Morena Information: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, करीब आठ लाख का माल बरामद

शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनका एक साथी फरार होने में सफल हो गया। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने पिछले दस महीने में शहर में तीन बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

By anil tomar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 01:46 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 01:46 PM (IST)

Morena News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, करीब आठ लाख का माल बरामद

Morena Information: मुरैना. नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनका एक साथी फरार होने में सफल हो गया। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने पिछले दस महीने में शहर में तीन बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के पास से 7 लाख 88000 रुपए कीमत के गहने भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए चोरोें में एक उत्तरप्रदेश के आगरा का और एक मुरैना का है। हालांकि पुलिस ने अभी इन चोरों के नामों का व कहां से पकड़े हैं का खुलासा नहीं किया है। पुलिस अभी इन चोरों से इनके गिरोह के अन्य साथियों के नाम व चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक इन चोरों से जुड़ी जानकारी को शीघ्र की सामने लाएंगे। यहां बता दें कि पिछले 10 महीने में शहर में तीन बड़ी चोरी की वारदात हुई हैं और इसके साथ ही कई छोटी चोरी की वारदात भी हुई हैंं।