Sagar Information: घर से झगड़कर मायके जा रही महिला की छह साल की बेटी को नि:संतान दंपति ने चुराया

पुलिस ने बच्ची को सकुशल माता-पिता के सुपुर्द कर आरोपितों को जेल भेज दिया है।

By Nai Dunia Information Community

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 09:46 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 11:44 AM (IST)

Sagar News: घर से झगड़कर मायके जा रही महिला की छह साल की बेटी को नि:संतान दंपति ने चुराया

Sagar Information:सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। पति से झगड़ कर अपने मायके जा रही महिला की छह साल की बच्ची को एक नि:संतान दंपति चुराकर अपने साथ भोपाल ले गई। महिला को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दो दिन की कड़ी मशक्कत कर बच्ची को भोपाल से बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी सहित उसका सहयोग करने वाले तीसरे शख्स को भी गिरफ्तार किया है। बच्ची माता-पिता को सुपुर्द कर दी गई है। दरअसल 4 अप्रैल की शाम को बंडा के पठार मोहल्ला वार्ड क्रमांक 11 निवासी महिला पति से झगड़कर अपनी दो बेटियों लेकर मायके जाने के लिए घर से निकल गई। शाम को वह सागर के सरकारी बस स्टैंड पहुंची। जहां वह ओडिसा जाने के लिए बस का इंतजार करने लगी। तभी उसकी एक छह साल की बच्ची कहीं खो गई। पहले तो उसने बच्ची को बस स्टैंड में तलाश किया, लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की माता से पूछताछ कर उसकी तलाश शुरू की। बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सीसीटीवी में बच्ची को ले जाते एक शख्स दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पता कर भोपाल से बच्ची को बरामद कर लिया।

दरसल बच्ची को गोलू उर्फ जसवंत चढार पिता गुड्डू चढार 25 साल निवासी रामपुर थाना रहली जिला सागर उसकी पत्नी मनीषा अहिरवार पति गोलू चढार 25 साल निवासी बिलहरा थाना सुरखी अपने साथ भोपाल ले गए थे, जहां उन्होंने बच्ची को छिपा लिया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए सागर से भोपाल जा रहे थे। दोनों के कोई संतान नहीं है। जब उन्होंने बच्ची को देखा तो उनकी नीयत डोल गई। बच्ची की मां का ध्यान यहां वहां होने पर जसवंत ने बच्ची को उठा लिया और चुपके से अपने साथ भोपाल ले गया। इसके पूर्व उसने यादव कालोनी में रहने वाले अपने परिचित गोलू उर्फ दीपेंद्र ठाकुर से फोन कर पूछा भी कि अगर वह बच्ची को ले जा रहा है कि कोई समस्या तो नहीं होगी, जिस पर गोलू ने उसके इस अपराध में साथ देते हुए बच्ची को चुराने में उसकी हौसला अफजाई की। पुलिस ने उसके साथी गाेलू को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मायका ओडिसा संबलपुर जिले में है। उसके पांच बेटियां हैं, तीन बेटियों को वह अपने ससुराल में ही छोड़कर मायके जा रही थी। पुलिस ने बच्ची को सकुशल माता-पिता के सुपुर्द कर आरोपितों को जेल भेज दिया है।

Pushpa 2 Teaser Video; Allu Arjun Pushpa Raj | Rashmika Mandanna, Fahadh Faasil | ‘पुष्पा-2’ का टीजर रिलीज: साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते दिखे अल्लू अर्जुन, 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर में पुष्पा अलग अवतार में साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते नजर आए। सुकुमार निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सेकेंड पार्ट है।

मेकर्स ने यह टीजर 8 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 42वें बर्थडे पर रिलीज किया है। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

टीजर में पुष्पा कुछ इस लुक में नजर आए।

टीजर में पुष्पा कुछ इस लुक में नजर आए।

झुमका पहने और घुंघरू बांधे दिखे ‘पुष्पा’
1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में पुष्पा का अलग ही अवतार देखने को मिला। टीजर की शुरुआत में वो मां काली की पूजा के काजल लगाते, झुमका पहने और घुंघरू बांधे नजर आए।

इसके बाद वो हाथ में त्रिशूल लेकर लहराते हैं और दुश्मन की छाती पर चढ़ जाते हैं। अंत में वो साड़ी का पल्लू दबाकर दुश्मनों से लड़ते नजर आए।

इस फिल्म का फर्स्ट पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था।

इस फिल्म का फर्स्ट पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था।

2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी ‘पुष्पा: द राइज’
2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। सभी वर्जन मिलाकर इस फिल्म ने लाइफ टाइम इंडिया में 313 और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है।

खबरें और भी हैं…
CM in Gwalior: मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज आएंगे, स्‍थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव सोमवार आठ अप्रैल को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और शहर के अलग-अलग रास्तों से उनका काफिला गुजरेगा। इस दौरान इन रास्तों पर ट्रैफिक रोका जाएगा।

By anil tomar

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 08:09 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 11:11 AM (IST)

CM in Gwalior: मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज आएंगे, स्‍थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग

HighLights

  1. ग्वालियर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री चार कार्यक्रमों में भाग लेंगे
  2. अलग-अलग रास्तों से काफिला गुजरेगा, रोका जाएगा ट्रैफिक

CM in Gwalior: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव सोमवार आठ अप्रैल को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और शहर के अलग-अलग रास्तों से उनका काफिला गुजरेगा। इस दौरान इन रास्तों पर ट्रैफिक रोका जाएगा। अगर इन रास्तों से आप गुजरे तो जाम में फंस सकते हैं। सबसे ज्यादा ट्रैफिक लोड बड़ागांव पुल से खुरैरी, बड़ागांव चौराहा, लाल टिपारा होते हुए छह नंबर चौराहा, सात नंबर चौराहे से गोला का मंदिर, मेला ग्राउंड के पीछे, आकाशवाणी से गोविंदपुरी तिराहा तक रहेगा।

यह रहेगा मुख्‍यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 3.30 बजे ग्वालियर लोकसभा की ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के कुलैठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा शाम 4.30 बजे ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के बड़ा गांव में जनसभा, शाम को 5.30 बजे ग्वालियर के थाटीपुर के मंगलम गार्डन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे ग्वालियर के वृंदावन गार्डन में स्थानीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री का यह रहेगा रूट

  • मुख्यमंत्री के खुरैरी हेलीपेड आगमन एवं कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान शाम चार से शाम 5.30 बजे तक बिजौली से मुरार की ओर आने वाले वाहन बड़ागांव पुल से आर्मी एरिया की तरफ प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सभी वाहन मोहनपुर पुल से होते हुए मोहनपुर तिराहा, हुरावली होते हुए बारादरी, मुरार की ओर जा सकेंगे। उटीला और सिकरौदा की तरफ आने वाले वाहन मुरार, बारादरी की ओर जा सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री जब खुरैरी कार्यक्रम स्थल से मंगलम गार्डन की ओर रवाना होंगे तो मोहनपुर गांव तिराहा से आर्मी स्कूल चौराहा, लाल टिपारा की तरफ जाने वाले वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। छह नंबर चौराहा से लाल टिपारा, बेहटा पुल की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
  • मुख्यमंत्री जब मंगलम गार्डन में उपस्थित रहेंगे तो शाम पांच से सात बजे तक मुरार की ओर से आकाशवाणी की तरफ आने वाले वाहनों को विवेकानंद तिराहा, थाटीपुर से डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन विवेकानंद तिराहे से दर्पण कालोनी होते हुए मिलेनियम प्लाजा वाले मार्ग, वीसी बंगला चौराहा होते हुए जा सकेंगे। वीसी बंगला चौराहे से गोविंदपुरी की ओर जाने वाले वाहन दर्पण कालोनी हो हुए विवेकानंद तिराहा से मुरार, बारादरी जा सकेंगे।
  • तानसेन तिराहा से आकाशवाणी की ओर, एलएनआइपी कालेज से गोला का मंदिर, घोड़ा चौक से सिमको तिराहा, यादव धर्मकांटा से गोला का मंदिर की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। जब मुख्यमंत्री वृंदावन गार्डन पहुंच जाएंगे, इसके बाद ही वाहनों को निकाला जाएगा। द्य शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक मालनपुर से शहर में प्रवेश करने वाली बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
Akshay Kumar Breakup Story; Twinkle Khanna | Tiger Shroff Disha Patani | 2-3 बार हुआ था अक्षय कुमार का ब्रेकअप: बोले- गुस्सा आता था तो एक्सरसाइज करता था, टाइगर बोले- एक ही रिलेशनशिप में रहा हूं

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के प्रमोशन पर जुटे हुए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में दोनों एक्टर्स ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइफ में ब्रेकअप के साथ कैसे डील किया है।

द रणवीर शो पॉडकास्ट पर जब अक्षय से पूछा गया कि ब्रेकअप के साथ डील कैसे करते हैं तो अक्षय ने बगल में बैठे टाइगर से पूछा कि टाइगर साहब आप बताइए कि आपने ब्रेकअप के साथ डील कैसे करते हैं आप बताइए?

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय और टाइगर पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे।

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय और टाइगर पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे।

टाइगर बोले- अब तक एक ही रिलेशनशिप में रहा हूं
अक्षय के सवाल पर टाइगर ने जवाब दिया कि आप गलत आदमी से पूछ रहे हैं पाजी। मैं पूरी लाइफ में सिर्फ एक ही रिलेशनशिप में रहा हूं। अक्षय ने आगे पूछा कि हां तो कैसे ब्रेकअप हुआ? टाइगर ने जवाब दिया- यह इस पर निर्भर करता है कि किसी ने आपसे ब्रेकअप किया या फिर आप खुद किसी से ब्रेकअप कर रहे हो? गौरतलब है कि टाइगर का नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जोड़ा जाता है।

हाल ही में अक्षय और टाइगर ने एक्ट्रेस दिशा के साथ होली सेलिब्रेट की थी।

हाल ही में अक्षय और टाइगर ने एक्ट्रेस दिशा के साथ होली सेलिब्रेट की थी।

अक्षय बोले- मेरा जब ब्रेकअप हुआ तो गुस्सा आता था
बाद में इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षय ने कहा- ‘मेरे साथ जब ब्रेकअप हुआ था, 2-3 बार हुआ था। तब मैंने ज्यादा एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया था। क्योंकि मेरे अंदर बहुत गुस्सा था तो मैं उस गुस्से का इस्तेमाल कर रहा था। खाना भी दबाकर खाता था।’

90 के दशक में अक्षय और रवीना के अफेयर को लेकर बड़ी चर्चा थी।

90 के दशक में अक्षय और रवीना के अफेयर को लेकर बड़ी चर्चा थी।

रवीना, शिल्पा और पूजा से जोड़ा गया अक्षय का नाम
90 के दशक में अक्षय का नाम रवीना टंडन, शिल्पा शेट्‌टी और पूजा बत्रा जैसी एक्ट्रेसेस से जोड़ा गया था। रवीना से तो अक्षय की सगाई तक हो गई थी पर उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।

वहीं टाइगर का नाम अब तक एक्ट्रेस दिशा पाटनी से ही जोड़ा गया है। दोनों का कुछ साल पहले ब्रेकअप हो गया था।

अक्षय ने BMCM के ट्रेलर लॉन्च पर टाइगर से दिशा को लेकर मजाक भी किया था।

अक्षय ने BMCM के ट्रेलर लॉन्च पर टाइगर से दिशा को लेकर मजाक भी किया था।

दिशा को लेकर अक्षय ने किया था टाइगर से मजाक
इससे पहले BMCM के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जब अक्षय से पूछा गया था कि वो बड़ा भाई होने के नाते टाइगर श्रॉफ को क्या सलाह देंगे? इसका जवाब देते हुए अक्षय ने कहा था- ‘मैं टाइगर से यही कहूंगा कि हमेशा एक ही दिशा में रहा करो।’
उनका यह जवाब सुनते ही इवेंट में मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगे थे। इसके बाद अक्षय ने टाइगर को जाकर गले से लगा लिया था।

अक्षय और टाइगर की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 10 अप्रैल को रिलीज होनी है। इस फिल्म का क्लैश अजय देवगन की ‘मैदान’ से होगा।

Lok Sabha Chunav 2024 : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे छिंदवाड़ा, तीन विधानसभा सीटों पर करेंगे जनसभा

Lok Sabha Chunav 2024 : पांढुर्ना के बड़चिचोली, अमरवाड़ा के धनौरा व जुन्नारदेव के तामिया में आमजन से संवाद करेंगे।

By Ashish Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 10:45 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 10:45 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे छिंदवाड़ा, तीन विधानसभा सीटों पर करेंगे जनसभा

HighLights

  1. शिवराज सिंह चौहान सोमवार को छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।
  2. छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आदिवासी मतदाताओं की अहम भूमिका है।
  3. कार्यक्रम पश्चात् होशंगाबाद लोकसभा के पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चौहान छिंदवाड़ा की तीन सीटों पर जनसभा करेंगे। वे पहले छिंदवाड़ा की पांढुर्णा विधानसभा के बढ़चिचोली में सुबह 11.30 बजे पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात् अमरवाड़ा के धनौरा में दोपहर 3.30 बजे आमजन से संवाद करेंगे। जिसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुन्नारदेव अंतर्गत तामिया मंडल के ग्राम चावलपानी में 5.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम पश्चात् चौहान होशंगाबाद लोकसभा के पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आदिवासी मतदाताओं की अहम भूमिका है

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आदिवासी मतदाताओं की अहम भूमिका है। ऐसे में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में तीन आदिवासी विधानसभा में जनसभाएं करेंगे। शिवराज सुबह 11.30 बजे पांढुर्ना के बड़चिचोली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे अमरवाड़ा के धनौरा में आमजन से संवाद करेंगे। शाम 5.30 बजे जुन्नारदेव में तामिया के ग्रामा चावलपानी में सभा को संबोधित करेंगे। यहां से शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद लोकसभा के पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

Lok Sabha Election 2024: ‘राहुल गांधी के वायनाड से जीतने का कोई फायदा नहीं’, भाजपा के 370 वाले लक्ष्य पर ये बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि बीते 5 सालों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी या अन्य विपक्षी नेताओं ने दक्षिण भारतीय राज्यों के इतने दौरे नहीं किए, जितने प्रधानमंत्री मोदी ने किए।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 10:07 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 10:07 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: ‘राहुल गांधी के वायनाड से जीतने का कोई फायदा नहीं’, भाजपा के 370 वाले लक्ष्य पर ये बोले प्रशांत किशोर
भाजपा के 370 वाले लक्ष्य पर प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा के 370 सीटें जीतने की संभावना नहीं है। हालांकि भाजपा पश्चिमी भारत में अपनी पकड़ को मजबूत रखने में सफल होगी।

HighLights

  1. प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा तेलंगाना में पहली या दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, जो एक बड़ी बात है।
  2. ओडिशा में भी भाजपा नंबर-1 बनकर उभरेगी।
  3. तमिलनाडु जैसे राज्यों में भाजपा का वोट प्रतिशत दो डिजिट में पहुंच सकता है।

पीटीआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है और इसी बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर देश के सियासी हालात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रशांत किशोर ने समाचार एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में कांग्रेस व भाजपा की रणनीति को लेकर भी विस्तार से बात की। प्रशांत किशोर ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में विपक्षी दल काफी ताकतवर है। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम यदि कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं आते हैं तो राहुल गांधी को कुछ समय के लिए राजनीति से ब्रेक ले लेना चाहिए।

क्या भाजपा को मिलेगी 370 सीटें?

naidunia_image

प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा तेलंगाना में पहली या दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, जो एक बड़ी बात है। वहीं ओडिशा में भी भाजपा नंबर-1 बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से आप आश्चर्यचकित होंगे क्योंकि मेरे विचार से भाजपा पश्चिम बंगाल में भी सभी दलों से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। तमिलनाडु जैसे राज्यों में भाजपा का वोट प्रतिशत दो डिजिट में पहुंच सकता है। भाजपा के 370 वाले लक्ष्य पर प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा के 370 सीटें जीतने की संभावना नहीं है। हालांकि भाजपा पश्चिमी भारत में अपनी पकड़ को मजबूत रखने में सफल होगी।

कांग्रेस को लेकर ये बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि बीते 5 सालों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी या अन्य विपक्षी नेताओं ने दक्षिण भारतीय राज्यों के इतने दौरे नहीं किए, जितने प्रधानमंत्री मोदी ने किए। कांग्रेस के नेताओं की लड़ाई उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में है, लेकिन वे मणिपुर और मेघालय का दौरा कर रहे हैं तो ऐसे में कांग्रेस को हिंदी बेल्ट में सफलता कैसे मिलेगी।

राहुल के वायनाड से चुनाव लड़ने से फायदा नहीं

प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि कांग्रेस उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में जीत नहीं पाती है तो वायनाड सीट से चुनाव जीतने का कोई फायदा नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी के अमेठी से न लड़ने से जनता के बीच एक गलत संदेश जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी 2014 में अपने गृह राज्य गुजरात के अलावा उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने का विकल्प चुना था। प्रशांत किशोर ने कहा कि आप भारत को तब तक नहीं जीत सकते, जब तक आप हिंदी पट्टी को नहीं जीत जाते।

Indore Information: इंदौर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मकान तोड़ने पहुंची रिमूव्हल टीम, रहवासियों व कांग्रेस का हंगामा

सालों पहले स्वतंत्रता सेनानियों को यहां पर प्लाट अलाट किए गए थे। हंगामा बढ़ता देख प्रशासन की टीम फिलहाल कार्रवाई स्थल से लौट गई है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 09:52 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 10:00 AM (IST)

Indore News: इंदौर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मकान तोड़ने पहुंची रिमूव्हल टीम, रहवासियों व कांग्रेस का हंगामा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के एमओजी लाइन में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सोमवार सुबह जमकर हंगामा किया। लोग जेसीबी के आगे खड़े हो गए। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी अक्षय बम, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तत्सम भट्ट सहित कई कांग्रेस नेता भी वहां पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया। अक्षय बम इस दौरान जेसीबी पर चढ़ गए। रहवासियों ने भाजपा पार्षद भारत रघुवंशी का भी कार्रवाई के दौरान भारी विरोध किया।

गौरतलब है कि प्रशासन ने तीन दिन पहले इलाके के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नोटिस जारी कर दो दिन में जगह खाली करने के लिए कहा था। इसके बाद ही अमला आज कार्रवाई के लिए पहुंचा था। उल्लेखनीय है कि सालों पहले स्वतंत्रता सेनानियों को यहां पर प्लाट अलाट किए गए थे। हंगामा बढ़ता देख प्रशासन की टीम फिलहाल कार्रवाई स्थल से लौट गई है। प्रशासन ने कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम व अन्य पर प्रशासन की कार्रवाई में बाधा डालने पर प्रकरण दर्ज किया है। इनकी गिरफ्तारी संभव है।

…………information updating……….

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण की सात सीटों के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन आज, 93 प्रत्याशियों ने भरे हैं नामांकन पत्र

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के लिए सात सीटों पर होने वाले मतदान के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 09:04 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 09:04 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण की सात सीटों के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन आज, 93 प्रत्याशियों ने भरे हैं नामांकन पत्र
आज सात लोकसभा सीटों पर नाम वापसी का अंतिम दिन

HighLights

  1. दूसरे चरण में सात सीटों पर होगा मतदान
  2. आज नाम वापसी का अंतिम दिन
  3. प्रत्याशियों को प्रचार के लिए मिलेंगे 16 दिन

Lok Sabha Election 2024 राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में रीवा, सतना, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, बैतूल और होशंगाबाद में होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए आज प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी। आज नाम वापसी का अंतिम दिन है, इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस सीट पर कितने उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है। कहां सबसे अधिक और कहां सबसे कम उम्मीदवार हैं। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है, यानी नाम वापसी के बाद 16 दिन प्रचार के लिए प्रत्याशियों को मिलेंगे।

16 नामांकन किए अस्वीकृत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 93 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं, जबकि गलतियों के चलते 16 के अस्वीकृत कर दिए गए हैं। टीकमगढ़ (अजा) में आठ, दमोह में 16, खजुराहो में 14, सतना में 20, रीवा में 14, होशंगाबाद में 12 और बैतूल (अजजा) में नौ अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। वहीं, टीकमगढ़, दमोह और सतना में दो-दो, खजुराहो और रीवा में पांच-पांच अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र रद किए गए हैं।

12 अप्रैल से तीसरे चरण का नामांकन होगा शुरू

बता दे कि तीसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू की जाएगी। तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होगा।

Jabalpur Information : जीआरपी ने जब्‍त किया था दाल-रोटी से सोना, बिल मांगे, नहीं दे सका आरोपित

Jabalpur Information : सोने की डिलेवरी गाडरवारा में किसी मालपाणी नाम दुकानदार को देनी थी।

By Atul Shukla

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 08:28 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 08:28 AM (IST)

Jabalpur News : जीआरपी ने जब्‍त किया था दाल-रोटी से सोना, बिल मांगे, नहीं दे सका आरोपित

HighLights

  1. जीआरपी पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।
  2. जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले मिला था आठ लाख का सोना।
  3. नजर से बचाने के लिए खाने के डिब्बे में रोटी के बीच में छिपाकर रखा हुआ था।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । दो दिन पूर्व जीआरपी जबलपुर ने स्टेशन पर एक यात्री से लगभग आठ लाख रुपये का सोना बरामद किया, लेकिन अब तक आरोपी इससे जुड़े बिल जीआरपी को पेश नहीं कर सकता है। दरअसल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़े गए सोने की डिलेवरी करने वाले आरोपितों ने लंबी पूछताछ की।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले मिला था आठ लाख का सोना

पूछताछ में यह बात सामने आई कि उक्त सोने की डिलेवरी गाडरवारा में किसी मालपाणी नाम दुकानदार को देनी थी। आरोपित ने सोना देने वाले के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। आरोपितों को रविवार तक इसके कागज और बिल पेश करने थे, लेकिन वे नहीं कर सकें। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए आरोपितों के पास चोरी किया हुआ सोना था। हालांकि जीआरपी पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।

नजर से बचाने के लिए खाने के डिब्बे में रोटी के बीच में छिपाकर रखा हुआ था

दरअसल रेलवे स्टेशन चैकिंग के दौरान कन्छेदी लाल राकेसिया 63 वर्ष निवासी गाडरवारा के पास से जांच के दौरान 8 लाख का सोना बरामद किया गया था। आरोपित ने उक्त सोने को नजर से बचाने के लिए खाने के डिब्बे में रोटी के बीच में छिपाकर रखा हुआ था। जांच में सोने के टुकड़ों सहित पेंडेंट और चेन बरामद हुई। जो कि 100 ग्राम 610 मिलीग्राम की थी।

Akshay Kumar and Shakti Kapoor had a struggle on the Diwali get together | अक्षय कुमार ने दिया था शक्ति कपूर को धक्का: सालों पुरानी दिवाली पार्टी में हुआ था झगड़ा, कई सालों तक बंद रही बातचीत

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2002 में अक्षय कुमार और शक्ति कपूर का एक दिवाली पार्टी में जोरदार झगड़ा हुआ था। पार्टी के बाद दोनों ने झगड़े की अलग-अलग वजह बताई थीं। शक्ति ने आरोप लगाया था कि अक्षय ने कार्ड गेम में चीटिंग की और रोकने पर धक्का दे दिया। वहीं अक्षय ने कहा कि शक्ति दिवाली पार्टी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।

अक्षय ने झगड़े के बाद साल 2003 में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में इस झगड़े पर बात करते हुए कहा था, शक्ति उस पार्टी में बिन बुलाए आ गए थे। वो पार्टी में लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। उनकी भाषा काफी शर्मनाक थी क्योंकि उस पार्टी में कई औरतें भी थीं। वो इतने नशे में थे कि उनसे ठीक तरह खड़े होते तक नहीं बन रहा था। मैंने बस उन्हें हल्का सा धक्का दिया था, जिससे वो जमीन पर गिर गए थे। अगर वो ऐसा कहते हैं कि उसने मुझे कार्ड गेम में चीटिंग करते देखा था, तो वो झूठ बोल रहे हैं। वो इतने नशे में थे कि उन्हें खुद नहीं पता था कि वो क्या कर रहे हैं। मुझे उन्हें टच करने पर भी अफसोस है। मैं खुद से पूछता हूं कि मैंने एक शराबी पर अपनी एनर्जी बर्बाद क्यों की।

वहीं दूसरी तरफ शक्ति कपूर ने अक्षय से हटकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, अक्की (अक्षय) गेम में चीटिंग कर रहा था। मैंने उससे कहा कि वो चीटिंग न करे, तो उसने मुझे धक्का दे दिया और मैं गिर गया। उसने मुझे थप्पड़ नहीं मारा था। मैंने तुरंत पार्टी छोड़ दी थी। मैं नहीं चाहता था कि झगड़ा बढ़े। अक्की आज भी मेरा दोस्त है, हालांकि हमने कभी उस झगड़े के बाद बात नहीं की।

फिल्म भागम भाग में अक्षय कुमार और शक्ति कपूर।

फिल्म भागम भाग में अक्षय कुमार और शक्ति कपूर।

साल 2002 में हुए झगड़े के बाद अक्षय कुमार और शक्ति कपूर फिल्म भागम भाम और दे दना दन में साथ नजर आए हैं। शक्ति कपूर आखिरी बार फिल्म एनिमल में नजर आए थे, वहीं अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं।