Vijay Deverakonda The Household Star Trolls Controversy | Bollywood Information | विजय के मैनेजर ने ट्रोलर्स के खिलाफ की पुलिस कम्प्लेंट: बोले- ट्रोलिंग से फिल्म ‘फैमिली स्टार’ की परफॉर्मेंस पर पड़ रहा बुरा असर

Vijay Deverakonda The Household Star Trolls Controversy | Bollywood Information | विजय के मैनेजर ने ट्रोलर्स के खिलाफ की पुलिस कम्प्लेंट: बोले- ट्रोलिंग से फिल्म ‘फैमिली स्टार’ की परफॉर्मेंस पर पड़ रहा बुरा असर

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा और उनके फैंस को एक्टर की हालिया रिलीज फिल्म ‘फैमिली स्टार’ से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, इस शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई।

फिल्म को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है। अब विजय की टीम ने ट्रोलर्स और फिल्म के लिए ऑनलाइन नेगेटिव कैंपेन चला रहे लोगों पर एक्शन लिया है।

विजय के मैनेजर ने हैदराबाद के माधापुर में साइबराबाद पुलिस में ट्रोलर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

विजय के मैनेजर ने हैदराबाद के माधापुर में साइबराबाद पुलिस में ट्रोलर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

फिल्म की परफॉर्मेंस पर पड़ रहा असर
विजय के मैनेजर और उनके एक फैन क्लब के प्रेसिडेंट ने हैदराबाद के माधापुर में साइबराबाद पुलिस में ट्रोलर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शिकायत में उन्होंने दावा किया कि इस फिल्म के खिलाफ चल रहे ऑनलाइन नेगेटिव कैंपेन से फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ रहा है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुरेश ने दी जानकारी
सोशल मीडिया पर साउथ के एक इन्फ्लुएंसर सुरेश ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इन फेक अकाउंट्स को ट्रेस करके उनके खिलाफ एक्शन लेगी।

सुरेश ने ट्वीट कर लिखा, ‘साइबर क्राइम ने उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है जो फिल्म फैमिली स्टार और एक्टर विजय देवरकोंडा को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर नेगेटिव कैंपेन चला रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है और फर्जी आईडी और यूजर्स का पता लगा रहे हैं। उन्होंने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।’

फिल्म 'फैमिली स्टार' में विजय के अपोजिट मृणाल नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘फैमिली स्टार’ में विजय के अपोजिट मृणाल नजर आ रही हैं।

विजय बोले- समझ नहीं आ रहा ऐसा क्यों हो रहा
फिल्म ‘फैमिली स्टार’ के थिएटर में रिलीज होने के पहले से ही कई यूजर्स ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इस बारे में बात करते हुए विजय ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि लोग जान बूझकर उन्हें ट्रोल क्यों कर रहे हैं। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू ने भी फिल्म को ट्रोल किए जाने पर निराशा जताई थी।

वर्कफ्रंट पर विजय अपने करियर में एक हिट फिल्म की तलाश कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्में ‘वर्ल्ड फेमस लवर’, ‘डियर काॅमरेड’, ‘लाइगर’ और ‘खुशी’ फ्लॉप रही हैं।

खबरें और भी हैं…