टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम में फेरबदल, मोहम्मद आमिर की वापसी, ये खिलाड़ी भी रिटारमेंट से लौटा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम घोषित हो गई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टीम का कमबैक हुआ है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:58 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 05:18 PM (IST)

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम में फेरबदल, मोहम्मद आमिर की वापसी, ये खिलाड़ी भी रिटारमेंट से लौटा
मोहम्मद आमिर (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Squad For New Zealand T20Is: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम घोषित हो गई है। टी20 विश्व कप से पहले मैन इन ग्रीन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम में कई पुराने चेहरों की वापसी हुई है। मैच फिक्सिंग में लिप्त रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टीम का कमबैक हुआ है। वहीं, इमाद वसीम ने संन्यास से वापसी की है। बाबर आजम टीम की कमान संभालेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के मैच रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम के अलावा दो नए अनकैप्ड खिलाड़ी को जगह दी गई है। इनमें मोहम्मद इरफान खान और सलामी बल्लेबाज उस्मान खान शामिल हैं।

कौन हैं मोहम्मद इरफान खान?

पाकिस्तान सुपर लीग में इरफान खान ने कराची किंग्स के लिए 140.16 की स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए थे। उन्हें इमर्जिंग प्लेयर और बेस्ट फील्डर चुना गया था। इरफान ने 34 टी20 मुकाबले खेले हैं। इरफान ने अंडर-19 विश्व कप 2020 और 2022 में टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

उस्मान खान रह चुके हैं सिक्योरिटी गार्ड

उस्मान खान ने मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए पाकिस्तान सुपर लीग में एक शतक और दो अर्धशतक जड़ा था। उस्मान ने 36 टी20 मैच खेले हैं। सलामी बल्लेबाज सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान, जमान खान।

नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व- हसीबुल्लाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान और सलमान अली आगा।

Lok Sabha Election 2023: अरुणाचल प्रदेश से राजनाथ सिंह ने चीन को दिखाई आंख, बोले- हम आपके क्षेत्रों के नाम बदल दें तो…

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चीन के नजदीक पहुंच राजनाथ सिंह के तेवर बदले हुए थे। चीन को आंख दिखाते हुए उन्होंने कहा कि भारत के क्षेत्रों के नाम बदलने से कुछ नहीं होता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:38 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 04:38 PM (IST)

Lok Sabha Election 2023: अरुणाचल प्रदेश से राजनाथ सिंह ने चीन को दिखाई आंख, बोले- हम आपके क्षेत्रों के नाम बदल दें तो...
राजनाथ सिंह का चीन को जवाब।

एएनआई, नामसाई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चीन के नजदीक पहुंच राजनाथ सिंह के तेवर बदले हुए थे। चीन को आंख दिखाते हुए उन्होंने कहा कि भारत के क्षेत्रों के नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। कल को हम चीन के क्षेत्रों के नाम बदलकर वेबसाइट पर डाल दें, तो क्या वह हमारे हो जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नाम बदल दिए हैं और अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर दिए हैं। मैं अपने पड़ोसी को बताना चाहता हूं कि नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर कल हम चीन के कुछ प्रांतों और कुछ राज्यों के नाम बदल देंगे, तो क्या ऐसा करने से वे क्षेत्र भारत का हिस्सा बन जाएंगे?… हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं लेकिन अगर कोई भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो आज भारत इसका जवाब देने की शक्ति है।”

#WATCH | Arunachal Pradesh: Addressing a public rally in Namsai, Defence Minister Rajnath Singh says, “China has modified the names of 30 locations of Arunachal Pradesh and posted on its web site. I need to inform my neighbour that nothing goes to occur by altering the names. If… pic.twitter.com/QW7QrnyCIT

Tata Mutual Fund: टाटा ने लॉन्च किए 6 इंडेक्स म्यूचुअल फंड, जानिए न्यूनतम कितना कर सकते हैं निवेश

टाटा म्यूचुअल फंड ने छह इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं। जिससे टाटा म्यूचुअल फंड के पैसिव फंडों की कुल संख्या बढ़ गई है। इन छह फंडों का नया फंड ऑफर 22 अप्रैल तक खुला रहेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:23 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 04:23 PM (IST)

टाटा ने लॉन्च किए इंडेक्स म्यूचुअल फंड

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Tata Mutual Fund: टाटा म्यूचुअल फंड ने छह इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं। जिससे टाटा म्यूचुअल फंड के पैसिव फंडों की कुल संख्या बढ़ गई है। इन छह फंडों का नया फंड ऑफर (NFO) 22 अप्रैल तक खुला रहेगा। शुरुआती निवेश के लिए न्यूनतम लिमिट पांच हजार रुपये है। इन छह फंडों में से तीन को पहली बार म्यूचुअल फंड कारोबार में उतारा गया है। टाटा एएमसी ने निफ्टी सूचकांकों के साथ मिलकर नए फंडों के लिए बेंचमार्क बनाए हैं। निफ्टी इंडेक्स एनएसई की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। नए फंडों में टाटा निफ्टी ऑटो इंडेक्स, टाटा निफ्टी रियल्टी इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स फंड और अन्य शामिल हैं।

तीन फंड पहली बार लॉन्च

टाटा एमएसी के तीन फंड पहली बार बाजार में लॉन्च हुए हैं। वे टाटा मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 50:30:20 इंडेक्स फंड और टाटा निफ्टी500 मल्टीकैप इंफ्रास्ट्रक्चर 50:30:20 इंडेक्स फंड हैं। टाटा एसेट मैनेजमेंट में इंस्टीट्यूशन क्लाइंट के हेड आनंद वरदराजन ने कहा कि ये फंड लॉन्ग संभावनाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, ये हेल्थकेयर इंडेक्स फंड स्मॉल-कैप और मिड-कैप कंपनियों पर आधारित है। ये सैगमेंट हॉस्पिटल, फार्मास्यूटिकल्स और डायग्नोस्टिक्स सहित विभिन्न प्रकार के अवसर प्रदान करते हैं।

वरदराजन ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में हम रेलवेज, हाईवेज और इलेक्ट्रिफिकेशन में तेजी से विकास देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘एक निवेशक के रूप में आपको यह देखने की जरूरत है कि पैसा कहां जा रहा है।’

चयनित शेयरों को ट्रैक करने के लिए इंडेक्स फंड

इंडेक्स फंड चयनित लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों को ट्रैक करते हैं। ये स्टॉक निफ्टी 500 इंडेक्स का हिस्सा है। लार्ज-कैप के लिए कुल वेट 50% तय है। मिडकैप के लिए 30 और स्मॉलकैप सेगमेंट के लिए 20 प्रतिशत तय किया गया है। मार्च के अंत तक इस सूचकांक में 75 स्टॉक थे। इनमें 15 लार्जकैप, 25 मिडकैप और 35 स्मॉलकैप स्टॉक शामिल थे।

गर्मियों में इन फूड्स आइटम्स को खाने से बचें, Dehydration का हो सकते हैं शिकार

गर्मी के मौसम की वजह से देश के कई हिस्सों लू लोगों को परेशान कर रही है। लोगों की गर्मी से अभी से ही तबियत खराब होने रहने लगी है। आने वाले समय गर्मी का प्रकोप और तेज होने वाला है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 05:03 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 05:03 PM (IST)

गर्मियों में इन फूड्स आइटम्स को खाने से बचें, Dehydration का हो सकते हैं शिकार
Dehydration से करें बचाव।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। गर्मी के मौसम की वजह से देश के कई हिस्सों लू लोगों को परेशान कर रही है। लोगों की गर्मी से अभी से ही तबियत खराब होने रहने लगी है। आने वाले समय गर्मी का प्रकोप और तेज होने वाला है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने होंगे, जिससे आप डिहाइड्रेशन से बचे रहें। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे।

मसालेदार खाना

गर्मी के बढ़ने जाने पर मसालेदार भोजन से दूरी बना लेनी चाहिए। मसालेदार भोजन में कैप्साइसिन नामक पदार्थ होता है। यह शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। यह डिहाइड्रेशन, अपच और शरीर में गर्मी कर देता है।

कॉफी

गर्मी के समय में कॉफी से दूर ही रहें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होगी। कॉफी का सहारा लेकर लोग आलस और नींद को खत्म करते हैं, लेकिन गर्मी में यह पानी की कमी और शरीर के तापमान को बढ़ाने का काम करती है।

सोडा

गर्मी आने पर चिलचिलाती धूप में कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक्स पीने का बहुत मन करता है। यह गर्मी में राहत देने के बदले नुकसान पहुंचाती हैं। इनको पीने से शरीर में चीनी की मात्रा ज्यादा हो जाती है। यह आपके शरीर को डिहाइड्रेट भी रखती है।

अचार

गर्मियों में अचार नहीं खाना चाहिए। यह आपके शरीर को डिहाईड्रेड कर देता है, क्यों कि इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसको खाने से अपच की भी समस्या हो सकती है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Lok Sabha Election 2024: CM योगी चुनावी जनसभा में बोले- उत्तर प्रदेश में नहीं होता दंगा, पूरे उत्साह से निकलती है कावड़ यात्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आज डरा हुआ है। यह नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 03:55 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 03:58 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: CM योगी चुनावी जनसभा में बोले- उत्तर प्रदेश में नहीं होता दंगा, पूरे उत्साह से निकलती है कावड़ यात्रा
हापुड़ में सीएम योगी की रैली।

एएनआई, हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आज डरा हुआ है। यह नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं होता है। यहां अब पूरे उत्साह के साथ कावड़ यात्रा निकलती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब अगर पटाखा भी फूटेगा तो पाकिस्तान पहले सफाई देगा कि नहीं, हमने नहीं फोड़ा है, इतना डर ​​हो गया है। दुश्मन इतना डर ​​गया है। ये है नया भारत ‘नया भारत बोलता नहीं है घुस कर मारता भी है।

उन्होंने कहा कि आज, राम लला अयोध्या में ‘विराजमान’ हैं। क्या एसपी, बीएसपी, कांग्रेस ऐसा कर सकते थे? पहले, जो लोग दंगे भड़काते थे, कर्फ्यू लगाते थे। आज राज्य में कोई कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, अब पश्चिमी यूपी में ‘कावड़ यात्रा’ पूरे उत्साह के साथ निकाली जाती है और पूरा देश इसका गवाह बनता है।

Lok Sabha Chunav 2024 : उमरिया में दिल्ली रवाना होने से पहले महुआ संग्राहकों से मिले राहुल गांधी

VIDEO | Congress chief Rahul Gandhi (@RahulGandhi) visits Umaria in Madhya Pradesh. He interacted with feminine employees accumulating ‘Mahua’ close to the air strip there. pic.twitter.com/nB7oI0LJ6o

— Press Belief of India (@PTI_News) April 9, 2024

naidunia_image

महिलाओं का बढ़ाया हौसला

राहुल गांधी काफिला उमरिया पहुंचने के बाद जब हवाई पट्टी की तरफ बढ़ रहा था ठीक उसी समय वन विकास निगम डिपो के नजदीक मुक्तिधाम में महुआ बीन रही महिलाओं को उन्होंने देख लिया और अपनी गाड़ी रूकवा ली। कार से उतरकर वे सीधे महुआ बीन रही महिलाओं के बीच पहुंच गए। सभी का अभिवादन करने के बाद उन्होंने उन्हें अपना परिचय दिया।

naidunia_image

अपने बीच राहुल गांधी को पाकर महिलाएं चकित रह गईं। सिंगल टोला की रहने वाली इन महिलाओं राहुल गांधी को छूकर यकीन किया कि वे उनके बीच में हैं। राहुल ने उनसे महुआ बीनने से लेकर उसे बाजार में बेचने तक के प्रोसेस के बारे में पूछा और फिर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एक-एक महुए के फूल को इस तरह बीनकर एकत्र करना आसान काम नहीं है।

वे एक बड़ा और मेहनत का काम कर रहीं हैं, धन्य हैं वे जो सूर्योदय के भी पहले अपने काम में जुट जाती हैं। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं पर भी चर्चा की। इसके बाद राहुल गांधी ने उनकी एक छोटी टोकरी ली और खुद भी कुछ महुए के फूल बीने।

उन्होंने एक दो फूलों को मुंह में रखकर उनका स्वाद भी जाना। इसके बाद उन्होंने महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाए और फिर उनका अभिवादन करके हवाई पट्टी की तरफ रवाना हो गए।

खड़े-खड़े की चर्चा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार की सुबह शहडोल से सड़क मार्ग से चलकर उमरिया पंहुचे थे और जब वे हवाई पट्टी पहुंचे तब तक उनका एयर क्राप्ट यहां नहीं पहुंचा था। परिणामस्वरूप उन्होंने हवाई पट्टी पर बाहर खड़े होकर ही कांग्रेस नेताओं के साथ काफी देर तक चर्चा की।

हवाई पट्टी में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की 29 लोकसभा सीटों में भाजपा से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग की छाप वाला बताने पर जीतू पटवारी ने कहा कि पूरे देश का भ्रमण करने और आम जनता की बात सुनने के बाद यह घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, कुणाल चौधरी जिला अध्यक्ष कांग्रेस अजय सिंह पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिभुवन प्रताप सिंह कई अन्य नेता मौजूद रहे। इसके बाद राहुल गांधी उमरिया हवाई पट्टी पहुंचे हैं जहां से निजी विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

जीतू पटवारी ने गांधी चौक में पी चाय

राहुल गांधी के रवाना होने के बाद भी जीतू पटवारी उमरिया में रूके रहे। दरअसल उनके हेलीकाप्टर को आने में काफी समय था सो वे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह के साथ उमरिया शहर का भ्रमण करते रहे। गांधी चौक पहुचकर जीतू पटवारी ने सड़क के किनारे लगे ठेले पर चाय पी और वहां मौजूद लोगों के साथ चर्चा की।

अपने स्टाल पर जीतू पटवारी को देखकर चाय स्टाल के संचालक मोहन गुप्ता दंग रह गए। उन्होंने हाथ जोड़कर आगंतुकों का स्वागत किया और बेहतर चाय पिलाने के आश्वासन के साथ उनके लिए अच्छी चाय भी बनाई। इस दौरान जीतू पटवारी ने मोहन और आसपास के अन्य लोगों से उनके परिवार की कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद वे यहां से रवाना हो गए।

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने असम में की चुनावी जनसभा, बोले- मोदी राज में चीन नहीं ले सका एक इंच भी जमीन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपको 19 अप्रैल को फैसला करना होगा कि आपका सांसद कौन होगा। कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी और अगला प्रधान मंत्री कौन होगा। आपके पास दो विकल्प हैं। एक है राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन है और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 03:26 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 03:34 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने असम में की चुनावी जनसभा, बोले- मोदी राज में चीन नहीं ले सका एक इंच भी जमीन
अमित शाह की असम में रैली।

एएनआई, लखीमपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के लखीमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय चीन के आक्रमण के दौरान असम को अकेला छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में चीन एक इंच भी जमीन भारत की नहीं ले सका।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपको 19 अप्रैल को फैसला करना होगा कि आपका सांसद कौन होगा। कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी और अगला प्रधान मंत्री कौन होगा। आपके पास दो विकल्प हैं। एक है राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन है और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है।

कांग्रेस ने लटकाए रखा राम मंदिर का मुद्दा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने वर्षों से राम मंदिर मुद्दे को लटका रखा था। यह पीएम मोदी के समय में फैसला आया। उनके समय ‘भूमि पूजन’ हुआ और आखिरकार 22 जनवरी को ‘प्राणप्रतिष्ठा’ हुई।

असम और अरुणाचल प्रदेश 1962 कभी नहीं भूलें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि कैसे जवाहरलाल नेहरू ने चीनी आक्रमण के दौरान असम को ‘बाय-बाय’ कहा था। पीएम मोदी की सरकार के तहत, चीन हमारी एक इंच जमीन का भी अतिक्रमण नहीं कर सका। असम और अरुणाचल प्रदेश 1962 को कभी नहीं भूल सकते।

Khargone Crime Information: 24 पिस्टल के साथ हरियाणा व पंजाब के बदमाश गिरफ्तार

Unlawful Weapon in Khargone: पुलिस, प्रशासन के प्रयासों के बाद भी सिगनुर में नहीं थम रहा अवैध हथियार निर्माण।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 03:23 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 03:27 PM (IST)

Khargone Crime News: 24 पिस्टल के साथ हरियाणा व पंजाब के बदमाश गिरफ्तार
खरगोन में पकड़े गए अवैध हथियारों के साथ पुलिस।

HighLights

  1. रविवार को मुखबिर से अवैध हथियारों के बड़े सौदे की सूचना मिली थी।
  2. पुलिस की दबिश में रमेश सिकलीगर झोला फेंककर भाग निकला।
  3. खरगोन पुलिस अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री पर रोक के लिए प्रयास कर रही है।

Unlawful Weapon in Khargone: नईदुनिया न्यूज, खरगोन। अवैध हथियारों का गढ़ बन चुके सिगनुर सहित जिले के अन्य गांवों में बसे सिगलीगर परिवारों को हथियार निर्माण छोड़ मुख्य धारा से जोड़ने के पुलिस और प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है। शायद यही कारण है कि लोकसभा चुनावों के बीच भी भारी मात्रा में न केवल हथियार निर्माण किए जा रहे है। बल्कि बेचे भी जा रहे है। ऐसे ही एक बड़े सौदे का पुलिस ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।

हरियाणा और पंजाब से जिले में अवैध हथियार खरीदने आए बदमाशों को सिगनुर में सिकलीगर युवक से सौदा करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। इनसे 24 पिस्टलें बरामद की गई है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण सहित खरीद-फरोख्त का नेटवर्क चिह्नित कर उसे धवस्त करने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।

रविवार को मुखबिर से अवैध हथियारों के बड़े सौदे की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने सिगनूर स्थित पानी की टंकी के पास छिपकर नजर रखी गई। तीनों जब हथियारों की लेन-देन करने लगे पुलिस ने दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया, जबकि रमेश सिकलीगर मौके झोला फेंक कर भाग निकला। पुलिस द्वारा फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

साथ ही अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री पर रोक के लिए प्रयास कर रही है। कार्यवाही में राकेश आर्य, दिनेश सोलंकी, धर्मेन्द्र यादव, शक्ति सिकरवार, भोला प्रसाद, दिनेश मण्डलोई, राजेन्द्र, फारुख, राहुल समुद्र, राजेश जायसवाल, सुधामनिया, नियन्त्र यादव, अनिल बामनिया, राहुल, सुधीर, धर्मेन्द्र यादव, हरीश यादव एवं सायबर सेल टीम खरगोन का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों का खंगाला जा रहा रिकार्ड

पुलिस टीम मौके से गुरमीत सिंह पुत्र बलदेव उर्फ निक्क्रासिंह निवासी कोर्ट का पुरा भटिण्डा पंजाब व विक्रम पुत्र महेन्द्र निवासी मुड खेडा बलाक आदमपुर जिला हिसार हरियाणा का गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों की कमर से एक- एक व झोले से 22 अवैध पिस्टल बरामद की गई। जिनकी कीमत चार लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। गुरमीत पर पूर्व से पंजाब में मामला दर्ज है, दोनों का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों के बैंक खाते व हरियाणा व पंजाब में अवैध फायर आम्र्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Akshay just isn’t affected by the flop of his movies | फिल्मों के फ्लॉप होने से अक्षय को नहीं पड़ता फर्क: बोले- जब भी निराश होता हूं, गाड़ियों का कलेक्शन देख खुश हो जाता हूं

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अक्षय कुमार ने हाल ही में जीवन में निराशा और फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर बात की। एक्टर ने कहा- एक बार जब मैं निराश होकर अपने घर के बाहर गया। और जब अपनी कार का कलेक्शन देखा तो मेरी निराशा दूर हो गई।

अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और अनुशासित जीवन का श्रेय अपने मेंटल हेल्थ को देते हैं। वह कहते हैं, ‘मेंटल हेल्थ मुझे टेंशन से मुक्ति देता है। एक बार मैं निराश होकर घर पहुंचा तो देखा मेरे पास तो पांच गाडियां है। मैं कैसे निराश हो सकता हूं। मैंने खुद से ही कहा कि लानत है, मेरे पास तो पांच गाडियां है, तो कैसे निराश हो सकता हूं।

अक्षय कुमार ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा- एक समय था जब मेरे पास कुछ भी नहीं था। एक्टर बनने से पहले लोगों के घरों में कराटे सिखाने बस से ट्रेवल करता था। मेरे पास कमाने का सिर्फ वही एक जरिया था। अब जब मेरे पास सब कुछ है तो निराश होने का कोई कारण नहीं है। मैं अपने पैसे का आनंद लेता हूं और मेरे लिए इसका मतलब अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाना है।

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों के प्रदर्शन पर बातचीत करते हुए कहा कि अपनी फिल्मों के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर तनाव में नहीं रहते हैं। वह कहते हैं, ‘ जब आपकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती हैं, तो यह आपके लिए एक अलार्म की तरह होता है। हम सभी लोग जानते हैं कि ऑडियंस के देखने का पैटर्न बदल चुका है और अब आपको भी उनके अनुसार खुद को बदलना होगा।

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहरा ने प्रोड्यूस किया है।

Seoni Information : बंडोल के छीतापार से लगे जंगल में तेंदुआ शावक पर कुत्तों ने किया हमला, मौत

Seoni Information : वन विभाग के अमला क्षेत्र में सर्चिंग करा रहा है। साथ ही गांव के लोगों को भी खेत आने-जाने के दौरान सतर्क रहने की समझाइश दी है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 02:48 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 02:48 PM (IST)

Seoni News : बंडोल के छीतापार से लगे जंगल में तेंदुआ शावक पर कुत्तों ने किया हमला, मौत

HighLights

  1. जान बचाने पेड़ पर चढा़ तेंदुआ शावक।
  2. कटीली झाडि़यों में गिरने से हुई मौत।
  3. लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी।

Seoni Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। वन परीक्षेत्र बंडोल अंतर्गत कलारबाकी मार्ग स्थित छीतापार गांव से लगे जंगल में मंगलवार की सुबह कुत्तों के हमले से तेंदुआ शावक की मौत हो गई।सूचना के बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर तेंदुआ शावक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं गांव के लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी है।

जान बचाने पेड़ पर चढा़ तेंदुआ शावक

छीतापार गांव के ग्रामीणों ने बताया है कि मंगलवार की सुबह मवेशी चराने वाले ने भूरा चंद्रवंशी के खेत के पास तेंदुआ शावक के पीछे कुत्तों को पीछा करते देखा था।इस सूचना पर भूरा चंद्रवंशी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।साथ ही गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचा।यहां देखा गया कि तेंदुआ शावक चार कुत्तों से बचने के लिए एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास कर रहा है।

कटीली झाडि़यों में गिरने से हुई मौत

गांव वालों के अनुसार तेंदुआ शावक एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर कूदने के दौरान पेड़ से नीचे कटीली झाडियों में गिर गया।इसी बीच उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया।मौके पर मौजूद गांव के लोगों व वनकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाकर तेंदुआ शावक को झाडि़यों से बाहर निकाला।हालांकि तक तक तेंदुआ शावक की मौत हो चुकी थी।शावक के शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा गया है।

गांव में की जा रही सर्चिंग

ग्रामीणों के अनुसार खेत से लगे जंगल के पास एक अन्य तेंदुआ शावक भी देखा गया, जो ग्रामीणों को देखकर जंगल की ओर भाग गया।वहीं मादा तेंदुआ की भी आस पास ही जंगल में होने की संभावना है।ऐसे में वन विभाग के अमले द्वारा इस क्षेत्र में सर्चिंग कराई जा रही है। साथ ही गांव के लोगों को भी खेत आने-जाने के दौरान सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही है।

मंगलवार की सुबह कुत्तों के हमले से तेंदुआ शावक की मौत हुई है।शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।इस क्षेत्र में मादा तेंदुआ होने की संभावना को देखते हुए सर्चिंग कराई जा रही है।गांव के लोगों को भी सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही है।

एसएस उद्दे, वन संरक्षक, सिवनी