MP Politics: मतदान प्रतिशत बढ़ाने BJP डिजिटल तकनीक का लेगी सहारा, भेजेगी संदेश

इसमें पार्टी का प्रचार नहीं, बल्कि मतदान करने का आग्रह होगा। मध्य प्रदेश भाजपा ने इसकी तैयारी कर ली है। प्रदेश के 64,523 बूथों पर बूथ प्रभारी और पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी तय की गई है। इतना ही नहीं मतदाताओं की सुविधा के लिए भाजपा बूथ (मतदान केंद्र) पर ठंडे पानी की व्यवस्था, टेंट लगाकर कर छाया की व्यवस्था करेगी।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 11:17 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 11:17 PM (IST)

MP Politics: मतदान प्रतिशत बढ़ाने BJP डिजिटल तकनीक का लेगी सहारा, भेजेगी संदेश

HighLights

  1. 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान की तैयारी में जुटी भाजपा और कांग्रेस
  2. निर्वाचन आयोग मतदान के लिए कर रहा जागरूक

भोपाल, (राज्य ब्यूरो)। भाजपा लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदाता पर्ची के साथ पीले चावल देकर मतदान करने का आग्रह करेगी। मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा इस बार डिजिटल तकनीक का सहारा भी लेगी। मोबाइल पर भी मतदान के लिए संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

इसमें पार्टी का प्रचार नहीं, बल्कि मतदान करने का आग्रह होगा। मध्य प्रदेश भाजपा ने इसकी तैयारी कर ली है। प्रदेश के 64,523 बूथों पर बूथ प्रभारी और पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी तय की गई है। इतना ही नहीं मतदाताओं की सुविधा के लिए भाजपा बूथ (मतदान केंद्र) पर ठंडे पानी की व्यवस्था, टेंट लगाकर कर छाया की व्यवस्था करेगी।

naidunia_image

बता दें, प्रदेश में लोकसभा के चुनाव अप्रैल-मई में चार चरणों में संपन्न होंगे। मतदान के दौरान भीषण गर्मी और लू-लपट संबंधी मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान की तैयारी में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां तैयारी में जुट गई है। वहीं निर्वाचन आयोग मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। मतदान के पांच दिन पहले निर्वाचन आयोग घर-घर मतदाता पर्ची बांटेगा।

कांग्रेस की सलाह, मतदाताओं से संपर्क करने के दौरान गर्मी से बचने गमछे का करें उपयोग

चुनाव प्रचार व मतदाताओं से संपर्क के दौरान गर्मी से बचने कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को टोपी और गमछे का उपयोग करने की सलाह दी है। मंडल, सेक्टर बूथ के कार्यकर्ताओं के लिए गर्मी से बचने के उपाय बताए जाएंगे। प्रत्याशियों और संगठन के पदाधिकारियों से कहा गया है कि बूथ पर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएं।

दोनों दलों की तैयारी

सुबह के समय ही अधिकतम वोट डल जाए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारी की है कि सुबह के समय गर्मी का ज्यादा असर नहीं होता। इस समय को मतदाताओं के लिए अनुकूल मानते हुए दोनों ही दलों ने बूथ स्तर पर रणनीति बनाई है कि वे अपने कार्यकर्ता के माध्यम से मतदाताओं को घर से निकाल कर मतदान केंद्र तक वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए दोपहिया वाहनों चालकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

चुनाव आयोग की ओर से सभी व्यवस्थाएं रहती हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ता भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। प्रत्येक बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने सुबह छह बजे से कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा। – रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री, मप्र भाजपा

Water Provide in Indore: इंदौर में बुधवार को कई क्षेत्रों में नहीं बंटेगा पानी, पूरी नहीं भर पाईं 31 टंकियां

मंडलेश्वर क्षेत्र में आंधी से पुराने इंटेक के ग्रिड पर पेड़ गिरा, खंभे पर बिजली गिरने से इंसुलेटर खराब।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 10:47 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 10:47 PM (IST)

Water Supply in Indore: इंदौर में बुधवार को कई क्षेत्रों में नहीं बंटेगा पानी, पूरी नहीं भर पाईं 31 टंकियां

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी। मंगलवार दोपहर बाद मंडलेश्वर क्षेत्र में आंधी से पुराने इंटेक के ग्रिड पर पेड़ गिर पड़ा। इससे नर्मदा के पहले और दूसरे चरण के सभी पंप बंद हो गए। सूचना मिलते ही सुधार काम शुरू किया गया। इस बीच 33 केवी सिंगल फीडर लाइन के खंभे पर बिजली गिरने से इंसुलेटर खराब हो गया। इससे छोटी खजरानी क्षेत्र में दो स्थानों पर जंपर जल गए। पहले और दूसरे चरण के पंप बंद होने से शहर की 31 टंकियां नहीं भर पाईं। इसके चलते जिन क्षेत्रों में इन टंकियों से जलापूर्ति की जाती हैं उन क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी।

naidunia_image

नर्मदा प्रोजेक्ट इंचार्ज संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात तक सुधार काम जारी था। श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे आंधी की वजह से गिरे पेड़ को हटाते हुए संधारण काम शुरू करते हुए शाम करीब 6.30 बजे पंप चालू कर दिए गए थे, लेकिन पोल पर बिजली गिरने से इंसुलेटर जल गया।

ये टंकियां रहीं खाली

अन्नपूर्णा, गांधी हाल, द्रविड़ नगर, सदर बाजार, छत्रीबाग, सुभाष चौक, अगरबत्ती, लोकमान्य नगर, काटन अड्डा, खातीवाला, उर्दू स्कूल, प्रगति नगर, सीपी शेखर नगर, नंदानगर रोड 13, महालक्ष्मी नगर, स्कीम 114 पार्ट 2, स्कीम 78, स्कीम 54, सर्व सुविधा, नानक नगर, टूटी प्रेस, खजराना, ईंट भट्टा, ग्रेटर वैशाली, हारून कालोनी, रेती मंडी, सिलिकान सिटी, तापेश्वरी, रेडियो कालोनी, स्कीम 136।

Nitish Kumar Reddy: ट्रेविस, मार्करम-हेनरिक जैसे बल्लेबाज हुए ढेर, वहां 20 के लड़के ने चौके-छक्कों से उड़ा दिया गर्दा

नीतीश कुमार रेड्डी ने 37 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। टीम को 182 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 10:08 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 10:10 PM (IST)

Nitish Kumar Reddy: ट्रेविस, मार्करम-हेनरिक जैसे बल्लेबाज हुए ढेर, वहां 20 के लड़के ने चौके-छक्कों से उड़ा दिया गर्दा
नीतीश कुमार रेड्डी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs PBKS: आईपीएल 2024 के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंचाब किंग्स के खिलाफ 64 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासन जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। ऐसे मुश्किल समय में 20 वर्षीय के युवा ने टीम को संभाला। नीतीश कुमार रेड्डी ने 37 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। टीम को 182 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। नीतीश तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। एक समय में 18 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद गियर बदला और 32 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। यह उनके आईपीएल करियर का पहली हाफ सेंचुरी है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 की नीलामी में नीतीश रेड्डी को 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर लिया था। पिछले सीजन उन्हें दो मैचों में खेलने का मौका मिला था। इस बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उतारा गया था। जहां वे 14 रन पर नाबाद रहे थे। पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी में प्रमोशन मिला। वे चौथे नंबर पर खेलने उतरे। तब तक हेड (21) और मार्करम (0) आउट हो चुके थे।

Bhopal Crime Information: हाथ देखने के बहाने सोने की अंगुठी हड़पने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी। बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। टीटीनगर पुलिस के मुताबिक आठ अप्रैल को राजेंद्र सिंह परमार ने शिकायत की थी कि वह एक नौकरी के काम से भोपाल आया था।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 10:22 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 10:22 PM (IST)

Bhopal Crime News: हाथ देखने के बहाने सोने की अंगुठी हड़पने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

HighLights

  1. 25 वर्षीय आरोप‍ित नानकसर रोड, भदौर जिला बरनाला का रहने वाला है
  2. पुलिस ने उसके पास से दोनों अंगुठी बरामद कर ली

Bhopal Crime Information: नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। टीटीनगर पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर ढाेंगी बाबा नानकसर रोड, भदौर जिला बरनाला पंजाब निवासी 25 वर्षीय लखन नाथ को गिरफ्तार किया। उसने कुछ दिन पहले ही उसने एक युवक की हाथ देखने के बहाने अंगुठी हड़प ली थी।पुलिस ने शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी। बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

टीटीनगर पुलिस के मुताबिक आठ अप्रैल को राजेंद्र सिंह परमार ने शिकायत की थी कि वह एक नौकरी के काम से भोपाल आया था। टीटीनगर में एक निजी रेस्टाेरेंट के सामने अपनी कार में बैठा था। उसी दौरान एक बाबा उनके पास आया और उनका हाथ देखने लगार। तब उन्होंने अपने दाये हाथ के बीच की अंगुली में एक अंगुठी कार के डेस बार्ड पर रख दी थी और एक अंगुठी पहने था। हाथ दिखाने के बाद उनसे बाबा को दक्षिणा में पांच सौ रूपये दिए। और बाबा उसे लेकर चला गया, हाथ दिखाने के बाद मैने बाबा को तब मैने अपने हाथ की अंगुली मे पहने अंगुठी व गाडी के डैस बोर्ड पर रखी अंगुठी देखा तो दोनो अंगुठी नही मिली ।दोनों की कीमत करीब साठ हजार की थी। बाद में मामले की एफआइआर टीटीनगर थाना पुलिस में की थी। पुलिस ने आरोपत की तलाश की तो बाद में बाबा को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से दोनों अंगुठी बरामद कर ली।

Lok Sabha Election 2024: बैतूल संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का हृदयाघात से निधन

रिटर्निंग आफिसर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मतदान स्थगन संबंधी घोषणा का आदेश जारी किया। वहीं, मतदान का आगामी कार्यक्रम आयोग से दिशानिर्देश प्राप्त होने के बाद घोषित किया जाएगा।

By Lalit Katariya

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 06:58 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 09:47 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: बैतूल संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का हृदयाघात से निधन
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी का निधन।

HighLights

  1. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होना था इस सीट पर मतदान।
  2. अशोक भवाली के स्थान पर नया प्रत्याशी घोषित करेगी बसपा।
  3. मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी का निधन होने पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित हो जाती है।

Lok Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शामिल मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित हो गया है। यहां से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी अशोक भलावी का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

इसके बाद रिटर्निंग आफिसर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मतदान स्थगन संबंधी घोषणा का आदेश जारी किया। वहीं, मतदान का आगामी कार्यक्रम आयोग से दिशानिर्देश प्राप्त होने के बाद घोषित किया जाएगा।

बैतूल से 14 किमी दूर ग्राम सोहागपुर निवासी अशोक भलावी को दोपहर करीब दो बजे सीने में दर्द होने पर स्वजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक मनीष लश्करे ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि रिटर्निंग आफिसर ने प्रत्याशी के निधन की सूचना दी है।

naidunia_image

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रविधान है कि मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी का निधन होने पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित हो जाती है और आयोग चुनाव का नया कार्यक्रम जारी करता है। इसमें बसपा को अपने प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा कराने का अवसर मिलेगा।

चूंकि, प्रदेश में चार चरण में चुनाव हो रहे हैं, इसलिए बैतूल का चुनाव तीसरे या चौथे चरण में कराया जा सकता है। दूसरे चरण में शामिल टीकमगढ, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद लोकसभा सीट का कार्यक्रम यथावत रहेगा।

Guna Information: एसआई ने युवक को मारे चांटे, हिंदु संगठनों ने थाने का किया घेराव

हिंदू नवसंवत्सर पर हिंदू उत्सव समिति के जुलूस में साउंड सिस्टम की गाड़ी चला रहा था युवक।

By Dhruv Kumar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 08:58 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 08:58 PM (IST)

Guna News: एसआई ने युवक को मारे चांटे, हिंदु संगठनों ने थाने का किया घेराव

HighLights

  1. सुधीर चौरसिया को उपनिरीक्षक जगदीश जाटव गाल पर चांटे मारे
  2. कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस थाने का घेराव क‍िया
  3. कार्यकर्ता राम धुन गाते हुए दरोगा को निलंबित की मांग की

नवदुनिया,बीनागंज। न्यूज हिंदू उत्सव समिति द्वारा मंगलवार को गुड़ी पड़वा हिंदू नवसंवत्सर पर जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक उपनिरीक्षक ने साउंड सिस्टम गाड़ी चला रहे युवक को चांटा मार दिया और वाहन को थाने ले आए। इधर, जैसे ही हिंदू संगठनों को उक्त घटना की जानकारी लगी, तो बीनागंज पुलिस चौकी में एकत्रित होकर घेराव कर दिया। साथ ही एसआई पर एफआईआर व निलंबन की मांग को धरने पर बैठ गए। इधर, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आवेदन दो, जिसकी जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन हिंदू संगठन रात तक धरने पर बैठे हुए थे।

मामला कुछ इस प्रकार है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बीनागंज शहर में हिंदू नवसंवत्सर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। यदा-कदा पुलिस विभाग की प्राइवेट तौर पर गाड़ी चलाने वाले युवक सुधीर चौरसिया साउंड सिस्टम गाड़ी चला रहा था, जिसने बताया कि उपनिरीक्षक जगदीश जाटव ने उसकी गाड़ी रोकी और बिना कुछ पूछे गाल पर चांटे मारे और गाड़ी थाने ले आए। इस दौरान उन्होंने न अनुमति देखी और न ही कोई बात की। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन बाद में हिंदू संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को इसकी जानकारी लगी, तो शाम के समय कार्यकर्ता एकजुट हो गए। गुना से भी कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस थाने का घेराव शुरू करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, कार्यकर्ता परिसर में ही धरने पर पर बैठ गए। इधर, पुलिस अधिकारी समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कार्यकर्ता राम धुन गाते हुए एक ही बात पर अड़े थे कि दरोगा को निलंबित कर एफआईआर की जाए। विहिप पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता का अपमान नहीं सहेंगे। पुलिस अधीक्षक से मेरी बात हुई थी। उन्होंने निलंबन की बात कही है, लेकिन जब तक एफआईआर नहीं होगी धरना जारी रहेगा।

इनका कहना है

गुड़ी पड़वा के जुलूस में डीजे की गाड़ी के कारण ट्रैफिक जाम हो रहा था। ऐसे में एसआई जगदीश जाटव ने युवक से गाड़ी को आगे लेने को कहा, तभी उनके बीच विवाद हो गया। हमने आवेदन लेकर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।

– दिव्यासिंह राजावत, एसडीओपी चांचौड़ा-बीनागंज

Eid 2024: देश भर में 11 अप्रैल को मनेगी ईद, आज नहीं दिखा चांद

लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी का कहना है कि ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी, क्योंकि आज चांद नहीं दिखा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 08:23 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 08:23 PM (IST)

Eid 2024: देश भर में 11 अप्रैल को मनेगी ईद, आज नहीं दिखा चांद
ईद का त्योहार।

एएनआई, लखनऊ। लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी का कहना है कि ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी, क्योंकि आज चांद नहीं दिखा है।

Gold-Silver Worth 9 April: सोने-चांदी के भाव में तेजी बरकरार, तोड़ रहे सारे रिकॉर्ड

भारतीय सर्राफा बाजार में 9 अप्रैल 2024 को सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने का भाव 71832 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 8 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 553 रुपये की तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 07:39 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 07:39 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 9 अप्रैल 2024 को सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने का भाव 71832 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 8 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 553 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी जबरदस्त तेजी आई है। चांदी का भाव 82100 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 8 अप्रैल से 604 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 8 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71279 रुपये थी। 9 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71832 रुपये हो गई है। 8 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81496 रुपये थी। 9 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82100 रुपये हो गई।

9 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71544 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65798 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53874 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42022 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

MP Information: मध्य प्रदेश में कलेक्टरों के विरुद्ध 15 से पोस्टकार्ड आंदोलन शुरू करेगा कर्मचारी मंच

मध्य प्रदेश में 53 कलेक्टरों के विरुद्ध न्यायालय में अवमानना याचिका भी दायर।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 08:04 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 08:09 PM (IST)

MP News: मध्य प्रदेश में कलेक्टरों के विरुद्ध 15 से पोस्टकार्ड आंदोलन शुरू करेगा कर्मचारी मंच
पोस्टकार्ड प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम हजारों की संख्या में लिखे जाएंगे।

MP Information: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। उच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन न करने वाले कलेक्टरों के विरुद्ध अवमानना याचिका दायर करने के बाद अब मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच कलेक्टरों के विरुद्ध 15 अप्रैल से पोस्टकार्ड आंदोलन शुरू करेगा। पोस्टकार्ड प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम हजारों की संख्या में लिखे जाएंगे।

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि प्रदेश के कलेक्टर उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश कथा राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, इसलिए ऐसे 55 कलेक्टरों के विरुद्ध अवमानना याचिका सोमवार को न्यायालय में दायर कर दी गई है।

उनका आरोप है कि कलेक्टरों द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी द्वारा मेडिकल अवकाश लेने पर जबरदस्ती नियम विरुद्ध अनिवार्य सेवानिवृत किया जा रहा है। कलेक्टर कर्मचारी विरोधी रवैया अपना रहे हैं, जिसका जवाब पोस्टकार्ड आंदोलन के माध्यम से दिया जाएगा।

कलेक्टरों की तानाशाही से प्रदेश के मुख्य सचिव को हजारों पोस्टकार्ड के माध्यम से अवगत कराएंगे तथा मांग करेंगे कि उनसे राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग, उच्च न्यायालय तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश के आदेशों का पालन कराया जाए।

यह मांग भी की जाएगी कि वन कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाए, अनिवार्य सेवानिवृत किए गए कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाए और न्यायालय के आदेश का पालन न करने वाले कलेक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

Heeramandi Trailer Launch Occasion: sonakshi sinha, manisha koirala attain in royal look | हीरामंडी के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे सितारे: मनीषा कोइराला- सोनाक्षी ने मंच पर बोला डायलॉग, दिल्ली में हुए इवेंट में पहुंची स्टारकास्ट

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग पीरियड ड्रामा सीरीज हीरामंडीः द डायमंड बाजार का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च ईवेंट दिल्ली में रखा गया था, जहां मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत सीरीज की पूरी स्टारकास्ट पहुंची है।

देखिए ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरें-

इवेंट के दौरान मनीषा कोइराला और सोनाक्षी सिन्हा ने मंच पर हीरामंडी सीरीज के कुछ डायलॉग्स भी बोले हैं।

इवेंट के दौरान मनीषा कोइराला और सोनाक्षी सिन्हा ने मंच पर हीरामंडी सीरीज के कुछ डायलॉग्स भी बोले हैं।

मनीषा कोइराला का इवेंट में रॉयल लुक नजर आया। वैल्वेट हैवी गाउन के साथ उन्होंने मेसी बन वाला हेयरस्टाइल रखा है।

मनीषा कोइराला का इवेंट में रॉयल लुक नजर आया। वैल्वेट हैवी गाउन के साथ उन्होंने मेसी बन वाला हेयरस्टाइल रखा है।

इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा का ट्रेडिशनल अवतार नजर आया है। उन्होंने गोल्डन इंब्रॉइडरी वाली फ्लोर लेंथ ट्रेडिशनल गाउन पहनी थी।

इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा का ट्रेडिशनल अवतार नजर आया है। उन्होंने गोल्डन इंब्रॉइडरी वाली फ्लोर लेंथ ट्रेडिशनल गाउन पहनी थी।

अदिति राव हैदरी हीरामंडी सीरीज में बिब्बो जान का किरदार निभा रही हैं। इवेंट में उन्होंने पिकॉक ग्रीन और ब्लू अनारकली सूट पहना है।

अदिति राव हैदरी हीरामंडी सीरीज में बिब्बो जान का किरदार निभा रही हैं। इवेंट में उन्होंने पिकॉक ग्रीन और ब्लू अनारकली सूट पहना है।

ऋचा चड्ढा दिल्ली में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बेबी बंप के साथ स्पॉट हुई हैं। उन्होंने हीरामंडी की लज्जो के गेटअप में इवेंट में शिरकत की है।

ऋचा चड्ढा दिल्ली में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बेबी बंप के साथ स्पॉट हुई हैं। उन्होंने हीरामंडी की लज्जो के गेटअप में इवेंट में शिरकत की है।

शेखर सुमन इवेंट में बेटे अध्ययन सुमन के साथ पहुंचे थे। दोनों ही सीरीज में अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

शेखर सुमन इवेंट में बेटे अध्ययन सुमन के साथ पहुंचे थे। दोनों ही सीरीज में अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

एक्टर ताहा शाह ने सीरीज में ताजदार का रोल प्ले किया है। इवेंट में लॉन्च में उनका रॉयल लुक दिखा है।

एक्टर ताहा शाह ने सीरीज में ताजदार का रोल प्ले किया है। इवेंट में लॉन्च में उनका रॉयल लुक दिखा है।

1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ड्रामा सीरीज

बताते चलें कि ड्रामा सीरीज हीरामंडी को 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है। सीरीज को लाहौर के रेड लाइट एरिया हीरामंडी की तवायफों पर बनाया जा रहा है। ड्रामा सीरीज से संजय लीला भंसाली बतौर डायरेक्टर और क्रिएटर ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।

सीरीज में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख अहम किरदारों में हैं। वहीं फरदीन खान, अध्ययन सुमन, शेखर सुमन, फरीदा जलाल, जेसन शाह और श्रुति शर्मा जैसे कई कलाकार भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।