Accident In Umaria : मानपुर में मोटरसाइकलों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर

Accident In Umaria : नशे में धुत्त होकर एक ही मोटरसाइकल में तीन लोग सवार होकर मानपुर के ग्राम पटेहरा जा रहे थे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 08:13 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 08:13 AM (IST)

Accident In Umaria : मानपुर में मोटरसाइकलों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर

HighLights

  1. कुछ ही दिनों बाद घर में शादी कार्यक्रम सम्पन्न होना था।
  2. देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भीड़ इकट्ठी हो गई।
  3. मौके पर पहुंचे परिजन चीख पुकार कर विलाप करने लगे।

Accident In Umaria : नई दुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। मानपुर विधानसभा मुख्यालय के ब्लाक कालोनी के पास सोमवार की शाम दो मोटरसाइकल में आमने सामने जोर दार भिड़ंत हो गई। उक्त घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को समुचित इलाज हेतु जिला अस्‍पताल रेफर किया गया है। परिजनों द्वारा बताया गया की अभी कुछ ही दिनों बाद घर में शादी कार्यक्रम सम्पन्न होना था और यह ह्रदय विदारक घटना से सामना करना पड़ रहा है।

नशे में धुत्त होकर एक ही मोटरसाइकल में तीन लोग पटेहरा जा रहे थे

ग्राम हड़हां तहसील नौरोजाबाद निवासी तीन युवक जो शराब के नशे में धुत्त होकर एक ही मोटरसाइकल में तीन लोग सवार होकर मानपुर के ग्राम पटेहरा जा रहे थे। जो भटक कर ब्लाक कालोनी तरफ पहुंच गए। वहीं सामने से ग्राम अमिलिया निवासी युवक मानपुर तरफ आ रहा था। तभी अचानक दोनो में जोरदार एक्सीडेंट हो गई। जिस कारण अमिलिया निवासी युवक रवि चौधरी पिता नंद कुमार चौधरी उम्र करीब 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में ग्राम हड़हा तहसील नौरोजाबाद निवासी सिया राम बैगा पिता टिर्रा बैगा एवं सोम नाथ बैगा पिता भारत बैगा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मानपुर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को तत्काल मानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे परिजन चीख पुकार कर विलाप करने लगे।