Bhopal Crime Information: हाथ देखने के बहाने सोने की अंगुठी हड़पने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी। बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। टीटीनगर पुलिस के मुताबिक आठ अप्रैल को राजेंद्र सिंह परमार ने शिकायत की थी कि वह एक नौकरी के काम से भोपाल आया था।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 10:22 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 10:22 PM (IST)

Bhopal Crime News: हाथ देखने के बहाने सोने की अंगुठी हड़पने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

HighLights

  1. 25 वर्षीय आरोप‍ित नानकसर रोड, भदौर जिला बरनाला का रहने वाला है
  2. पुलिस ने उसके पास से दोनों अंगुठी बरामद कर ली

Bhopal Crime Information: नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। टीटीनगर पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर ढाेंगी बाबा नानकसर रोड, भदौर जिला बरनाला पंजाब निवासी 25 वर्षीय लखन नाथ को गिरफ्तार किया। उसने कुछ दिन पहले ही उसने एक युवक की हाथ देखने के बहाने अंगुठी हड़प ली थी।पुलिस ने शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी। बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

टीटीनगर पुलिस के मुताबिक आठ अप्रैल को राजेंद्र सिंह परमार ने शिकायत की थी कि वह एक नौकरी के काम से भोपाल आया था। टीटीनगर में एक निजी रेस्टाेरेंट के सामने अपनी कार में बैठा था। उसी दौरान एक बाबा उनके पास आया और उनका हाथ देखने लगार। तब उन्होंने अपने दाये हाथ के बीच की अंगुली में एक अंगुठी कार के डेस बार्ड पर रख दी थी और एक अंगुठी पहने था। हाथ दिखाने के बाद उनसे बाबा को दक्षिणा में पांच सौ रूपये दिए। और बाबा उसे लेकर चला गया, हाथ दिखाने के बाद मैने बाबा को तब मैने अपने हाथ की अंगुली मे पहने अंगुठी व गाडी के डैस बोर्ड पर रखी अंगुठी देखा तो दोनो अंगुठी नही मिली ।दोनों की कीमत करीब साठ हजार की थी। बाद में मामले की एफआइआर टीटीनगर थाना पुलिस में की थी। पुलिस ने आरोपत की तलाश की तो बाद में बाबा को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से दोनों अंगुठी बरामद कर ली।