Edible Oil Worth in Indore: ऊंचे दामों पर सोया तेल में ग्राहकी कमजोर, बढ़ती कीमतों में रुकावट
इंदौर में मंगलवार को सोया तेल इंदौर 975-980, पाम तेल इंदौर 1025 रुपये प्रति दस किलो बोला गया।
By Lokesh Solanki
Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 02:20 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 02:20 AM (IST)

Edible Oil Worth in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सोयाबीन तेल में ऊंचे दामों पर ग्राहकी कुछ अटकने लगी है, जिसके चलते मंगलवार को सोया तेल की कीमतों में स्थिरता रही। हालांकि कुछ व्यापारी ग्राहक आने पर दाम घटाकर भी माल बेच रहे हैं। सोया तेल इंदौर 975-980, पाम तेल इंदौर 1025 रुपये प्रति दस किलो बोला गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मलेशिया पाम तेल वायदा मंगलवार को लगातार तीन सत्रों की गिरावट को कवर कर उच्च स्तर पर बंद हुआ। कम इंवेट्री आउटलुक इसकी वजह है। मलेशियाई पाम आइल बोर्ड 15 अप्रैल को आंकड़े जारी करेगा। आसार है कि पाम तेल भंडार में साढ़े छह प्रतिशत से ज्यादा की कमी आ सकती है। सीबोट पर सोयाबीन तेल की कीमत में भी मामूली वृद्धि हुई। सोयाबीन 4600-4650, सरसों निमाड़ी 5800-5850, एवरेज 5400-5600, राइया 4600-4800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे
लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1500-1520, मुंबई मूंगफली तेल 1520, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 975-980, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930-935, इंदौर पाम 1025, मुंबई सोया रिफाइंड 965, सोया डीगम 890, मुंबई पाम तेल 965, राजकोट तेलिया 2360, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 930 रुपये।
सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – खंडवा आइल 4750, प्रकाश 4825, प्रेस्टीज 4850, केपी निवाड़ी 4850, पतंजलि 4790, अवी एग्रो 4775, सांवरिया 4875, धानुका नीमच 4900, नीमच प्रोटीन 4900, एमएस साल्वेक्स 4900, बंसल मंडीदीप 4825, बैतूल आइल सतना 4900, बैतूल आइल 4875, दिव्य ज्योति 4825, हरिओम रिफाइनरी मंदसौर 4900, लाभांशी एग्रोटेक 4875, लिविंग फूड शुजालपुर 4830, मित्तल सोया 4800, प्रकाश 4825, रामा 4800, सालासर इटारसी 4875, स्नेहिल सोया देवास 4825, सूर्या फूड मंदसौर 4900, विप्पी 4800 रुपये प्रति क्विंटल।
कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2875 रुपये।

