्रग, चाइल्ड स्मगलिंग और मनी लांड्रिंग जैसे स्कैम में फंसे होने का डर बता कर रुपये लिए है। उन्हें 53 घंटे तक कैमरे (ऑनलाइन) की निगरानी में रखा और किसी को कानों कान खबर तक नहीं होने दी। दंपती ने राज्य साइबर सेल, अपराध शाखा और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई है।

राऊ निवासी डॉक्टर के पास

शहर में डिजिटली हाऊस अरेस्ट कर लाखों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने डॉक्टर दंपती इस स्कैम का शिकार बनाया है। साइबर सेल, क्राइम ब्रांच ने 1930 हेल्पलाइन ने इस स्कैम की जांच शुरु कर दी है।

डाक्टर दंपति राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहते है। 31 मार्च को उनके पास इंटरनेशनल कोरियर कंपनी फेडेक्स से आटो रिकार्डेड काल आया था। महिला की आवाज में कहा कि आपका एक पार्सल पेंडिंग है। किन्हीं कारणों से डिलीवरी नहीं हुई है। आगे की जानकारी के लिए कस्मर केयर पर से बात करें। डॉक्टर ने आप्शन चुने और कंपनी के कथित कस्टमर केयर अधिकारी से बात की।उस महिला ने कहा कि आपका पार्सल थाईलैंड में रिसिव नहीं हुआ है।

naidunia_image

उन्हें बताया कि उस पार्सल में पांच पासपोर्ट, 40 किलो वजनी कपड़े, एमडीएमए ड्रग्स जैसी सामग्री है और आधार आईडी से लिंक भी है। डॉक्टर घबरा गए महिला ने मदद का झांसा दिया और कहा कि वह खुद ही साइबर क्राइम के साथ कनेक्ट कॉल कनेक्ट कर दिया। एक फर्जी अधिकारी ने बात की और डॉक्टर से आधार कार्ड नंबर, नाम, पता पूछ लिया। दिखाने के लिए वॉकी-टॉकी से बात की यह जताने की कोशिश की गई कि हेड क्वार्टर से बातचीत चल रही है।

थोड़ी देर बाद रेड अलर्ट जारी हुआ और डॉक्टर से कहा कि गंभीर मामला है। इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर करना होगा। ठग ने ही खुद फर्जी सीबीआई अफसर से फोन कनेक्ट कर दिया। उस व्यक्ति ने एचडीएफसी बैंक के एक खाते की जानकारी दी और कहा कि इस खाते में 16 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। पिछले महीने खुले इस खाते में भी डॉक्टर के आधार कार्ड, पैन कार्ड का उपयोग होना बताया। डॉक्टर को मुंबई आकर शिकायत करने के लिए कहा।

स्काइप आईडी पर जोड़ा और अरेस्ट हो गए दंपती

डॉक्टर से कहा कि पूछताछ के लिए मुंबई नहीं आ सकते है तो स्काइप आईडी से कनेक्ट हो जाइए। उन्हें वीडियो कॉल कर निगरानी में रखना शुरु कर दिया।पूरे कथन लिए और कहा कि यह बड़ा स्कैम है।आपके विरुद्ध 17 परिवार की शिकायत है। कुछ बच्चों का अपहरण हुआ है।

बच्चे वापस आ गए लेकिन उनके अंग निकाले गए है। उसमें भी आईडी कार्ड का इस्तेमाल हुआ है। आरोपितों ने आरबीआइ अफसर को जोड़ा और कहा कि आपसे बैंक खातों को आइबीआइ सर्विलांस में लिया गया है।

जितने भी रुपये है वह सर्विलांस अकाउंट में ट्रांसफर कर दो।डाक्टर ने सारे रुपये ट्रांसफर कर दिए। डॉक्टर से परिवार के सदस्यों की जानकारी ली और उनकी पत्नी को भी स्काइप पर जोड़ लिया। आरोपितों ने कहा कि जब तक मसला सुलझ न जाएं आप को सर्विलांस पर रहना होगा।

साइबर अपराधियों ने पति-पत्नी को रविवार, सोमवार और मंगलवार तक करीब 55 घंटे सर्विलांस पर रखा। सोते, उठते, बैठते, खाते नजरों में रखा। कभी फोन डिसनेक्ट हुआ तो मैसेज आ जाता था। आरोपितों ने कुल 8 लाख रुपये वसूल लिए।

पुलिस, डॉक्टर, आरबीआई और कस्टम में फंसेंगे

डॉक्टर ने नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। बुधवार को क्राइम ब्रांच पहुंचे और पूरी घटना बताई। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक ठग ने उन्हें किसी से बात करने का मौका ही नहीं दिया। उन्हें कस्टम, आरबीआई, सीबीआई, पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसी के शामिल होने का भय बताया गया। यह भी कहा कि डॉक्टर का संगठन भी विरोध में आ जाएगा।

रामनवमी पर श्रीराम का सूर्य की किरणों से होगा तिलक, पढ़ें कैसे किया जाएगा विज्ञान का यह चमत्कार

राम मंदिर में विज्ञान के चमत्कार को रामनवमी के अवसर पर देखेगा। यह प्राकृतिक रचना व मानवीय संरचना से मिलकर तैयार होगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 10:40 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 10:44 PM (IST)

रामनवमी पर श्रीराम का सूर्य की किरणों से होगा तिलक, पढ़ें कैसे किया जाएगा विज्ञान का यह चमत्कार
श्रीराम का होगा सूर्य तिलक।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। हिंदू नववर्ष ‘विक्रम संवत 2081’ की शुरुआत के साथ रामनवमी पर्व पर अयोध्या में ऐतिहासिक आयोजन करने योजना पर काम चल रहा है। इस नव्य व भव्य राम मंदिर के उद्घाटन का विश्व साक्षी बना है। अब विश्व राम मंदिर में विज्ञान के चमत्कार को रामनवमी के अवसर पर देखेगा। यह प्राकृतिक रचना व मानवीय संरचना से मिलकर तैयार होगा।

चैत्र नवरात्र की नवमी पर रामनवमी मनाई जाती है। इस अवसर पर राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला पर सूर्य की किरणों से तिलक किया जाएगा। विज्ञान की मदद से पहली बार यह किया जाएगा।

क्या है प्रोजेक्ट सूर्य तिलक

ट्रस्ट के अनुसार सूर्य तिलक के इस प्रोजेक्ट को रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक संभालेंगे। वैज्ञानिक इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए मिरर, लेंस व पीतल का प्रयोग करेंगे। इसको बिना बिजली व बैटरी की मदद से किया जाएगा। हर साल रामनवमी के अवसर पर रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा।

naidunia_image

ढाई से पांच मिनट के लिए होगा अभिषेक

रामनवमी पर मध्य बेला में 12 बजे ढाई से पांच मिनट के लिए रामलला का सूर्य की किरणों से अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान सूर्य की किरणें रामलला के ऊपर सीधे गिरेंगी। इस दौरान राम जन्मोत्सव की धूम सभी ओर होगी।

सोमवार के दिन इस प्रोजेक्ट का सफल परीक्षण हुआ। मंदिर की व्यवस्था को संभालने वाले विहिप नेता गोपाल ने इसकी जानकारी सभी को दी।

ट्रस्ट ने की थी प्रोजेक्ट की परिकल्पना

जानकारों का कहना है कि इस तरह के मंदिर बहुत कम ही देखने को मिलते हैं, जहां भगवान का सूर्य की किरणों से तिलक होता हो। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस प्रोजेक्ट की परिकल्पना बहुत पहले से ही कर रखी थी।

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में पूर्व से मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ सीट शामिल हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 10:31 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 10:37 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024

HighLights

  1. अब बैतूल सहित नौ लोकसभा क्षेत्रों के लिए सात मई को होगा मतदान।
  2. तीसरे चरण में अब बैतूल को मिलाकर नौ लोकसभा सीटें हो गई हैं।
  3. बैतूल में केवल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन पत्र जमा करने का अवसर मिलेगा।

MP Lok Sabha Election Third Section: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में शामिल नौ सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा होने लगेंगे। 19 अप्रैल तक इन्हें स्वीकार किया जाएगा और 20 अप्रैल को जांच होगी। 22 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान सात मई को होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि तीसरे चरण में अब बैतूल को मिलाकर नौ लोकसभा सीटें हो गई हैं। बैतूल में केवल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन पत्र जमा करने का अवसर मिलेगा क्योंकि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का निधन होने से दूसरे चरण के चुनाव में शामिल इस सीट का 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया था।

तीसरे चरण में पूर्व से मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ सीट शामिल हैं। सभी चरणों के मतदान की मतगणना चार जून को एक साथ होगी।

कांग्रेस ने रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडेय को हटाने की मांग की

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश कांग्रेस ने रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडेय को हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। पार्टी के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने शिकायत की है कि वे भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के रिश्तेदार हैं और चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। निष्पक्ष चुनाव के लिए उन्हें स्थानांतरित किया जाए।

धनोपिया ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टि से ही अनुराग पांडेय को रीवा में पदस्थ किया गया था। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रहे हैं। ऐसा न करने पर झूठे मुकदमों में कार्यकर्ताओं को फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए उन्हें स्थानांतरित किया जाए ताकि निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।

ICSE ISC Board Examination Outcome 2024: सीआईएससीई कब जारी करेगा 10वीं-12वीं रिजल्ट, यहां देखें प्रमुख अपडेट

आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। जबकि आईएससी कक्षा 12की परीक्षाएं 12 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 09:19 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 09:19 PM (IST)

ICSE ISC Board Exam Result 2024: सीआईएससीई कब जारी करेगा 10वीं-12वीं रिजल्ट, यहां देखें प्रमुख अपडेट
ICSE ISC Board Examination Outcome 2024

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ICSE ISC Board Examination Outcome 2024: काउंसिल फॉर द इंडिया स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जामिनेशन जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का नतीजा जारी करेगा। बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि CISCE द्वारा आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम outcome.cisce.org पर देख सकेंगे।

आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। जबकि आईएससी कक्षा 12की परीक्षाएं 12 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई। पिछले साल ICSE औरर ISC के नतीजे 14 मई को घोषित किए गए थे। सीआईएससीई 2024 रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने अंकों की समीक्षा करना चाहते हैं। वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं। परिणाम घोषणा के बाद रीचेकिंग के लिए विंडो ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।

पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, आईसीएसई कक्षा 10 परीक्षा में 2,37,631 छात्रों ने भाग लिया था। जिनमें से 98.94 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। आईएससी 12 परीक्षा 2023 में 98,505 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए। जिनमें 96.93 प्रतिशत ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की।

आईसीएसई आईएससी कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट outcome.cisce.org पर जाना होगा।

स्टेप 2- होमपेज पर आईसीएसई आईएससी कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। अब कोर्स कोड, कैंडिडेट यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

स्टेप 4- अब शो रिजल्ट्स पर क्लिक करें। अब परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5- परीक्षा परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।