Climate Updates: चक्रवाती गतिविधियों के कारण इन राज्यों में होगी बारिश, सूर्य ग्रहण का भारत में असर नहीं

Climate Updates आगामी 7 दिनों में इन स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 07:43 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 07:43 AM (IST)

Weather Updates: चक्रवाती गतिविधियों के कारण इन राज्यों में होगी बारिश, सूर्य ग्रहण का भारत में असर नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर छिटपुट गरज और बिजली के साथ मध्यम वर्षा की उम्मीद है।

HighLights

  1. आज साल का पहला सूर्यग्रहण भी लगेगा, लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा।
  2. सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
  3. मौसम गतिविधियों पर भी सूर्य ग्रहण का असर नहीं होगा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने देश के पूर्वी, मध्‍य और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में आगामी 4 दिन तक तेज हवाएं और ओलावृष्टि के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तरी बांग्लादेश और पूर्वी असम पर चक्रवाती परिसंचरण के बने रहने से कई क्षेत्रों में मौसम प्रभावित हो सकता है। IMD के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों में तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति निर्मित होगी। आज साल का पहला सूर्यग्रहण भी लगेगा, लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण से सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। मौसम गतिविधियों पर भी सूर्य ग्रहण का असर नहीं होगा।

naidunia_image

पूर्वोत्तर राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर छिटपुट गरज और बिजली के साथ मध्यम वर्षा की उम्मीद है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की बौछार या मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी 7 दिनों में इन स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम

दक्षिण छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में गुरुवार तक मौसम की स्थिति बदल सकती है। यहां तेज हवा के साथ मौसम में नमी आ सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तरी क्षेत्रों में वर्षा एवं बर्फबारी

उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। इसी तरह दक्षिण भारत के मौसम की जाए तो अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

Lok Sabha Chunav 2024 : राहुल गांधी आज से करेंगे मप्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत, मंडला और शहडोल में होगी सभा

मंडला से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 06:44 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 06:44 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 :  राहुल गांधी आज से करेंगे मप्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत, मंडला और शहडोल में होगी सभा

HighLights

  1. राहुल गांधी मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में तथा शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  2. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।
  3. विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है।

राज्य ब्यूरो, भोपाल । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में तथा शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मंडला से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है।

एसटी के लिए आरक्षित 47 सीटों में कांग्रेस 22 सीटों पर जीती थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को आदिवासी बहुल सीटों से उम्मीद है। दोनों सीटें पहले चरण के चुनाव में शामिल हैं, जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव के पहले भी राहुल शहडोल जिले में ब्योहारी गए थे।

‘Arjun needed to undergo the results of divorce in class’ | ‘तलाक का खामियाजा अर्जुन को स्कूल में भुगतना पड़ा’: बोनी कपूर बोले- उनके लिए मां की मौत और फिल्मों का फ्लॉप होना, दोहरा दुख था

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोनी कपूर ने हाल ही में बेटे अर्जुन कपूर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि जब उनका और पहली पत्नी मोना शौरी का तलाक का हुआ था तो इसका असर अर्जुन कपूर पर सबसे ज्यादा पड़ा था। इसका खामियाजा उन्हें स्कूल में भुगतना पड़ा था। उन्होंने यह भी बताया कि अर्जुन की लाइफ का सबसे खराब दौर वो था, जब उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं और मां का निधन हो गया था।

बोनी ने अर्जुन की तारीफ में कहा कि वे बहुत अच्छे एक्टर हैं, लेकिन बस उन्हें सही फिल्म का इंतजार है।

बोनी बोले- अर्जुन को सही मौके का इंतजार है

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बोनी ने अर्जुन के करियर में आए डाउनफॉल के बारे में बात की। उन्होंने कहा- अर्जुन को खुद पर बहुत भरोसा है। वे सही मौके का बस इंतजार कर रहे हैं। वे जानते हैं कि उन्होंने करियर में कुछ गलत चुनाव किए थे। इतने सारे फेलियर के बाद भी उन्होंने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया।

मुझे लगता है कि वे परिवार में सबसे मजबूत शख्स हैं। हालांकि, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा है।

अर्जुन की मां मोनी शौरी का 2012 में निधन हो गया था।

अर्जुन की मां मोनी शौरी का 2012 में निधन हो गया था।

अर्जुन एक अच्छी फिल्म में काम कर रहे हैं

अर्जुन, बोनी और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बेटे हैं। बोनी ने कहा कि जब उनका और मोना का तलाक हुआ तो अर्जन काफी मुश्किल दौर से गुजरे। उन्होंने बताया- मैं जब मोना से अलग हुआ तो इसका खामियाजा अर्जुन को स्कूल में भुगतना पड़ा। फिर उनकी मां का निधन हो गया, जो उनके लिए बहुत बड़ी क्षति थी।

इसके बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ में भी कुछ ठीक नहीं रहा। उनकी कुछ फिल्मों ने खास परफॉर्म नहीं किया। जो उनके लिए दूसरा बड़ा झटका था। इतना सब कुछ जाने के बाद भी अर्जुन डटे रहे और उन्होंने मजबूती से इन परेशानियों का सामना किया।

मुझे यकीन है कि उनका समय आएगा क्योंकि मुझे लगता है कि वे एक शानदार एक्टर हैं। फिलहाल वे एक बहुत अच्छी फिल्म में काम करे रहे हैं।

आने वाले दिनों में अर्जुन की 2 बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

अर्जुन को आखिरी बार फिल्म द लेडी किलर में देखा गया था। आने वाले दिनों में वे फिल्म सिंघम अगेन में बतौर विलेन नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार भी हैं। अर्जुन, बोनी कपूर की फिल्म नो एंट्री 2 में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ भी नजर आएंगे।

Lok Sabha Election Guna: सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने रचा चक्रव्यूह, दिग्विजय के दांव से गुना में रोचक हुआ मुकाबला

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ परिवार चुनाव मैदान में उतर चुका है। इधर, कांग्रेस ने यादवेंद्र यादव के रूप में एक बार फिर यादव चेहरे को आगे करके वर्ष 2019 को याद दिलाने की कोशिश की है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से कमान दिग्विजय सिंह के पुत्र और राद्यौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने संभाली है।

By Praveen Malaviya

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 05:43 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 05:43 AM (IST)

Lok Sabha Election Guna: सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने रचा चक्रव्यूह, दिग्विजय के दांव से गुना में रोचक हुआ मुकाबला
सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने रचा चक्रव्यूह

HighLights

  1. सिंधिया ने बदली रणनीति, जोड़ रहे सीधी कड़ी
  2. शिवपुरी-पिछोर प्राथमिकता सूची में अंतिम पायदान पर
  3. कांग्रेस की ओर से सेनापति बन जयवर्धन सिंह ने संभाली कमान

प्रवीण मालवीय, भोपाल। करीब सात दशकों से राजनीति के मैदान में जमे सिंधिया राजपरिवार के गढ़ ग्वालियर और गुना रहे हैं। पिछली सदी के नौवें दशक तक ग्वालियर पर विपक्षी दलों के हमले बढ़े तो गुना ही इस परिवार का प्रमुख गढ़ बन गया। वर्ष 2019 में इस गढ़ में लगी सेंध ने सिंधिया परिवार और विशेष तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे की चमक फीकी कर दी थी। इस संसदीय क्षेत्र से कई विजयों के बाद उनकी पराजय हुई और इसने उनकी राजनीतिक धारा भी बदल दी। इस गढ़ को वापस पाने की छटपटाहट सिंधिया खेमे में नजर आ रही है।

महल और किला का अदृश्य झंडा

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ परिवार चुनाव मैदान में उतर चुका है। इधर, कांग्रेस ने यादवेंद्र यादव के रूप में एक बार फिर यादव चेहरे को आगे करके वर्ष 2019 को याद दिलाने की कोशिश की है। सिंधिया विरोधी राजनीति वाले यादव परिवार के यादवेंद्र सामने हैं तो पीछे राघौगढ़ के जयवर्धन सिंह चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। इस चुनावी महासमर में दोनों दलों के झंडे लेकर महल (ग्वालियर राजपरिवार) और किला (दिग्विजय सिंह की राजगढ़ रियासत) अपनी पुश्तैनी प्रतिद्वंद्विता का अदृश्य झंडा भी थामे हुए हैं। लक्ष्य एक ही है इस बार गुना का गढ़ कौन फतह करता है।

सिंधिया ने बदली रणनीति, जोड़ रहे सीधी कड़ी

गुना के मैदान से यूं तो सिंधिया परिवार दशकों से चुनाव लड़ रहा है लेकिन 2019 ने तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। 19 में केपी यादव के सामने मिली हार से सबक लेकर सिंधिया फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। पहले जनता से संबंध में सेतू परिवार के खासमखास हुआ करते थे इस बार वे खुद एक-एक कार्यकर्ता और आमजन से सीधे बात करने की रणनीति पर चल रहे हैं। इधर उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और बेटा महाआर्यमन भी जनता के बीच चुके हैं। प्रियदर्शिनी कभी किसी छोटी दुकान से समोसे खरीदकर खाती नजर आती हैं तो कभी बंजारों के पारंपरिक कपड़े और साफे की खरीदी करती वहीं महाआर्यमन भी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं। इस तर पूरा परिवार जनता से जुड़ने का हर वह उपक्रम कर रहा है जिससे महल और जनता के बीच दूरी कम से कम हो।

कांग्रेस की ओर से सेनापति बन जयवर्धन सिंह ने संभाली कमान

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से कमान दिग्विजय सिंह के पुत्र और राद्यौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने संभाली है। कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र यादव की पहचान मुंगावली और अशोकनगर में तो है लेकिन शिवपुरी अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के मतदाताओं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, दोनों के लिए ही वे नया चेहरा हैं। ऐसे में लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए जयर्वधन सिंह कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के प्रयासों में जुटे हैं। उनके पिता तीन दशक बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन जयवर्धन सिंह का अधिक समय गुना लोकसभा में बीत रहा है। शिवपुरी में उन्होंने ही वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ मिलकर चुनाव की रणनीति तय की है और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में सक्रिय रहने का भी जयवर्धन सिंह काे लाभ मिल रहा है।

गुना लोकसभा क्षेत्र में मतदाता

  • कुल मतदाता – 18 लाख 86 हजार 609
  • पुरुष मतदाता – नौ लाख 75 हजार 778
  • महिला मतदाता – नौ लाख 10 हजार 783

चुनाव परिणाम

  • 1998 – माधवराव सिंधिया ( कांग्रेस )
  • 2002 (माधवराव की मृत्यु के बाद उपचुनाव) – ज्योतिरादित्य सिंधिया ( कांग्रेस )
  • 2004 – ज्योतिरादित्य सिंधिया ( कांग्रेस )
  • 2009 – ज्योतिरादित्य सिंधिया ( कांग्रेस )
  • 2014 – ज्योतिरादित्य सिंधिया ( कांग्रेस )
  • 2019 – डा. केपी यादव ( भाजपा )

At the moment in Indore: उषानगर में लगेगा योग से रोग निवारण शिविर, छत्रीबाग में निहार सकेंगे होलकरकालीन छत्रियां

इंदौर शहर में आज 8 अप्रैल को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: उषानगर में लगेगा योग से रोग निवारण शिविर, छत्रीबाग में निहार सकेंगे होलकरकालीन छत्रियां

At the moment in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 8 अप्रैल को होंगे। इसमें मालवी माटी के संत पं. कमलकिशोर नागर भागवत कथा भी सुनाएंगे और साईं प्रभातफेरी निकालकर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया जाएगा। साथ ही योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी नगर उषानगर में होगा। इसके साथ ही विभिन्न आयोजन भी होंगे।

– शहर में एक बार फिर साईं के प्रति भक्ति और समर्पण का उल्लास छाएगा। केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट की प्रभातफेरी साईं मंदिर छत्रीबाग से सुबह 6 बजे निकलेगी। इसमें भक्त साईं की महिमा का गुणगान करते हुए चलेंगे। इसके अतिरिक्त देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति द्वारा सुबह 6.15 बजे केशरबाग रोड मधुबन कालोनी से प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

– योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7.30 तक योग शिक्षकों द्वारा शरीर की अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताए जाएंगे।

– यदि आपकी रुचि इतिहास को करीब से जानने में है तो आप छत्रीबाग सि्थत होलकरकालीन छत्रियों के देखने जरूर जाएं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आप यहां छत्रियों को निहार सकते हैं। यहां लगे साइन बोर्ड की मदद से आप होलकर राजवंश के बारे में भी जान सकते हैं।

– सात दिवसीय भागवत कथा 8 अप्रैल तक गोम्मटगिरि जम्बूड़ी हप्सी स्थित गोवर्धन गोशाला पर आयोजित की जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक पं. कमल किशोर नागर के मुखारविंद से हो रही है।