Chaitra Navratri 2024: मां शैलपुत्री को समर्पित है नवरात्र का पहला दिन, जानिए इनका स्वरूप और महत्व

चैत्र नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा करने की परंपरा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 03:07 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 03:07 PM (IST)

Chaitra Navratri 2024: मां शैलपुत्री को समर्पित है नवरात्र का पहला दिन, जानिए इनका स्वरूप और महत्व
चैत्र नवरात्र के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा।

HighLights

  1. मां शैलपुत्री की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  2. पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।
  3. मां शैलपुत्री के चेहरे पर तेज झलकता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र उत्सव मां दुर्गा को समर्पित होता है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र शुरू होते है। इस बार चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू होंगे। चैत्र नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा करने की परंपरा है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां शैलपुत्री की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-शांति आती है। आइए, जानते हैं कि मां शैलपुत्री का स्वरूप कैसा है।

मां शैलपुत्री का स्वरूप

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री प्रेम की सागर हैं। मां बहुत दयालु और करुणामयी हैं। मां शैलपुत्री के चेहरे पर तेज झलकता है। मां शैलपुत्री के बाएं हाथ में कमल का फूल और दाहिने हाथ में त्रिशूल है। माता की सवारी वृषभ है। देवी मां अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उनके कष्टों को दूर करती हैं। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

चैत्र नवरात्र पहले दिन का महत्व

नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा और व्रत करने की परंपरा है। साथ ही यह दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। देवी शैलपुत्री जिन्हें देवी पार्वती के नाम से भी जाना जाता है, राजा हिमालय और माता मैना की बेटी हैं। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को रात 11.50 बजे शुरू होगी और 9 अप्रैल को रात 8.30 बजे समाप्त होगी। ऐसे में 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो जाएंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Allu Arjun Birthday Video; Greets Followers Exterior Hyderabad Jubilee Hills Home | आधी रात में फैंस से मिले अल्लू अर्जुन: एक्टर के बर्थडे पर घर के बाहर पेड़ों पर चढ़े और सड़क पर दौड़ते दिखे फैंस

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

8 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित घर के सामने रात से ही हजारों फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई।

खुद अल्लू भी इन फैंस का अभिवादन करने आधी रात में घर के बाहर आए। साेमवार सुबह भी जब अल्लू फैंस से मिलने घर के बाहर आए तो कई फैंस पेड़ पर चढ़े तो कई सड़क पर दौड़ते नजर आए।

अल्लू आधी रात को फैंस का अभिवादन करने के लिए घर के बाहर आए।

अल्लू आधी रात को फैंस का अभिवादन करने के लिए घर के बाहर आए।

एक्साइटेड फैंस ने तोड़ दी फेंसिंग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में अल्लू आधी रात में फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए घर के बाहर आए। इस दौरान उनके फैंस ने पुष्पा.. पुष्पा के नारे लगाए।

घर के बाहर मौजूद भारी भीड़ ने फेंसिंग भी तोड़ दी। वीडियो में अल्लू ने चिंता जताते हुए इस पर रिएक्ट भी किया।

सुबह भी फैंस की भारी भीड़ अल्लू अर्जुन को बर्थडे विश करने पहुंची।

सुबह भी फैंस की भारी भीड़ अल्लू अर्जुन को बर्थडे विश करने पहुंची।

दो घंटे में 35 लाख लोगों ने देखा टीजर
सोमवार को एक्टर के जन्मदिन पर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के मेकर्स ने इसके सेकेंड पार्ट ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर भी जारी किया है। इस टीजर में पुष्पा अलग अवतार में साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इसे यूट्यूब पर दो घंटे में 35 लाख लोगों ने देखा है।

यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें अल्लू के अलावा, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

पुष्पा-2 इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

पुष्पा-2 इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढें…

अल्लू अर्जुन के राइज और रूल की कहानी:कभी एक फिल्म का चार्ज था 20 करोड़, अब पुष्पा-2 से फीस समेत 330 करोड़ कमाएंगे!

AA, किसी आम आदमी से पूछेंगे कि यह क्या लिखा है तो वो कहेगा कि ये दो अंग्रेजी अल्फाबेट हैं, पर यही सवाल अगर किसी साउथ इंडियन सिनेमा के फैन से पूछेंगे तो उसके दिमाग यहां पढ़ें पूरी खबर…

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर ‘पुष्पा-2’ का टीजर रिलीज:दो घंटे में 35 लाख लोगों ने देखा, साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते दिखे पुष्पा

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में पुष्पा अलग अवतार में साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस टीजर को यूट्यूब पर दो घंटे में 35 लाख लोगों ने देखा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Chunav 2024 : बालाघाट की जनता ने महंगाई को लेकर विरोध किया तो भाजपा नेता ने दी धमकी

Lok Sabha Chunav 2024 : नेताजी ने ग्रामीण को कांग्रेसी समर्थक बता दिया और अगर शांत नहीं हुआ तो सबके सामने पोल खोलने की धमकी भी दे डाली।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 02:07 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 02:23 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : बालाघाट की जनता ने महंगाई को लेकर विरोध किया तो भाजपा नेता ने दी धमकी

HighLights

  1. नेता जी की समझाइश बेअसर रही, तो वह बौखला गए।
  2. नेता बोला-अगर बीच में बोलेगा, तो 151 में बंद करा दूंगा।
  3. बहस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

Lok Sabha Chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। राजनीतिक दलों का गांव-गांव में प्रचार प्रसार जारी है। अधिकृत प्रत्याशी के अलावा पार्टी नेता भी जनता के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। नेताओं को कहीं-कहीं जनता के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही हुआ बालाघाट के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नाहरवानी में, जहां सोमवार भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में स्थानीय भाजपा नेता टुकड़या दास वैद्य जनता को संबोधित कर रहे थे, इसी बीच एक व्यक्ति ने मंगाई, समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का वादा अधूरा रहने जैसे मुद्दों को लेकर विरोध किया, जिस पर नेता जी इतना आग बबूला हो गए कि उन्होंने उस व्यक्ति को धारा 151 (शांतिभंग की आशंका में इस्तेमाल की जाती है।) में जेल में डालने की धमकी दे डाली।

बहस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है

भाजपा नेता और और उस व्यक्ति के बीच हुई बहस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ग्राम नाहरवानी के ग्रामीण ने भाजपा नेता से चीनी 45 रुपये किलो होने, मिट्टी का तेल न मिलने, भाजपा द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा न करने और लोगों को गुमराह करने की बात कही। इस बार नेताजी ने ग्रामीण को शांत कराने का प्रयास किया। जब नेता जी की समझाइश बेअसर रही, तो वह बौखला गए और कहा कि अगर बीच में बोला तो 151 में बंद करा दूंगा। इतना ही नहीं, नेताजी ने ग्रामीण को कांग्रेसी समर्थक बता दिया और अगर शांत नहीं हुआ तो सबके सामने पोल खोलने की धमकी भी दे डाली।

Arvind Kejriwal Information: केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग वाली याचिका पर दिल्‍ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा-केवल प्रचार के लिए लगाई – Delhi Excessive Courtroom rebuked Petition demanding removing of Kejriwal from Submit of CM, stated

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की एकल-न्यायाधीश पीठ ने याचिकाकर्ता संदीप कुमार को तीसरी याचिका दायर करने के लिए फटकार लगाई।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 02:02 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 02:08 PM (IST)

Arvind Kejriwal News: केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग वाली याचिका पर दिल्‍ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा-केवल प्रचार के लिए लगाई
मौजूदा याचिका में केजरीवाल को पूर्वव्यापी प्रभाव से या उसके बिना, दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की गई है।

एजेंसी, नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाली याचिका दायर करने पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक पूर्व विधायक को कड़ी फटकार लगाई। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी देते हुए कहा कि मौजूदा याचिका केवल लोकप्रियता हासिल करने के तरीके के अलावा और कुछ नहीं है।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की एकल-न्यायाधीश पीठ ने याचिकाकर्ता संदीप कुमार को तीसरी याचिका दायर करने के लिए फटकार लगाई। यह अच्छी तरह से जानते हुए भी कि अन्य लोगों द्वारा दायर की गई दो समान याचिकाएं पहले ही कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की खंडपीठ द्वारा खारिज कर दी गई थीं। एकल-न्यायाधीश पीठ ने इस आधार पर मामले को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की पीठ को स्थानांतरित कर दिया कि उसने पहले भी इसी तरह की याचिकाओं पर सुनवाई की थी।

naidunia_image

यह कहा गया था याचिका में

मौजूदा याचिका में केजरीवाल को पूर्वव्यापी प्रभाव से या उसके बिना, दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की गई है। इसमें तर्क दिया गया कि अक्षम होने के बावजूद, AAP के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे, जिससे न केवल कई संवैधानिक जटिलताएँ पैदा हुईं, बल्कि दिल्ली में लोगों के जीवन के अधिकार की गारंटी का भी उल्लंघन हुआ।

कोर्ट ने कहा भारी जुर्माने के हकदार हो

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को टिप्पणी की कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाली याचिका “प्रचार” के लिए दायर की गई थी और याचिकाकर्ता उस पर “भारी जुर्माना” लगाने का हकदार है।न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने पूर्व आप विधायक संदीप कुमार द्वारा दायर याचिका को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अदालत में स्थानांतरित करते हुए यह टिप्पणी की, जहां पहले इसी तरह की याचिकाओं पर सुनवाई की गई थी। न्यायमूर्ति प्रसाद ने कहा, “यह सिर्फ प्रचार के लिए है।”

PM Modi in Bastar: जगदलपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, थोड़ी देर में गुरु बलिराम कश्‍यम के गांव से करेंगे चुनावी शंखनाद

PM Modi Go to Bastar: छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले के भानपुरी से लगे आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जगदलपुर पहुंच गए हैं। पीएम बस्तर के आमाबाल गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:54 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 01:51 PM (IST)

PM Modi in Bastar: जगदलपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, थोड़ी देर में गुरु बलिराम कश्‍यम के गांव से करेंगे चुनावी शंखनाद

जगदलपुर। PM Modi Go to Bastar: छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले के भानपुरी से लगे आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जगदलपुर पहुंच गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा होगा। पीएम बस्तर के आमाबाल गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभा में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है।

इससे पहले ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा जमकर गरजे। उन्‍होंने कहा, एक समय पाकिस्तान कश्मीर मांगता था, आज आटा मांग रहा है। वो घुसपैठ किया करते थे, आज मारे जा रहे हैं। आज श्रीनगर में रात 9 बजे के बाद लोग फिल्म देखने जाते हैं। यह पूरी स्थिति बदल गई है, आज नार्थ ईस्ट के राज्यों में भी परिस्थिति बदल गई है ।

बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमंंत कश्‍यप ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्‍मीदवार और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, जिन लोगों की वजह से बस्तर बदनाम है, उनको कांग्रेस ने लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का विजय संकल्प शंखनाद रैली में संबोधन…#आमचो_मोदी

https://t.co/oNujBoXi21

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 8, 2024

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विजय संकल्प’ रैली पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, हम (मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री) रैली में शामिल होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। आज की रैली सफल होगी ही और प्रभावी भी होगी।

जानिए कौन है बलिराम कश्‍यप

पीएम मोदी ने चुनावी सभा के लिए आम गांव की दिखने वाला आमाबाल गांव को इसलिए चुना, क्‍योंकि इसका कनेक्‍शन उनके गुरु बलिराम कश्‍यप से है। दरअसल, अपने पांच दशक की राजनीति में पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे स्वर्गीय बलिराम कश्यप बस्तर में भाजपा के अपने समय के सबसे प्रमुख नेता थे।

शिक्षक की नौकरी से त्यागपत्र देकर 1967 में उन्होंने जगदलपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। जनसंघ के नेता 1971 में लोकसभा चुनाव भी लड़े लेकिन हार मिली। 1972 से 1993 तक वह पांच बार विधायक और दो बात बीजेपी सरकार में मंत्री थे। 1993 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने प्रदेश की राजनीति छोड़ दी। 1998 में बस्तर सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए और मार्च 2011 में उनका निधन हुआ।naidunia_image

इस वजह से बलिराम कश्यप को गुरु मानते हैं पीएम मोदी

इस दौरान चार बार सांसद रहे। 1998 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व मध्यप्रदेश के प्रभारी थे। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जगदलपुर में चुनावी सभा की तैयारी के लिए वह चार दिन बस्तर में थे। बलिराम कश्यप की संगठनात्मक व प्रशासनिक क्षमता से मोदी बहुत प्रभावित हुए।

अटल जी की सभा में आई भीड़ से गदगद मोदी ने इसका श्रेय बलिराम को दिया था। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले चार अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बलिराम कश्यप को याद किया था। उन्होंने बलिराम कश्यप को बड़ा नेता बताते हुए अपना गुरु कहा था।

बलिराम कश्यप ने बस्‍तर से लगातार चार बार दर्ज की जीत

1998 में भाजपा ने बस्तर लोकसभा सीट से जीत का खाता खोला और 2014 तक इस सीट पर किसी और को राज करने नहीं दिया। 1998 से लेकर 2011 तक भाजपा के टिकट पर बलिराम कश्यप ने यहां से लगातार चार बार जीत हासिल की और कांग्रेस को हराया।

लेकिन 2011 में उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव करवाए गए, जिसमें उनके बेटे दिनेश कश्यप और कवासी लखमा के बीच मुकाबला हुआ। कश्यप ने जीत दर्ज की। 2014 के चुनाव में भी दिनेश कश्यप ने अपनी जीत को बरकरार रखा और यहां से सांसद चुने गए। हालांकि 2019 के चुनाव में यहां कांग्रेस के दीपक बैज चुनाव जीते और इस गढ़ को भेद सके।

बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को है मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करेंगे। बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने छह बार के विधायक कवासी लखमा को चुनाव मैदान में उतारा है। बस्तर लोकसभा सीट में भाजपा को 2019 में हार का सामना करना पड़ा था।

Kangana Ranaut will get indignant over claims of consuming beef | बीफ खाने वाले दावे पर भड़कीं कंगना रनोट: कहा- मैं न बीफ खाती हूं न रेड मीट, शर्मनाक है कि लोग मेरे बारे में ये अफवाह फैला रहे हैं

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट लोकसभा चुनाव लड़ने पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने मंडी से टिकट दी गई है। चुनाव से पहले कंगना रनोट सोशल मीडिया पर अपोजिशन के आमने-सामने आ खड़ी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस लीडर विजय वाडेत्तिवार ने दावा किया है कि कंगना रनोट बीफ खाती हैं। बयान सामने आने के बाद कंगना ने इसे बेबुनियाद बताया है। सफाई में कंगना ने कहा है कि वो बीफ ये रेड मीट नहीं खाती हैं।

कंगना रनोट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा है, मैं बीफ या किसी भी तरह का रेड मीट नहीं खाती हूं। ये बहुत शर्मनाक है कि मेरे बारे में ऐसी बेबुनियाद अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवनशैली का प्रचार करती आई हूं और अब इस तरह के टेक्टिक्स मेरी छवि खराब नहीं कर सकेंगे। मेरे लोग मुझे जानते हैं। उन्हें पता है कि मैं एक प्राउड हिंदू हूं और उन्हें कोई कभी मिसलीड नहीं कर सकता है। जय श्री राम।

बताते चलें कि 2 दिन पहले कांग्रेस लीडर विजय वाडेत्तिवार ने कहा था कि एक बार कंगना ने खुद कहा है कि उन्होंने बीफ खाया है। रैली में उन्होंने ये भी दावा किया कि कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीफ खाने का जिक्र किया था, इसके बावजूद उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की टिकट दे दी है।

कंगना रनोट हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतरी हैं। फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार कंगना 2023 की फिल्म तेजस में नजर आई थीं। अब जल्द ही कंगना फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं, जिसे14 जून को रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी कंगना रनोट हैं। फिल्म में कंगना रनोट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले करने वाली हैं।

खबरें और भी हैं…
Well being Information : शुगर लो होने के खतरे से बचाता है इंसुलिन, पढ़ें कैसे करेंगे सही उपयोग

Well being Information : जबलपुर के एमडी (मेडिसिन) डा. विशाल कस्तवार बोले-सही तरीका समझ लें तो हाइपोग्लाइसीमिया के ज्यादातर प्रकरणों का आसानी से निवारण संभव है।

By Ramkrishan paramhans pandey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 01:22 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 01:22 PM (IST)

Health News : शुगर लो होने के खतरे से बचाता है इंसुलिन, पढ़ें कैसे करेंगे सही उपयोग

HighLights

  1. अपेक्षाओं के आधार पर इंसुलिन का चयन किया जा सकता है।
  2. जांच के अनुसार, धीरे-धीरे बढ़ाकर एडजस्ट किया जाता है।
  3. इंसुलिन तो ऐसे हैं जिन्हें भोजन के बाद भी लगा सकते हैं।

Well being Information : इंसुलिन के क्षेत्र में पिछले तीन दशकों में बहुत विकास हुआ है। अब कई प्रकार के इंसुलिन उपलब्ध हैं। कुछ इंसुलिन भोजन के आधा घंटे पहले, कुछ पंद्रह मिनट पहले, कुछ भोजन के बीच में और नवीनतम इंसुलिन तो ऐसे हैं जिन्हें भोजन के बाद भी लगा सकते हैं। कुछ ऐसे इंसुलिन भी उपलब्ध हैं जिन्हें लगाने का भोजन से कोई रिश्ता नहीं है, दिन में एक बार किसी भी समय लिया जा सकता है। व्यक्ति-विशेष की जरूरतों और अपेक्षाओं के आधार पर इंसुलिन का चयन किया जा सकता है। इंसुलिन से शुगर लो होने के खतरे से बचा जा सकता है।

जांच के अनुसार, धीरे-धीरे बढ़ाकर एडजस्ट किया जाता है

इंसुलिन कम डोज़ से शुरू करके, शुगर जांच के अनुसार, धीरे-धीरे बढ़ाकर एडजस्ट किया जाता है। अधिकांश लोगों को ज़्यादातर बार, इंसुलिन लगाने से शुगर सामान्य से कम नहीं होता है, किंतु कभी भोजन कम लेना, भोजन के समय में देरी, डोज अधिक हो जाना, दस्त, आदि में यह हो सकता है। सही तरीका समझ लें तो हाइपोग्लाइसीमिया के ज्यादातर प्रकरणों का आसानी से निवारण संभव है।

एक तिहाई घरों में कम से कम एक व्यक्ति को डायबिटीज रोग है

नवीनतम रिसर्च में यह पाया गया है की भारत में औसतन एक तिहाई घरों में कम से कम एक व्यक्ति को डायबिटीज रोग है। परिवार के एक सदस्य को अगर शुगर कंट्रोल नहीं होने की वजह से विषमताएं और समस्याएं होती हैं तो पूरा परिवार परेशान हो सकता है। इसलिए सभी को मिल कर इन समस्याओं से बचाव हेतु, बेहतर इलाज का प्रयास करना चाहिए।

Tamil Nadu Lok Sabha Election: क्या तमिलनाडु में काम करेगा भाजपा का ‘यूपी फॉर्मूला’, NDA खेमे में 9 दल, ऐसे साधेंगे जातीय समीकरण

तमिलनाडु की द्रविड़ राजनीति में पैर जमाना भाजपा के लिए कठिन हो सकता है, लेकिन असंभव जैसा भी नहीं है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 12:59 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 01:01 PM (IST)

Tamil Nadu Lok Sabha Election: क्या तमिलनाडु में काम करेगा भाजपा का 'यूपी फॉर्मूला', NDA खेमे में 9 दल, ऐसे साधेंगे जातीय समीकरण
तमिलनाडु की द्रविड़ राजनीति में पैर जमाना भाजपा के लिए कठिन हो सकता है, लेकिन असंभव जैसा भी नहीं है।

HighLights

  1. तमिलनाडु की आबादी करीब 7.2 करोड़ है, जिसमें कई जातियों का प्रभुत्व है।
  2. तमिलनाडु में DMK) और AIADMK का वर्चस्व काफी समय से है।
  3. इन दोनों को दलों का अलग-अलग जातियों पर प्रभाव है।

जितेंद्र शर्मा, नई दिल्ली। उत्तर भारत में लगातार जीत की पताका लहराने वाली भाजपा की निगाहें इस बार के लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत पर केंद्रित है। पार्टी के रणनीतिकार को इसमें कोई संदेह नहीं लगता है कि चुनाव परिणाम के बाद NDA खेमा 400 के पार पहुंच जाए। कर्नाटक के बाद अब भाजपा 39 सीटों वाले तमिलनाडु में कड़ी मेहनत कर रही है।

तमिलनाडु में भाजपा की राह कठिन, लेकिन असंभव नहीं

तमिलनाडु की द्रविड़ राजनीति में पैर जमाना भाजपा के लिए कठिन हो सकता है, लेकिन असंभव जैसा भी नहीं है। भाजपा अब जातीय समीकरणों का ‘राम-सेतु’ बांधकर इस चुनौती का सामना कर रही है और तमिलनाडु में भी ‘यूपी फॉर्मूला’ अपनाते हुए छोटे-छोटे स्थानीय दलों के साथ गठबंधन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इन छोटे दलों को ‘नवरत्न’ नाम दिया है।

ऐसी है तमिलनाडु की राजनीति

तमिलनाडु की आबादी करीब 7.2 करोड़ है, जिसमें कई जातियों का प्रभुत्व है, जो स्थानीय राजनीति की दशा और दिशा को तय करती है। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का वर्चस्व काफी समय है। इन दोनों को दलों का अलग-अलग जातियों पर प्रभाव है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में DMK, कांग्रेस, CPI और CPI(M) ने 5 अन्य दलों के साथ सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस बनाया था और तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर जीत हासिल की थी।

अब भाजपा ने बिछाई नई बिसात

बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एनडीए में AIADMK के नेतृत्व वाले 7 दलों के गठबंधन किया था, लेकिन चुनाव परिणाम निराशाजनक थे। इस बार भाजपा ने एआईएडीएमके से नाता तोड़ दिया। इस बार चुनावी मैदान में DMK के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A में 8 दल, AIADMK की अगुवाई वाले गठबंधन में 4 दल तो भाजपा ने अगुआ की भूमिका निभाते हुए 7 दल और एक निर्दलीय के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम का हाथ थामते हुए DMK और AIADMK के वर्चस्व को चुनौती दी है। इस तरह तीसरे मोर्चे के रूप में उभरे NDA के खेमे में 9 साथी हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरत्न की संज्ञा दी है।

Morena Information: कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह सीएम के सामने शामिल होंगे भाजपा में

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह मामचौन में होने वाली मुख्यमंत्री की सभा में भाजपा में शामिल होंगे। अजब सिंह कुशवाह 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से विधायक बने थे।

By anil tomar

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 12:49 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 12:49 PM (IST)

Morena News: कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह सीएम के सामने शामिल होंगे भाजपा में

Morena Information: मुरैना. नईदुनिया प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह मामचौन में होने वाली मुख्यमंत्री की सभा में भाजपा में शामिल होंगे। अजब सिंह कुशवाह 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से विधायक बने थे।

यहां बता दें कि अजब सिंह कुशवाह का दल बदल का इतिहास रहा है। वे पहले बसपा से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इसके बाद वे भाजपा में आए और भाजपा से चुनाव लड़े। लेकिन जब 2018 में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया ताे वे कांग्रेस से चुनाव लड़े। इसके बाद 2023 के चुनाव में भी कांग्रेस से चुनाव लड़े लेकिन वे हार गए। अब वे पुन: भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि मुरैना जिले में कुशवाह समुदाय अधिक है। इसलिए राजनीतिक दल इस वर्ग के नेताओं को अधिक महत्व देते हैं।

Jabalpur Information : महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, मोबाइल फोन से हुई पहचान

Jabalpur Information : बेटी मां को ढूंढते हुए घर की छत पर गई तो वहां दरवाजा बंद था। पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि मनीला वहां निश्चेत अवस्था में थी।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 12:19 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 12:19 PM (IST)

Jabalpur News : महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, मोबाइल फोन से हुई पहचान

HighLights

  1. शहपुरा थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आया था युवक।
  2. पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार को स्वजन को सौंपा।
  3. मां को ढूंढते हुए घर की छत पर गई तो वहां दरवाजा बंद था।

Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र में एक रेलकर्मी की पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं शहपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को रेल पटरी पर शव के पास मिले मोबाइल फोन से मृतक की पहचान हो गई है। नाम ग्राम जुगपुरा निवासी आनंद पटेल (22) है। पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार को स्वजन को सौंप दिया गया।

मां को ढूंढते हुए घर की छत पर गई तो वहां दरवाजा बंद था

गोराबाजार पुलिस के अनुसार राजुल सिटी फेस वन निवासी संजय कुमार रेलवे में पदस्थ हैं। वे पत्नी मनीला देवी (43) और बेटी सोनम के साथ रहते है। शनिवार को पूर्वान्ह में किसी चिकित्सक से मिलने गए थे। इस दौरान घर पर उनकी पत्नी और बेटी थी। कुछ देर बाद मनीला गायब हो गई। काफी देर तक मां (मनीला) नहीं दिखी तो बेटी (सोनम) ने पिता को फोन लगाया। मां को ढूंढते हुए घर की छत पर गई तो वहां दरवाजा बंद था। पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि मनीला वहां निश्चेत अवस्था में थी। तुरंत एंबुलेंस बुलवाई गई। महिला को रेलवे अस्पताल लेकर गए। स्थिति गंभीर होने पर महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां, उपचार के दौरान महिला की शनिवार की देर रात मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में महिला की मृत्यु का कारण किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन करना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। मामले में जांच प्रारंभ कर दी है।

मोबाइल फोन से हुई पहचान

शहपुरा पुलिस के अनुसार आनंद शनिवार को दोपहर के समय घर से गेहूं पिसवाने के लिए निकला था। घर से निकलते समय वह अपने साथ कीपैड मोबाइल फोन ले गया था। इस दौरान युवक शहपुरा के पास से जाने वाली रेल पटरी पर पहुंचा। किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पटरी पर युवक का कटा हुआ शव मिला था। शव के पास में मोबाइल फोन मिला। इस मोबाइल में फीड फोन नंबर पर संपर्क किया गया, जिसमें उसके बड़े भाई रानू पटेल से बात हुई। बड़े भाई को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।