केजरीवाल की याचिका खारिज होने के बाद सामने आए संजय सिंह, बोले- आप के खिलाफ हो रहा राजनीतिक षड्यंत्र

दिल्ली हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। उनकी याचिका खारिज होने के बाद आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह सामने आए। वह प्रेस कॉन्प्रेंस में भाजपा पर हमलावर दिखे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 07:09 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 07:14 PM (IST)

केजरीवाल की याचिका खारिज होने के बाद सामने आए संजय सिंह, बोले- आप के खिलाफ हो रहा राजनीतिक षड्यंत्र
संजय सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। उनकी याचिका खारिज होने के बाद आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह सामने आए। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी फंसाना अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र है।

Indore Crime Information: इंदौर के होटल में चल रहा था आइपीएल का सट्टा, मुरैना के तीन सटोरिए गिरफ्तार

आरोपितों से मोबाइल, सिमकार्ड जब्त हुए है। होटल संचालक, प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 07:12 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 07:12 PM (IST)

Indore Crime News: इंदौर के होटल में चल रहा था आइपीएल का सट्टा, मुरैना के तीन सटोरिए गिरफ्तार
मुरैना के इन सटोरियों को होटल से पकड़ा।

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने आइपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित होटल में रूम लेकर सट्टा लगा रहे थे। आरोपितों से मोबाइल, सिमकार्ड जब्त हुए है। होटल संचालक, प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है।

naidunia_image

टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक, आरोपित अरविंद कृष्णमुरारी गुप्ता निवासी पोरसा मुरैना, आकाश मुकेश राठौर निवासी पोरसा मुरैना और शिवम पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी पोरसा मुरैना हैं। तीनों आरोपित स्कीम-94 स्थित शिव ओम होटल में रुके थे। आरोपित अरविंद पूर्व में सट्टे के आरोप में पकड़ा गया है। वह करीब 15 दिन से होटल में रुका हुआ था।

पालतू कुत्ते ने काटा, मालकिन पर केस दर्ज

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र की पाश टाउनशिप में पालतू कुत्ते ने महिला को काट लिया। पुलिस ने एक महिला पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना ग्रीन व्यू गैलेक्सी (तलावली चांदा) टाउनशिप की है। 35 वर्षीय अमृता राजीव जैन ने रंजना पाटिल के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। फरियादी महिला टाउनशिप में शिव मंदिर के समीप थी। आरोपित महिला ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता छोड़ दिया। इससे अमृता गिर गई और उनकी रीढ़ की हड्डी व कमर में चोट आई। कुत्ते ने पैर में काट लिया। पुलिस ने रंजना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

IPL 2024 RR vs GT: क्या राजस्थान का विजयरथ रोक पाएगी गुजरात, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस 10 अप्रैल (बुधवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमना-सामना करेंगे। राजस्थान अब तक 4 मैचों अजेय रहकर अंक तालिका में शीर्ष पर है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 06:09 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 06:09 PM (IST)

IPL 2024 RR vs GT: क्या राजस्थान का विजयरथ रोक पाएगी गुजरात, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11
IPL 2024 RR vs GT

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस 10 अप्रैल (बुधवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमना-सामना करेंगे। राजस्थान अब तक 4 मैचों अजेय रहकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, गुजरात पांच में से तीन मैच हार चुकी है और 7वें नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 RR vs GT Head To Head)

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 5 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें जीटी का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने 4 मुकाबलों में बाजी मारी है। राजस्थान ने 1 मैच जीता है। गुजरात के खिलाफ रॉयल्स का उच्चतम स्कोर 188 है। जबकि आरआर के खिलाफ गुजरात का उच्चतम स्कोर 192 है। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले सभी तीन मैच जीते थे। पिछले सीजन में राजस्थान ने जीटी के खिलाफ जीत हासिल की थी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट (IPL 2024 RR vs GT Pitch Report)

सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस सीजन के तीन आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। दो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जबकि एक चेज करने वाली टीम जीती है। यहां 6 पारियों में 170 से ज्यादा का स्कोर बना है। इस पिच में बल्लेबाजों को खूब मदद मिली है। गुजरात और राजस्थान के बीच मैच में खूब चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 तक स्कोर बनाने की कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मौसम अपडेट (IPL 2024 RR vs GT Climate Replace)

मैच शुरू होने के समय जयपुर में तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा। मैच के अंत तक यह 30 डिग्री तक हो जाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। आर्द्रता 14% से ज्यादा नहीं होगी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 RR vs GT Possible Taking part in 11)

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, बीआर शरत, विजय शंकर, दर्शन नालकंडे, राहुत तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस ड्रीम11 प्रीडिक्शन (IPL 2024 RR vs GT Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- जोस बटलर (कप्तान), संजू सैमसन

बल्लेबाज- शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केन विलियमसन

ऑलराउंडर- रियान पराग (उपकप्तान), रविचंद्रन अश्विन

गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, राशिद खान, नांद्रे बर्गर

Heeramandi Trailer; Manisha Koirala Sonakshi Sinha | Richa Chadha | भंसाली की सीरीज हीरामंडी का ट्रेलर रिलीज: शाही मोहल्ले हीरामंडी की कहानी दिखाई गई, मल्लिका जान के रोल में दिखीं मनीषा कोइराला

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार का ट्रेलर लांच हो चुका है। पाकिस्तान के शाही मोहल्ला हीरामंडी पर आधारित इस सीरीज में प्यार, पावर और आजादी की जंग देखने को मिल रही है।

सीरीज का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया है।

सीरीज का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया है।

लाहौर में बसे शाही मोहल्ले हीरामंडी की कहानी
तवायफों के जीवन को उजागर करती है। इसमें देश की आजादी के दौरान तवायफों की जीवनशैली उनके संघर्ष के बारे में दिखाया गया है। यह सीरीज उस दौर में लेकर जाएगी, जब हमारा देश आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहा था।

फिल्म 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

फिल्म 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि हीरामंडी में मल्लिकाजान (मनिषा कोइराला) अकेली हैं, जो उच्च श्रेणी की तवायफों के घर पर राज करती है। वह बिना किसी डर के अपना राज चलाती है, लेकिन एक दिन उसके पुराने दुश्मन की बेटी फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) के आने से तनाव का माहौल पैदा हो होने लगता है।

शहर में भी उथल-पुथल मची हुई है, क्रांतिकारी ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी की मांग कर रहे हैं। मल्लिकाजान की बेटियों में से एक बिब्बोजान (अदिति राव हैदरी) आजादी की लड़ाई में शामिल हो रही है। इस बीच मल्लिकाजान की सबसे छोटी बेटी आलमज़ेब (शर्मिन सहगल), एक नवाब (रईस) के बेटे, ताजदार (ताहा शाह बदुशा) के साथ प्यार का सपना देखती है, और हीरामंडी से बाहर निकलना चाहती है।

Bhopal Information: हमारे यहां कृषि कार्य भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार : प्रो. राधावल्लभ

प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी ने कहा कि दो तरह के काल होते हैं एक अखंड काल और दूसरा सखंड काल। हमारे यहां कृषि कार्य भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किया जाता है।

By vikas verma

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 06:44 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 06:44 PM (IST)

Bhopal News: हमारे यहां कृषि कार्य भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार : प्रो. राधावल्लभ

HighLights

  1. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में युगादि महोत्सव का आयोजन
  2. 12 राशियों के फल की जानकारी दी
  3. युगादि महोत्सव का आयोजन किया गया

Bhopal Information: नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। केंद्रीय संस्कृत विवि के भोपाल परिसर में मंगलवार को युगादि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विवि नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली के पूर्व कुलपति प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी और सारस्वत अतिथि केंद्रीय संस्कृत विवि, राजीव गांधी परिसर के निदेशक प्रो. हंसधर झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन परिसर निदेशक प्रो. रमाकांत पाण्डेय के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी ने कहा कि दो तरह के काल होते हैं एक अखंड काल और दूसरा सखंड काल। हमारे यहां कृषि कार्य भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किया जाता है।

12 राशियों के फल की जानकारी दी

प्रो. हंस धर झा ने संक्रांति, एक राशि से दूसरी राशि में सूर्य के प्रवेश से राशि पर क्या प्रभाव पड़ता है, की जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीराजाभोज पंचांग का वाचन किया, जिसमें संपूर्ण वर्ष के संवत्सर फल की जानकारी लखनऊ परिसर निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा ने दी। ज्योतिष विभागाध्यक्ष जयपुर परिसर प्रो. ईश्वर भट्ट ने संपूर्ण वर्ष में 12 राशियों के फल की जानकारी दी। देव प्रयाग परिसर प्रो. पीवीबी सुब्रमण्यम ने ग्रहण काल में क्या करना उचित और क्या अनुचित है तथा उसके दुष्प्रभाव की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अध्यक्ष केंद्रीय संस्कृत विवि नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि हमें भारतीय काल गणना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम प्रतिदिन पंचांग पाठ करेंगे, जिससे हम अपनी भारतीय संस्कृति को जान पाएंगे।

PBKS vs SRH Dwell: होम ग्राउंड में हैदराबाद से पंजाब का सामना, कुछ देर में होगा टॉस

आईपीएल 2024 का 23वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 06:30 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 06:30 PM (IST)

PBKS vs SRH Live: होम ग्राउंड में हैदराबाद से पंजाब का सामना, कुछ देर में होगा टॉस
PBKS vs SRH

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 का 23वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पंजाब और हैदराबाद दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है। पंजाब किंग्स ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पटखनी दी थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।

दोनों टीमों के बीच 21 बार आईपीएल में भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब को 7 मुकाबलों में जीत मिली है। SRH के खिलाफ किंग्स का हाई स्कोर 211 है। वहीं, पंजाब ने सनराइजर्स के खिलाफ 212 रन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।

बिहार के रोहतास में चूल्हे की चिंगारी से घर जलकर खाक, आग से जिंदा जले 8 लोग, 6 की मौत

बिहार के रोहतास में घर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया है। कछवां थाना के इब्राहिमपुर पुल के पास मंगलवार को चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आ लग गई, जिसमें आठ लोग जिंदा जल गए। इनमें छह लोगों की मौत हो गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 05:59 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 06:03 PM (IST)

बिहार के रोहतास में चूल्हे की चिंगारी से घर जलकर खाक, आग से जिंदा जले 8 लोग, 6 की मौत
बिहार के रोहतास में दर्दनाक हादसा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार के रोहतास में घर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया है। कछवां थाना के इब्राहिमपुर पुल के पास मंगलवार को चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आ लग गई, जिसमें आठ लोग जिंदा जल गए। इनमें छह लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हो गए हैं, जिसमें देवराज चौधरी की तीन वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी व शामा चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी राजू देवी शामिल हैं।

Shekhar Shuman spoke on Kangana and Adhyayan’s breakup | कंगना और अध्ययन के ब्रेकअप पर बोले शेखर सुमन: अब उनके बीच कोई गिला-शिकवा नहीं, पिछले रिश्ते को बुरा कहना गलत है

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर शेखर सुमन ‘हरीमंडी’ सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कंगना रनोट और बेटे अध्ययन सुमन के ब्रेकअप पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कंगना और अध्ययन का ब्रेकअप बहुत हार्ट ब्रेकिंग था। शेखर उनके ब्रेकअप के लिए किस्मत को दोष देते हैं। उनका कहना है कि भले ही किसी का रिश्ता टूट गया हो। जब आप उस रिश्ते में थे तो खुश थे, इसलिए अपने पिछले रिश्ते को हमेशा प्यार से ही देखना चाहिए।

शेखर ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में कहा- अब दोनों के बीच किसी तरह के गिले-शिकवे नहीं हैं। हम सभी जिंदगी में कई पड़ाव से गुजरते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि आज जो हमें ठीक लग रहा है। वो कल गलत लगने लगे। कोई नहीं चाहता कि किसी का रिश्ता खराब हो, ब्रेकअप हो और फिर आगे बढ़ना पड़े। हर कपल यही चाहता है कि उनका रिश्ता हमेशा आगे बढ़े।

ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन का बयान

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में अध्ययन ने बताया था कि उन्हें इस बारे में पब्लिकली बयान देने का कोई भी पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा- मैंने इसके बारे में वैसे ही बात की जैसे कोई और इंसान करता। मैंने उस समय बात की थी, जब लोग कहानी में मेरे पक्ष के बारे में जानते भी नहीं थे।

मेरे लिए वह सब कहना बहुत जरूरी था- अध्ययन

ब्रेकअप का जिक्र करते हुए अध्ययन ने कहा था- अगर आपको याद हो तो कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं रखी गई थी। मैंने यह कहकर कभी हंगामा नहीं किया कि मेरे साथ कुछ बुरा हुआ है।

कंगना रनोट और अध्ययन सुमन एक साथ।

कंगना रनोट और अध्ययन सुमन एक साथ।

पब्लिसिटी का भूखा नहीं हूं- अध्ययन सुमन

अध्ययन ने आगे कहा था- अगर मैं पब्लिसिटी का भूखा होता, तो मैंने इसके बारे में 2009 में ही बात की होती। जब मैं रिलेशनशिप में था। मैं इस बारे में भला 2017 में क्यों बोलता। सच कहूं तो यह कहने से कुछ भी फर्क नहीं पड़ता। आपको काम आपके अफेयर्स की वजह से नहीं बल्कि आपके टैलेंट की वजह से मिलता है।

अध्ययन बोले- जब मैंने लोगों के सामने अपनी बात रखी, तो लोगों ने क्या कुछ नहीं कहा। धीरे-धीरे लोगों को कहानी में मेरा पक्ष भी समझ आने लगा, तब कुछ लोगों ने मुझसे माफी भी मांगी। भले ही मुझे लोगों के ताने सुनने पड़े, लेकिन मुझे इसका बिल्कुल भी अफसोस नहीं है।

कुछ महीनों तक रिलेशनशिप में रहे थे अध्ययन-कंगना

कंगना और अध्ययन सुमन 2008- 2009 के दौरान रिलेशनशिप में थे। दोनों ने फिल्म राज: द मिस्ट्री कन्टिन्युज में साथ काम किया था। हालांकि दोनों का यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गया। ब्रेकअप के सालों बाद अध्ययन ने कंगना पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि एक्ट्रेस उनके साथ मारपीट करती थीं। इतना ही नहीं कंगना ने उनकी जिंदगी हेल बना दी थी।

2017 में अध्ययन ने कंगना पर लगाए थे गंभीर आरोप

DNA को दिए पुराने इंटरव्यू में अध्ययन ने कंगना के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि कंगना उनके साथ मारपीट करती थीं, साथ ही उन्हें मेंटल टॉर्चर भी करती थीं। अध्ययन ने यह आरोप भी लगाए थे कि कंगना उन्हें ज्योतिषियों के पास ले गई थीं और उन्होंने एक्टर पर काला जादू करने की कोशिश की थी।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को मिला EC का नोटिस, हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे

ईसीआई ने भाजपा नेता हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी किया है। ईसीआई ने 11 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे तक रणदीप सुरजेवाला से जवाब देने को कहा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 05:36 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 05:44 PM (IST)

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को मिला EC का नोटिस, हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे
रणदीप सुरजेवाला पर ईडी सख्त।

एएनआई, नई दिल्ली। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हेमा मालिनी पर बयान देते समय रणदीप सुरजेवाला की जुबान फिसल गई। उन्होंने हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक बयान दे दिया। उसके बाद कुछ दिनों तक भाजपा व कांग्रेस के बीच हमले व बचाव का सियासी घटनाक्रम जारी रहा। अब इस मामले पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए रणदीप सुरजेवाला को नोटिस थमा दिया है।

चुनाव आयोग ने भाजपा नेता हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 11 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे तक रणदीप सुरजेवाला को िस नोटिस का जवाब देने होगा।

चुनाव आयोग ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सार्वजनिक चर्चा सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान को महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के अपमान का मंच नहीं बनने दिया जा सकता है।

ECI points discover to Congress chief Randeep Surjewala for his feedback towards BJP chief Hema Malini; response sought by April 11, 2024 (5 pm)

ECI calls for motion from the INC President on making certain respectful public discourse in direction of ladies by occasion leaders and functionaries;…

— ANI (@ANI) April 9, 2024

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष से कहा- महिलाओं का हो सम्मान

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष को सभी पार्टी नेताओं से सार्वजनिक चर्चा के दौरान महिलाओं के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए आयोग की सलाह का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के उठाए गए कदमों पर 11 अप्रैल, 2024 तक जवाब देना होगा।

Actress Priyamani spoke on the conflict of grounds with BMCM | ‘BMCM’ से ‘मैदान’ के क्लैश पर बोलीं एक्ट्रेस प्रियामणि: दोनों फिल्मों का सब्जेक्ट काफी अलग है; पृथ्वीराज का किरदार देखने के लिए एक्साइटेड हूं

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक ही दिन रिलीज हो रही है। हाल में बातचीत के दौरान ‘मैदान’ में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस प्रियामणि ने दोनों फिल्मों के क्लैश पर बात की। मैदान की तुलना शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से भी किए जाने पर प्रियामणि ने बताया कि दोनों फिल्मों में अंतर है।

फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के बाद प्रियामणि की ‘मैदान’ दूसरी फिल्म रिलीज हो रही है। वहीं, ‘सालार पार्ट वन सीजफायर’के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के जरिए जबरदस्त वापसी कर रहे हैं। साउथ की कई फिल्मों में प्रियामणि और पृथ्वीराज सुकुमारन स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

अब प्रियामणि और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्में एक-दूसरे को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने जा रही है। प्रियामणि कहती हैं कि उनके और पृथ्वीराज के बीच फिल्म की टक्कर को लेकर कोई बात है। दोनों फिल्मों का सब्जेक्ट बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि वे पृथ्वीराज को विलेन की भूमिका में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

प्रियामणि ने कहा- पृथ्वीराज ने ‘बड़े ‘मियां छोटे मियां’ में दमदार काम किया है। फिल्म ‘मैदान’ स्पोर्ट्स बायोग्राफी फिल्म है, जो फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। दोनों फिल्मों में कोई समानता नहीं है। इस फिल्म में साल 1952 से 1962 के बीच के उस दौर को दिखाया जाएगा, जिसे भारतीय फुटबॉल टीम का गोल्डन दौर कहा जाता है।

प्रियामणि इन बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।

प्रियामणि इन बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।

शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया से मैदान की तुलना पर प्रियामणि ने कहा- दोनों के स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में हैं, लेकिन दोनों फिल्मों में काफी अंतर है।चक दे इंडिया हॉकी पर बेस्ड थी और यह फिल्म फुटबॉल पर बेस्ड है। उस फिल्म में 11 महिलाएं दौड़ रही थीं और यहां 11 पुरुष दौड़ रहे हैं। यह फिल्म सिर्फ फुटबॉल के बारे में नहीं, बल्कि रहीम साहब के परिवार और फुटबॉल के प्रति उनके जुनून की खूबसूरत कहानी है।