Janhvi Kapoor reached Siddhivinayak temple | सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर: मंदिर परिसर में नंगे पैर नजर आईं, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं एक्ट्रेस

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जान्हवी कपूर आज यानी मंगलवार की सुबह सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। आज नवरात्री का पहला दिन है, इसी के चलते जान्हवी सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। मंदिर के परिसर में जान्हवी को नंगे पैर चलते हुए देखा गया। इस मौके के लिए एक्ट्रेस ने बेबी पिंक सलवार कमीज चुना। वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने पोनीटेल बनाया हुआ था। जान्हवी के साथ उनकी पूरी टीम भी नजर आई। भीड़ भाड़ से बचने के लिए जान्हवी ने सुबह का समय चुना।

नंगे पैर मंदिर परिसर में दिखीं जान्हवी कपूर।

नंगे पैर मंदिर परिसर में दिखीं जान्हवी कपूर।

जान्हवी कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स

जान्हवी ने हाल ही में रिलीज शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कैमियो किया था। अब वो जल्द ही फिल्म ‘उलझ’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो IFS ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा’ से अपना साउथ डेब्यू भी करती नजर आएंगी। जान्हवी, राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी दिखेंगी।

खबरें और भी हैं…
Datia Crime Information: एक लाख 42 हजार की मटर लेकर गई पिकअप लापता, व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सेवढ़ा से मटर भरकर निकली पिकअप लापता हो गई। इसे लेकर संबंधित व्यापारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त पिकअप तीन दिन पहले डबरा के एक व्यापारी के पास मटर पहुंचाने के लिए रवाना की गई थी।

By anil tomar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 11:37 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 11:37 AM (IST)

Datia Crime News: एक लाख 42 हजार की मटर लेकर गई पिकअप लापता, व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

दतिया (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सेवढ़ा से मटर भरकर निकली पिकअप लापता हो गई। इसे लेकर संबंधित व्यापारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त पिकअप तीन दिन पहले डबरा के एक व्यापारी के पास मटर पहुंचाने के लिए रवाना की गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेवढ़ा थाना क्षेत्र के बजरिया मोहल्ला निवासी राजेश अग्रवाल पुत्र बटोली अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत चार अप्रैल को उन्होंने वाहन क्रमांका एमपी30 जी 0926 में मटर लोडकर रवाना की थी। यह वाहन खराब होने पर मटर की उपज सेवढ़ा सायनी मोहल्ला निवासी रविंद्र पुत्र चरणदास अहिरवार के पिकअप वाहन क्रमांक यूपी93 सीटी 9618 में एक लाख 42 हजार 800 रुपये की मटक भरकर श्याम बाबा इंडस्ट्रीज डबरा के लिए रवाना की गई थी। लेकिन सात अप्रैल तक भी मटर उक्त व्यापारी के यहां डबरा नहीं पहुंची। पिकअप मटर सहित लापता हो गई। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैंक के बाहर खड़ी बुलट बाइक उठा ले गए अज्ञात चोर

सिविल लाइन में यूनियन बैंक के सामने खड़ी बुलट बाइक को अज्ञात चोर उठा ले गए। चोरी गई बाइक की कीमत दो लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। बाइक मालिक रमाकांत दांगी पुत्र लक्ष्मीनारायण दांगी निवासी गणेशघाट गल्ला मंडी के अंदर दतिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसी काम से होटल तान्या के पास यूनियन बैंक गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बुलट बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर दी थी। लेकिन जब लौटे तो बाइक गायब थी। पुलिस ने बाइक चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

अंतर्राज्यीय नाके पर चेकिंग के दौरान पकड़ी अवैध शराब

चिरुला थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब जब्त की है। जानकारी के अनुसार झांसी दतिया बार्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपित कैलाश मोगिया पुत्र प्रेमसिंह मोगिया निवासी चितुवां को रोककर उसकी बाइक की तलाश ली तो उसमें लगे बैग में रखी बोरी से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई। पकड़ी गई शराब की कीमत तीन हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Jabalpur Navratri Locations : नवरात्रि‍ पर घूमने का प्‍लान है तो जबलपुर आएं, कई प्राचीन मंदिर हैं यहां

Jabalpur Navratri Locations : भेड़ाघाट में विश्व का सबसे पुराना चौसठ योगिनी सहित अन्य मंदिर प्रमुख हैं।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 01:12 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 11:03 AM (IST)

Jabalpur Navratri Places : नवरात्रि‍ पर घूमने का प्‍लान है तो जबलपुर आएं, कई प्राचीन मंदिर हैं यहां

Jabalpur Navratri Locations : नई दुनिया डिजिटल डेस्‍क, जबलपुर। कुछ युवा व्रत रहने के लिए इच्छुक रहते हैं वहीं कुछ टोलियों में देवी मंदिरों के दर्शन करने की कार्ययोजना बनाते हैं। अगर आप भी नवरात्रि‍ पर घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो जबलपुर जरूर आएं। संस्‍कारधानी में कई प्राचीन देवी मंदिर हैं जहां आस्‍था का मेला लगता है।

naidunia_image

naidunia_image

देवी मंदिर हैं जो अपनी प्राचीनता के लिए पहचाने जाते हैं

संस्कारधानी जबलपुर में कई ऐसे देवी मंदिर है जो अपनी प्राचीनता के लिए पहचाने जाते हैं। इन मंदिरों का इतिहास कल्चुरीकाल से जुड़ा हुआ है। यहां नवरात्र के नौ दिनों तक माता के दरबार में आस्था का मेला भरेगा। शहर के अलावा अन्य जिलों से लोग पूजन करने पहुंचेंगे।

naidunia_image

इन मंदिरों में लगेगा आस्था का मेला

शहर में कई प्राचीन मंदिर है जहां चैत्र नवरात्रि‍ पर नौ दिन आस्था का मेला लगेगा। इसमें भानतलैया स्थित बड़ी खेरमाई मंदिर, मदनमहल पहाड़ी स्थित शारदा मंदिर, सदर क्षेत्र में स्थित इस काली मंदिर, शहर के मध्य सिविक सेंटर स्थित मां बगलामुखी सिद्धपीठ, भेड़ाघाट रोड पर ग्राम तेवर विराजी मां त्रिपुर सुंदरी, संगमरमरी वादियों के लिए पहचाने जाने वाले भेड़ाघाट में विश्व का सबसे पुराना चौसठ योगिनी सहित अन्य मंदिर प्रमुख हैं।

naidunia_image

naidunia_image

Film Evaluation- Maidan, Ajay Devgan’s appearing saved the weak screenplay; first half boring however second half superior | मूवी रिव्यू- मैदान: कमजोर स्क्रीनप्ले को अजय देवगन की एक्टिंग ने संभाला; फर्स्ट हाफ बोरिंग लेकिन सेकेंड हाफ जबरदस्त

मुंबई44 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक
यह फिल्म सैयद अब्दुल रहीम की लाइफ पर बेस्ड है। सैयद अब्दुल रहीम 1952 से लेकर 1962 तक इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे थे। - Dainik Bhaskar

यह फिल्म सैयद अब्दुल रहीम की लाइफ पर बेस्ड है। सैयद अब्दुल रहीम 1952 से लेकर 1962 तक इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे थे।

इंडियन फुटबॉल को स्वर्णिम युग दिखाने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम के लाइफ पर बनी फिल्म मैदान 10 अप्रैल को रिलीज होगी। हमने एक दिन पहले फिल्म का रिव्यू किया है। अजय देवगन स्टारर इस रियल लाइफ बेस्ड फिल्म की लेंथ 3 घंटे 1 मिनट है। दैनिक भास्कर ने इसे 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?
इंडियन फुटबॉल का गोल्डन पीरियड 1952 से लेकर 1962 तक था। यह सिर्फ एक आदमी सैयद अब्दुल रहीम की (अजय देवगन) वजह से संभव हो पाया। फिल्म की कहानी इन्हीं की लाइफ पर बेस्ड है। कहानी की शुरुआत में दिखाया गया है कि सैयद अब्दुल रहीम पूरे देश से प्लेयर्स को इकट्ठा करते हैं और उन्हें देश की तरफ से खेलने के लिए ट्रेनिंग देते हैं। इसी बीच उन्हें इंडियन फुटबॉल फेडरेशन के अंदर बैठे कुछ क्षेत्रवादी लोगों से निपटना पड़ता है।

वहां बैठे लोग चाहते हैं कि बंगाल के प्लेयर्स को टीम इंडिया में ज्यादा मौके मिलें, लेकिन सैयद अब्दुल रहीम की सोच कुछ और ही थी। वे रियल टैलेंट को मौके देना चाहते हैं। 1952 और 1956 के ओलिंपिक में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहता है, हालांकि टीम अंतिम मुकाम तक नहीं पहुंच पाती।

इस कारण रहीम को कोच पद से हटा दिया जाता है। इसी बीच उन्हें कैंसर भी हो जाता है, हालांकि उनके हौसले नहीं टूटते। वे दोबारा इंडिया के कोच बनते हैं और टीम को एशियाई खेलों में गौरव दिलाते हैं।

फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
जाहिर सी बात है कि फिल्म में आपको सिर्फ अजय देवगन ही नजर आएंगे। सैयद अब्दुल रहीम के रोल में अजय देवगन ने बेहतरीन काम किया है। अजय देवगन आंखों से एक्टिंग करने के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में भी उन्होंने ज्यादातर आंखों से ही एक्टिंग की है। उनकी वाइफ के रोल में प्रियामणि ने भी अच्छा काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रोल में गजराज राव ने भी बढ़िया काम किया है। इंडियन प्लेयर्स के रोल में सारे कलाकारों ने प्रभावित किया है।

मैदान की शूटिंग 2019 में शुरू हो गई थी, लेकिन इसे रिलीज होने में चार साल से ज्यादा वक्त लग गया।

मैदान की शूटिंग 2019 में शुरू हो गई थी, लेकिन इसे रिलीज होने में चार साल से ज्यादा वक्त लग गया।

डायरेक्शन कैसा है?
बधाई हो जैसी सक्सेसफुल फिल्म बनाने वाले अमित शर्मा ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। फर्स्ट हाफ में उन्होंने कहानी को बिल्कुल बोरिंग और स्लो रखा है। फर्स्ट हाफ इतना बोरिंग है कि आप फोन चलाने और इधर-उधर देखने को मजबूर हो जाएंगे। सेकेंड हाफ खासकर के क्लाइमैक्स वाला सीक्वेंस शानदार है। फुटबॉल मैच वाले सीक्वेंस में कैमरा वर्क शानदार है, ऐसा लगेगा कि आप लाइव मैच देख रहे हैं।

अमित शर्मा (दाएं) ने इससे पहले बधाई हो और तेवर जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

अमित शर्मा (दाएं) ने इससे पहले बधाई हो और तेवर जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?
फिल्म का म्यूजिक पार्ट सबसे निराशाजनक है। ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान जैसे लीजेंड्री म्यूजिक डायरेक्टर ने दिया है। उनके कद के हिसाब से इस फिल्म का म्यूजिक बिल्कुल अच्छा नहीं है। अमूमन स्पोर्ट्स ड्रामा वाली फिल्मों का म्यूजिक एनर्जी देने वाला होता है, इस फिल्म में ऐसा नहीं है। फिल्म खत्म हो जाने के बाद गाने और बैकग्राउंड स्कोर याद भी नहीं रहते।

फाइनल वर्डिक्ट, फिल्म देखें या नहीं?
हमारा देश शुरुआती समय से क्रिकेट और हॉकी के लिए जाना जाता है, हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब इंडियन फुटबॉल को एशिया का ब्राजील कहा गया। यह सिर्फ एक शख्स सैयद अब्दुल रहीम की वजह से संभव हुआ। अगर आपको उनकी कहानी जाननी हो तो इस फिल्म के लिए जा सकते हैं।

फिल्म को देखने के दौरान आपको चक दे इंडिया के कुछ सीन याद आएंगे, हालांकि उतना मजा नहीं आएगा। जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि फिल्म का फर्स्ट हाफ बोरिंग है, अगर इसे पचाने की क्षमता है तो फिल्म एक बार देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं…
MP Politics: गजब के अजब सिंह, पांच महीने में तीसरी बार मुरैना में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने बदला दल, फिर BJP में आए

सुमावली विधानसभा से 2020 के उप चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने अजब सिंह कुशवाह ने बीते साढ़े पांच महीने में तीसरी बार पार्टी बदली है। नवंबर 2023 में विधानसभा का टिकट काटकर कुलदीप सिकरवार को मिल गया था, इससे भड़के अजब सिंह ने कमल नाथ तक को जमकर खरीखोटी कहीं और उसी दिन बसपा की सदस्यता ले ली।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 05:02 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 10:31 AM (IST)

MP Politics: गजब के अजब सिंह, पांच महीने में तीसरी बार मुरैना में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने बदला दल, फिर BJP में आए
जनवरी में राकेश मावई ने ली थी भाजपा की सदस्यता।

HighLights

  1. कांग्रेस की राह और हुई मुश्किल
  2. तीन महीने में कांग्रेस के दो पूर्व विधायक भाजपा के हुए

मुरैना, नईदुनिया प्रतिनिधि। चुनाव से पहले ही कांग्रेस के सामने जो संकट खड़ा था वह चुनावी समर में और विकराल हो गया। मुरैना के एक और पूर्व विधायक ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। सुमावली के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह ने सोमवार को मामचौन गांव में हुई सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ले ली। इससे पहले जनवरी में मुरैना के पूर्व विधायक राकेश मावई कांग्रेस छोड़ भाजपा के हुए थे।

#WATCH मुरैना, मध्य प्रदेश: पूर्व कांग्रेस नेता अजब सिंह कुशवाह ने भाजपा में शामिल होने पर कहा, “भाजपा की जो योजना है… भाजपा द्वारा जो विकास किया गया है… उससे प्रभावित होकर हमने सोचा कि भाजपा का साथ देना चाहिए और भाजपा में शामिल होना चाहिए।” (08.04) https://t.co/WM56rvmaCO pic.twitter.com/uGz0VaJ8t3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024

सुमावली विधानसभा से 2020 के उप चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने अजब सिंह कुशवाह ने बीते साढ़े पांच महीने में तीसरी बार पार्टी बदली है। नवंबर 2023 में विधानसभा का टिकट काटकर कुलदीप सिकरवार को मिल गया था, इससे भड़के अजब सिंह ने कमल नाथ तक को जमकर खरीखोटी कहीं और उसी दिन बसपा की सदस्यता ले ली।

naidunia_image

एक सप्ताह बाद ही कांग्रेस ने कुलदीप का टिकट निरस्त कर अजब सिंह को दिया तो वह तत्काल कांग्रेस में वापस आ गए। लोकसभा चुनाव में भी अजब सिंह कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, यह टिकट सुमावली से ही पूर्व विधायक रहे सत्यपाल नीटू सिकरवार को मिला तो अब अजब सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस छोड़कर छह साल बाद एक बार फिर भाजपा की सदस्यता ले ली।इसके पीछे उनका तर्क है कि कांग्रेस ने जिसे लोकसभा प्रत्याशी बनाया था, उन नीटू सिंह ने विधानसभा चुनाव में विरोध कर हरवाया था।

भाजपा, कांग्रेस और बसपा से लड़ चुके विधायक चुनाव

साल 2008 और 2013 का विधानसभा चुनाव अजब सिंह बहुजन समाज पार्टी के टिकट से लड़ा था और दोनों बार हारे। 2018 के विधानसभा चुनाव में अजब सिंह को भाजपा ने टिकट देकर सुमावली से उतारा, तब भी कांग्रेस के ऐंदल सिंह कंषाना से हार गए।

naidunia_image

कमल नाथ सरकार में मंत्री नहीं बनाने पर ऐंदल सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली, इसके बाद 2020 में हुए उपचुनाव में ऐंदल सिंह भाजपा से लड़े तो अजब सिंह कांग्रेस का टिकट ले आए। इस चुनाव में पहली बार अजब सिंह को जीत मिली। बीता विस चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा, जिसमें भाजपा के ऐंदल सिंह से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

Deepika Padukone Vs Kareena Kapoor; Imtiaz Ali On Jab We Met And Cocktail Comparability | इम्तियाज को दीपिका से बेहतर एक्ट्रेस लगती हैं करीना: बोले- ‘कॉकटेल’ से ज्यादा मुझे ‘जब वी मेट’ पसंद, क्योंकि मैं उसका डायरेक्टर था

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के प्रमोशन पर जुटे हुए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी दो फिल्मों ‘जब वी मेट’ और ‘कॉकटेल’ के बीच तुलना की। इसके साथ ही उन्होंने बतौर डायरेक्टर करीना कपूर को दीपिका पादुकोण से बेहतर एक्ट्रेस बताया।

2007 में रिलीज हुई 'जब वी मेट' बतौर डायरेक्टर इम्तियाज की दूसरी फिल्म थी। 50 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली इस फिल्म को आज कल्ट का दर्जा दिया जाता है।

2007 में रिलीज हुई ‘जब वी मेट’ बतौर डायरेक्टर इम्तियाज की दूसरी फिल्म थी। 50 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली इस फिल्म को आज कल्ट का दर्जा दिया जाता है।

एफएम कनाडा को दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज से पूछा गया, ‘जब वी मेट’ में करीना की परफॉर्मेंस ज्यादा अच्छी थी या फिर ‘कॉकटेल’ में दीपिका पादुकोण की ?

इस पर इम्तियाज ने कहा- ‘यह बताना बहुत ही मुश्किल है, बहुत ही ज्यादा मुश्किल पर मैं करीना कपूर का नाम लूंगा क्योंकि मैं ‘जब वी मेट’ का डायरेक्ट था।’

2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल को होमी अदजानिया ने डायरेक्टर किया था। हालांकि, इस फिल्म की कहानी इम्तियाज अली ने ही लिखी थी।

2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल को होमी अदजानिया ने डायरेक्टर किया था। हालांकि, इस फिल्म की कहानी इम्तियाज अली ने ही लिखी थी।

गुलजार के बताया जावेद अख्तर से बेहतर लिरिसिस्ट
इम्तियाज ने इस इंटरव्यू में ‘जब वी मेट’ को ‘कॉकटेल’ से बेहतर फिल्म भी बताया। उन्होंने कहा- ‘जब वी मेट मेरे दिल के ज्यादा करीब है।’ डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें इनडोर शूट से ज्यादा आउटडोर शूट करना पसंद है।

साथ ही वो मॉर्निंग शूट से ज्यादा नाइट शूट प्रिफर करते हैं। इंटरव्यू में इम्तियाज ने गुलजार को जावेद अख्तर से बेहतर लिरिसिस्ट भी कहा।

फिल्म 'चमकीला' पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला की असली कहानी है।

फिल्म ‘चमकीला’ पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला की असली कहानी है।

12 अप्रैल काे रिलीज होगी चमकीला
इम्तियाज की अगली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला की असली कहानी है, जिनका किरदार दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं। यह 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं…
शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव : 5 लाख दीपों से दमकेगा आज उज्‍जैन का रामघाट, गायक जुबिन नौटियाल ने किए महाकाल दर्शन, आज देंगे प्रस्‍तुति

मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर मंगलवार शाम 7 बजे दीपो को उत्सव ‘शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव’ होगा, जिसमें पांच लाख दीप एक साथ एक समय पर प्रज्वलित किए जाएंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:03 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 10:05 AM (IST)

शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव : 5 लाख दीपों से दमकेगा आज उज्‍जैन का रामघाट, गायक जुबिन नौटियाल ने किए महाकाल दर्शन, आज देंगे प्रस्‍तुति
भगवान महाकाल के दर्शन करते जुबिन नौटियाल

उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर मंगलवार शाम 7 बजे दीपों का उत्सव ‘शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव’ होगा, जिसमें पांच लाख दीप एक साथ एक समय पर प्रज्वलित किए जाएंगे। इस दरमियान आकर्षक आतिशबाजी होगी और प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल अपने दल के साथ नदी के बीच बनाए मंच से गीतों की प्रस्तुति देंगे। पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में होगा। गायक जुबिन नौटियाल ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

जुबिन नौटियाल ने नंदी हॉल में बैठकर दर्शन किया। उन्‍होंने इस मौके पर श‍िव भजन भी सुनाया। जुबिन ने मीडिया से कहा कि उन्‍होंने देश की खुशहाली के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना । जुबिन बोले- मैं भगवान महाकाल को देखकर सबकुछ भूल गया।

#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Singer Jubin Nautiyal presents prayers on the Mahakaleshwar Temple on the primary day of Chaitra Navaratri pic.twitter.com/DcW0Z6xjdl

— ANI (@ANI) April 9, 2024

तैयारियों स्वरूप राम घाट, दत्त अखाड़ा घाट को सीरिज एवं रंग-बिरंगी लिग्गियां लगाकर सजाया गया है। एक दिन पहले सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पहुंचे। एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीणा, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ निदेशक श्रीराम तिवारी साथ थे। कलेक्टर ने घाट पर सफाई, सुरक्षा और जनस्वास्थ्य के इंतजामों को टटोला।

विभिन्न ब्लाक में सजाए 225-225 दीपों की सजावट को देखा। एक ब्लाक के दीप प्रज्ज्वलित करने में लगने वाले समय की गणना की। भीड़ प्रबंधन के लिए जिन मार्गों को वाहन के लिए प्रतिबंधित किया है उसकी जानकारी ली। बताया कि शाम 5 बजे से शंकराचार्य चौराहा से छोटी रपट, दानीगेट मार्ग, गुदरी से रामानुज कोट तक, दानीगेट से रामानुज कोट मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वीआइपी और मीडिया पासधारी वाहनों की पार्किंग कार्तिक मेला मैदान पर होगी। मंचीय प्रस्तुति को मंच से दूर बैठे लोग लगाई जा रही 14 एलईडी बिग स्क्रीन पर देख सकेंगे।

क्या है पार्किंग व्यवस्था

जो लोग रामघाट एवं दत्त अखाड़ा घाट पर जाना चाहते हैं वो अपना वाहन कार्तिक मेला मैदान पर खड़ा करके वहां से पैदल आ-जा सकेंगे। जो लोग नृसिंहघाट जाना चाहते हैं वो अपना वाहन नृसिंह घाट पार्किंग स्थल पर रख पैदल घाट पर जा सकेंगे। नृसिंहघाट पार्किंग भर जाने पर कर्कराज पार्किंग में वाहन खडे कराएं जाएंगे। कार्तिक मेला मैदान भर जाने पर गुरुद्वारा मैदान पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

Vande Bharat Specific: वंदे भारत में किराया ज्यादा तो कम मिल रहे यात्री, ज्यादा पसंद आ रही शताब्दी-राजधानी एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इस ट्रेन को चलाने में अब रेलवे को घाटा हो रहा है। इसका कारण यह है कि ट्रेन का किराया अधिक है, जबकि बैठने में आराम कम महसूस होता है।

By Priyank Sharma

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 09:30 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 09:30 AM (IST)

Vande Bharat Express: वंदे भारत में किराया ज्यादा तो कम मिल रहे यात्री, ज्यादा पसंद आ रही शताब्दी-राजधानी एक्सप्रेस

HighLights

  1. ज्यादा किराया देने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में बैठने पर आराम कम महसूस होता है
  2. सीटों के बीच में लेग स्पेस भी शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले कम है

Vande Bharat Specific: ग्वालियर (नप्र)। वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इस ट्रेन को चलाने में अब रेलवे को घाटा हो रहा है। इसका कारण यह है कि ट्रेन का किराया अधिक है, जबकि बैठने में आराम कम महसूस होता है। सीटों के बीच में लेग स्पेस भी शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले कम है। यही कारण है कि भोपाल और हजरत निजामुद्दीन के लिए अब भी शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। इसका कारण यह है कि भोपाल और हजरत निजामुद्दीन के लिए वंदे भारत की एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी के किराये से ज्यादा है। वह भी तब, जब राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस के किराये में सर्वाधिक डायनामिक फेयर लग रहा है। यही कारण है कि वंदे भारत एक्सप्रेस को शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले कम यात्री मिल रहे हैं।

लोग वंदे भारत एक्सप्रेस के बजाय शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। इसका कारण यह भी है कि भोपाल के लिए वंदे भारत के एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2170 रुपये है, जबकि राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में डायनामिक फेयर के साथ 2100 रुपये किराया लग रहा है। वहीं दिल्ली के लिए यह किराया 1785 रुपये होता है, जबकि राजधानी में डायनामिक फेयर के साथ 1755 रुपये किराया हो रहा है। इसमें भी यात्री को पूरी बर्थ उपलब्ध होती है, जिस पर वह लेटकर सफर कर सकता है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर गौर करें, तो देखने में आता है कि भोपाल और हजरत निजामुद्दीन के लिए वंदे भारत के मुकाबले शताब्दी एक्सप्रेस में ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं।

ऐसे समझें तीनों ट्रेनों के किराए में अंतर

भोपाल के लिए

  • वंदे भारत के चेयर कार में 1210 रुपये किराया। एक्जीक्यूटिव क्लास में किराया 2170 रुपये।
  • राजधानी में डायनामिक फेयर के साथ थर्ड एसी में 1270 रुपये, सेकंड एसी में 1695 रुपये किराया है। फर्स्ट एसी में ये किराया 2100 रुपये है।
  • शताब्दी एक्सप्रेस में डायनामिक फेयर के साथ चेयर कार में 1180 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास में 1785 रुपए किराया है।

दिल्ली के लिए

  • वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार में एक हजार रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास में 1785 रुपये का किराया है।
  • राजधानी में डायनामिक फेयर के साथ थर्ड एसी में 1060 रुपये, सेकंड एसी में 1420 रुपये और फर्स्ट एसी में 1755 रुपये किराया है।
  • शताब्दी एक्सप्रेस में डायनामिक फेयर के साथ चेयर कार में 965 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास में 1475 रुपये किराया लिया जाता है।

शताब्दी एक्सप्रेस में औसतन 200, वंदे भारत में 120 यात्री

वर्तमान में शताब्दी एक्सप्रेस में भोपाल तक के लिए प्रतिदिन ग्वालियर रेलवे स्टेशन से औसतन 200 यात्री सफर कर रहे हैं। गत 23 और 28 मार्च को 198-198 यात्री भोपाल के लिए रवाना हुए, वहीं सप्ताहांत के दिनों या शनिवार और रविवार को यह संख्या बढ़कर 210 तक भी पहुंच जाती है। दूसरी तरफ दिल्ली के लिए 165 से 180 तक यात्री शताब्दी एक्सप्रेस से रवाना होते हैं। दूसरी तरफ वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल के लिए औसतन 120 यात्री रवाना होते हैं। हालांकि दिल्ली के लिए सुबह के समय यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है। दिल्ली के लिए 160 तक यात्री रवाना होते हैं।

चलाने पर खर्चा अधिक, आय हुई कम

पर्याप्त संख्या में यात्री न मिलने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस अपने संचालन में होने वाले खर्च की आधी आय भी नहीं कर पा रही है। एक अप्रैल 2023 से 31 जनवरी 2024 तक इस ट्रेन के संचालन में रेलवे ने लगभग 75 करोड़ रुपए की राशि खर्च की, लेकिन आय लगभग 31 करोड़ रुपए ही हुई। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन में लगभग 35 करोड़ रुपए का खर्चा हुआ, जिसके बदले में 42 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई है।

Arvind Kejriwal Reside Updates: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आज 2.30 बजे फैसला सुनाएगा दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आदेश पारित करेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 08:29 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 08:29 AM (IST)

Arvind Kejriwal Live Updates: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आज 2.30 बजे फैसला सुनाएगा दिल्ली हाईकोर्ट
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा आदेश पारित करेंगी।

HighLights

  1. दिल्ली शराब नीति केस में हुई है केजरीवाल की गिरफ्तारी
  2. आम आदमी पार्टी लगातार कर रही है हंगामा
  3. अभी तिहाड़ जेल में कैद हैं केजरीवाल

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के पाद तिहाड़ जेल में कैद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद के लिए मंगलवार का दिन अहम होने जा रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आदेश पारित करेगा। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा दोपहर 2:30 बजे आदेश पारित करेंगी।

Movie Actor Manoj Bajpai interview | एक्टर मनोज वाजपेयी का इंटरव्यू: बोले-थियेटर खत्म हो रहा यह सोचना गलत है, किसी एक तरह के रोल में बंध कर नहीं रह सकता – Lucknow Information

लखनऊ11 मिनट पहलेलेखक: प्रवीण राय

  • कॉपी लिंक

फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाना चाहता हूं। किसी एक तरह के रोल में बंध कर नहीं रह सकता। ऐसे में हर तरह के रोल करना चाहता हूं। ओटीटी और बड़े पर्दे के सिनेमा की भूमिका अलग-अलग है। यह सोचना कि बड़े पर्दे का सिनेमा अब खत्म हो रहा है। मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज वापजेयी अपनी फिल्म साइलेंस-2 के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि साइलेंस-2 में उनका किरदार बहुत शानदार है। पेश है पूरी बातचीत-

सवाल- आपके रोल हमेशा अलग-अलग रहते है। इसकी कोई खास