Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-NC में हो गया गठबंधन, इन-इन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार उधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 05:36 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 05:46 PM (IST)

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-NC में हो गया गठबंधन, इन-इन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस-NC में गठबंधन तय।

एएनआई, दिल्ली। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट बंटवारा तय हो गया है। एनसी के नेता उमर अब्दुल्ला व कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उमर अब्दुल्ला ने बताया कि जम्मू कश्मीर व लद्दाख को मिलाकर 6 लोकसभा सीटें होती हैं। इनमें से कांग्रेस व एनसी तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पीडीपी को लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार उधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

#WATCH | Delhi: On seat sharing, Nationwide Convention chief Omar Abdullah says, “Congress candidates will contest from Udhampur, Jammu and Ladakh Lok Sabha seats and Nationwide Convention candidates will contest from Anantnag, Baramulla and Srinagar Lok Sabha seats…” pic.twitter.com/EdJdMwhMCj

— ANI (@ANI) April 8, 2024

इन सीटों से ये लड़ेंगे चुनाव

नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस प्रत्येक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चौधरी लाल सिंह उधमपुर से चुनाव लड़ेंगे, रमन भल्ला जम्मू से और मियां अल्ताफ साहब अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगे। बाकी सीटों के लिए उम्मीदवार जल्द ही घोषणा की जाएगी।

छह सीटों पर जीत करेंगे तय

सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है, जिसके तहत पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य की छह सीटें जिनमें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की सीट भी शामिल है। हमने उन्हें समान रूप से साझा करने का फैसला किया है। हम सभी छह उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

पीडीपी से गठबंधन न करने का कारण

पीडीपी को सीट बंटवारे से बाहर किए जाने पर उन्होंने कहा कि किसी राज्य या क्षेत्र में जहां हमारे पास अधिकतम छह सीटें थीं, जिनमें से तीन सीटें पहले से ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास थीं। राजनीतिक लेन-देन की जगह बहुत सीमित थी। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया था कि हम विधानसभा चुनावों में सीटें साझा करने का विकल्प खुला रखेंगे।

Anil Kapoor IN YRF’S feminine lead in Spy Universe’s First Feminine Led movie | स्पाई यूनिवर्स की फीमेल लीड फिल्म में होंगे अनिल कपूर: RAW चीफ का रोल निभाएंगे, आलिया भट्ट होने वाली हैं लीड एक्ट्रेस

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यशराज प्रोडक्शन के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ये स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म होगी, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। अब इस फिल्म में अनिल कपूर की एंट्री भी हो चुकी है। वो फिल्म में RAW चीफ की भूमिका निभाने वाले हैं।

हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े सूत्र के हवाले से लिखा गया है, अनिल कपूर यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं। अनिल चर्चित फिल्म में RAW चीफ के किरदार में नजर आएंगे। वो इस सीरीज में टाइगर फ्रैंचाइजी में RAW चीफ बने गिरीश कर्नाड को रिप्लेस कर रहे हैं। बताते चलें कि साल 2019 में गिरीश कर्नाड का निधन हो चुका है।

2025 में रिलीज होगी फिल्म, आलिया के साथ नजर आएंगी शरवरी वाघ

एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर-3 और वॉर-2 के बाद अपकमिंग अनटाइटल फिल्म इस स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इस फिल्म में आलिया के साथ बंटी और बबली 2 से डेब्यू करने वालीं शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को शिव रवैल डायरेक्ट करने वाले हैं, जिसे अगले साल 2025 में रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है।

फीमेल लीड फिल्म के साथ ही यशराज प्रोडक्शन के स्पाई यूनिवर्स की दो और फिल्में अनाउंस की जा चुकी हैं। इनमें से पहली फिल्म पठान- 2 होगी, जो 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान की सीक्वल फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। जबकि दूसरी फिल्म टाइगर वर्सेस पठान होगी। इस फिल्म में सलमान और शाहरुख दोनों लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

अनिल कपूर की फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार वो फाइटर में नजर आए हैं। इससे पहले अनिल कपूर फिल्म एनिमल के लिए चर्चा में बने हुए थे। वहीं आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों में जिगरा, ब्रह्मास्त्र-2 शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…
मुस्लिम लीग से घोषणापत्र की तुलना करने पर कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, BJP की शिकायत करने पर मिला ये जवाब

कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र के खिलाफ भाजपा कई दिनों से हमलावर है। भाजपा ने इस घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणापत्र से कर दी है। कांग्रेस ने भी भाजपा को घेरने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाते हुए भाजपा की शिकायत की है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 05:15 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 05:15 PM (IST)

मुस्लिम लीग से घोषणापत्र की तुलना करने पर कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, BJP की शिकायत करने पर मिला ये जवाब
भाजपा के खिलाफ ईसी पहुंची कांग्रेस।

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र के खिलाफ भाजपा कई दिनों से हमलावर है। भाजपा ने इस घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणापत्र से कर दी है। भाजपा के कई शीर्ष नेता इस मामले में कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है। अब कांग्रेस ने भी भाजपा को घेरने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाते हुए भाजपा की शिकायत की है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से पीएम मोदी की शिकायत की है। हमने मुस्लिम लीग वाले बयान से लेकर कई मुद्दे ईसी के सामने रखे हैं। हमने शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

चुनाव आयोग का जवाब आया सामने

कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग का जवाब सामने आ गया है। आयोग ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। एक लीगल टीम से भी सलाह लेंगे। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने PM मोदी के छू लिए पैर, तो कट गया बवाल, अब मीसा भारती का आया बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छु लिए। इसको मुद्दा बनाकर बिहार का मुख्य विपक्षी दल राजद बवाल काटे हुए है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 04:15 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 04:15 PM (IST)

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने PM मोदी के छू लिए पैर, तो कट गया बवाल, अब मीसा भारती का आया बयान
नीतीश के पैर छूने पर आया मीसा भारती का बयान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार में लोकसभा चुनाव को देखकर सियासत गर्म हो चुकी है। हर छोटे-बड़े मुद्दे पर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छु लिए। इसको मुद्दा बनाकर बिहार का मुख्य विपक्षी दल राजद बवाल काटे हुए है। राजद के नेता तेजस्वी यादव के बाद उनकी बड़ी बहन मीसा भारती का भी बयान आ गया है।

OTT content material is filled with obscenity and vulgarity mentioned ranjeet | ‘अश्लीलत और अभद्रता से भरे हैं ओटीटी के कंटेंट’: वेटरन एक्टर रंजीत ने कहा- फैमिली और स्टाफ के सामने बैठ कर नहीं देख सकते हैं

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीते जमाने के दिग्गज अभिनेता रंजीत अपने करियर में 500 फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन उन्हें खुद फिल्में देखने का शौक नहीं है। उन्होंने खुद की भी सिर्फ 10 -15 फिल्में देखी होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रंजीत ने ओटीटी प्लेटफार्म के कंटेंट को लेकर बात की। रंजीत कहते हैं, ‘ओटीटी के कंटेंट अश्लीलता और अभद्रता से भरे हुए लगते हैं। इन सीरीज की भाषा भी काफी अभद्र होती है, जिसे आप अपने फैमिली और स्टाफ के सामने बैठ कर नहीं देख सकते हैं।’

रंजीत हिंदी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने के लिए मशहूर हैं। फिल्मों में उन्होंने विलेन की ऐसी भूमिकाएं निभाई है, जिसे देखकर दर्शकों को नफरत हो जाती थी। उनके द्वारा निभाए गए छेड़छाड़ के सीन्स के कारण असल में लोग अक्सर उन्हें घृणा की नजर से देखते थे। काफी लंबे समय से वो एक्टिंग से दूरी बनाए रखे हुए हैं।

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म के कंटेंट को लेकर बात की। रंजीत ने कहा- ‘मैं कोविड के दौरान दो तीन वेब सीरीज देखे, जिसमें से इंडियन और इंटरनेशनल शो था। उसके बाद से मैंने ओटीटी के शो देखने बंद कर कर दिए। ऐसा लगता है कि मेन सीन को आइटम सॉन्ग, छेड़छाड़ वाले सीन्स से बदल दिया गया है।’

वैसे भी रंजीत को शुरू से ही फिल्में देखने का शौक नहीं रहा है। वे खुद अपनी ही फिल्म देखना नहीं पसंद करते हैं। रंजीत ने कहा- ‘मैंने खुद की सिर्फ 10 -15 फिल्में देखी होगी। अक्सर मुझे फिल्मों के प्रीमियर के लिए बुलाया जाता था तो मैं लोगों को झूठ बोल देता था कि जिस फिल्म के प्रीमियर में आता हूं वह फिल्म फ्लॉप हो जाती हैं। लोग डर जाते थे और बोलते थे कि ठीक है अपनी पत्नी को भेज देना।’

रंजीत कहते हैं, ‘पहली बार दिल्ली में अपनी फिल्म ‘शर्मीली’ के प्रीमियर पर पैरेंट्स के साथ गया गया था। जैसे ही फिल्म में राखी के कपड़े फाड़ने वाला सीन शुरू हुआ तो वे फिल्म छोड़कर घर चले गए। मम्मी ने गुस्से से कहा कि अब दोबारा कभी घर में आना मत। मैंने मम्मी को बहुत समझाया कि यह सब तो एक्टिंग होती है, रियल में ऐसा कुछ नहीं होता है। काफी समझाने के बाद मम्मी का गुस्सा शांत हुआ था।’

Morena Climate Replace: गर्मी ने दिखाए अपने तेवर, आग सी तपी धूप और लू सी लगने लगी हवा

सोमवार को दिन का तापमान 39 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार लू और धूप की तपन धीमे-धीमे बढ़ती जाएगी। उधर स्वास्थ्य विभाग ने लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए लू व धूप से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 04:29 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 04:29 PM (IST)

Morena Weather Update: गर्मी ने दिखाए अपने तेवर, आग सी तपी धूप और लू सी लगने लगी हवा
लू और आग सी तप रही धूप से बचने के लिए दोपहिया वाहन सवार मुंह पर नकाब बांधकर निकल रहे।

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज, लू-गर्मी से बचने स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

मुरैना, नईदुनिया प्रतिनिधि। सूरज तिलमिलाने लगा है। धूप की तपन और गर्म हवा के थपेड़े लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल करते जा रहे हैं। जैसे-जैसे अप्रैल की तारीखें बढ़ रही है, वैसे-वैसे तापमान भी उछाल ले रहा है।

सोमवार को दिन का तापमान 39 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार लू और धूप की तपन धीमे-धीमे बढ़ती जाएगी। उधर स्वास्थ्य विभाग ने लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए लू व धूप से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।

naidunia_image

आसमान साफ होने के कारण सोमवार की सुबह 7 बजे से ही सूरज ने चमक बिखेरना शुरू कर दिया। सुबह 9 बजे तक हालत यह होने लगी है, कि धूप में दो मिनट भी खड़ा नहीं हुआ जाता। जैसे-जैसे सूरज आसमान में चढ़ता है, वैसे-वैसे धूप की सिकन बढ़ती जाती है।

दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सूरज अपने रौद्र रूप में होता है, जब धूप आग सी तपन जैसी लगती है। इसी समय हवा भी लू में बदलने लगी है। धूप और गर्म हवा से बचने के लिए सिर से पैर तक ढंककर निकल रहे हैं। पुरुष मुंह पर साफी का नकाब बांधकर निकल रहे हैं, तो महिला-युवतियां दुपट्टे से मुंह को बांधकर निकल रही हैं।

naidunia_image

जिन सड़कों और बाजारों में दिनभर भीड़ व जाम जैसी हालत रहती है, उन स्थानों पर दोपहर के समय इक्का-दुक्का लोग नजर आने लगे हैं। दोपहर के समय कई बाजारों में दुकानों की शटर गिरने लगी है। शाम 5 बजे के बाद जब धूप की तपन कम होती है, तब हालात सामान्य होते दिखते हैं।

बुजुर्ग और बच्चे दोपहर में घर से न निकलें – स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी एवं लू को देखते हुए बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है, कि इस समय भीषण गर्मी में लू लगने की संभावना अधिक रहती है।

लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और ज्यादा गर्मी ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतः नमक की कमी हो जाती है। उल्टी आना, बहुत तेज सिर दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी, ऐठन, सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट होना, चक्कर आना लू के लक्षण हैं।

सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बचाव के तरीके बताते हुए कहा, कि लू (ताप) से बचाव के लिए अधिक मात्रा में पानी पिएं। तरल पेय पदार्थ जैसे छाछ, लस्सी, मठठा, फलों के जूस का सेवन अधिक करें। बच्चे, बुजूर्ग एवं बीमार व्यक्ति घर से बाहर कम निकले विशेषतः दोपहर में 12 बजे से 4 बजे तक घर से न जाए।

धूप में निकलने से पहले सिर एवं कानों को अच्छी तरह ढक लें। गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती एवं हल्के ढीले-ढाले कपडे पहनें। लू प्रभावित व्यक्ति को ओआरएस का घोल पिलाएं, ठण्डे पानी की पट्टी रखें और चिकित्सक से उपचार लें।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र का बचाव कर भाजपा पर साधा निशाना, बोली- 180 सीटों पर सिमटने का डर

कांग्रेस ने पार्टी के घोषणा पत्र का बचाव करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि 180 सीटों पर सिमटने के डर से पीएम मोदी हिंदू मुस्लिम स्क्रिप्ट के सहारे हैं।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 03:26 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 03:38 PM (IST)

कांग्रेस ने घोषणा पत्र का बचाव कर भाजपा पर साधा निशाना, बोली- 180 सीटों पर सिमटने का डर
कांग्रेस का भाजपा पर निशाना।

एजेंसी, नई दिल्ली। 5 अप्रैल दिन शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को जनता के सामने रखा। इसको कांग्रेस ने न्याय पत्र नाम दिया, जिसमें 5 न्याय और 25 गारंटी थी। भाजपा ने कांग्रेस के इस न्याय पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है। कांग्रेस ने पार्टी के घोषणा पत्र का बचाव करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि 180 सीटों पर सिमटने के डर से पीएम मोदी हिंदू मुस्लिम स्क्रिप्ट के सहारे हैं।

Modi-Shah’s political and ideological ancestors supported the British and Muslim League towards the Indians within the Freedom Battle.

Even immediately, they’re invoking the Muslim League towards the ‘Congress Nyay Patra’ guided and formed in keeping with the aspirations, wants and…

— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 8, 2024

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-

मोदी-शाह के वैचारिक पूर्वजों ने 1942 में महात्मा गांधी के “भारत छोड़ो” आह्वान का विरोध किया था, जो मौलाना आजाद की अध्यक्षता में किया गया आंदोलन था। हर कोई जानता है कि कैसे प्रसाद मुखर्जी ने 1940 के दशक में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन करके बंगाल, सिंध और एनडब्ल्यूएफपी में अपनी सरकारें बनाईं।

क्या श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर को यह नहीं लिखा था कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन का “मुकाबला” कैसे किया जा सकता है और कांग्रेस को कैसे दबाया जाना चाहिए? इसके लिए उन्होंने कहा था कि “भारतीयों को अंग्रेज़ों पर भरोसा करना होगा”?

मोदी-शाह और उनके मनोनीत अध्यक्ष आज कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में झूठ फैला रहे हैं। मोदी जी के भाषणों में आरएसएस की बू आती है। बीजेपी का चुनावी ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है, इसलिए आरएसएस को अपनी सबसे अच्छी दोस्त मुस्लिम लीग याद आने लगी है।

एक ही सत्य है कि कांग्रेस का न्याय पत्र भारत के 140 करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को दर्शाता है। उनकी संयुक्त ताकत मोदी के 10 साल के अन्याय को खत्म कर देगी।

Bhopal Information: आरटीई के तहत दूसरे चरण की लाटरी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में निकाली जाएगी

आरटीई के तहत दूसरे चरण की लाटरी में करीब 38 हजार आवेदन होंगे शामिल

By Anjali rai

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 01:55 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 03:45 PM (IST)

Bhopal News: आरटीई के तहत दूसरे चरण की लाटरी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में निकाली जाएगी

HighLights

  1. सीबीएसई स्कूलों के संगठन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी
  2. मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी
  3. कक्षा की 25 फीसद सीटों पर सरकार द्वारा प्रवेश दिया जाता है

Bhopal Information: नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई) के तहत दूसरे चरण की लाटरी सोमवार को घोषित होने वाली थी, लेकिन आरटीई को लेकर इंदौर हाईकोर्ट के स्टे के बाद प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। पहले चरण में आवंटित सीटों पर भी कई स्कूल बच्चों का प्रवेश नहीं ले रहे हैं। आरटीई की प्रवेश प्रक्रिया का प्रदेश के कई सीबीएसई स्कूल विरोध कर रहे है।मामले को लेकर सीबीएसई स्कूलों के संगठन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। इसके बाद राज्य शिक्षा केंद्र दूसरे चरण के लाटरी की घोषणा करेगा। अब दूसरे चरण की लाटरी अप्रैल के अंत में घोषित की जाएगी। इसमें पहले चरण में मनपसंद सीटों पर प्रवेश नहीं ले पाए करीब 10 हजार विद्यार्थी भी शामिल होंगे।वहीं इस सत्र में प्रदेश भर के 23 हजार निजी स्कूलों में 1.12 लाख सीटों पर 84 हजार 795 बच्चों को लाटरी निकालकर उन्हें स्कूल आवंटित किया गया था, लेकिन 73 हजार ने ही प्रवेश लिया है।अब भी 27 हजार 205 सीटें खाली है। दूसरे चरण में करीब 38 हजार आवेदक शामिल होंगे। बता दें, कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों की पहली या प्रारंभिक कक्षा की 25 फीसद सीटों पर सरकार द्वारा प्रवेश दिया जाता है। इनकी फीस सरकार द्वारा वहन की जाती है। कई जिलों में आरटीई के तहत विद्यार्थियों के अभिभावक कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत करने पहुंच रहे हैं। कई स्कूलों ने इंदौर हाईकोर्ट के आए स्टे के बाद बच्चों को प्रवेश देने से मना कर दिया है।

29 अप्रैल को होना है सुनवाई

आरटीई की प्रवेश प्रक्रिया का प्रदेश के कई सीबीएसई स्कूल विरोध कर रहे है। मामले को लेकर सीबीएसई स्कूलों के संगठन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने विवाद की स्थिति को देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र के 21 फरवरी के जारी आदेश पर अगली सुनवाई तक स्टे दिया है। हालांकि याचिकाकर्ता स्कूलों को आरटीई के प्रविधानों पर अमल करने के निर्देश दिए है।अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

Delhi Excise Coverage Case: आप नेताओं के गले की फांस बना कथित शराब घोटाला, MLA दुर्गेश पाठक से ED कर रही पूछताछ

आप विधायक दुर्गेश पाठ को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। वह ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां उनसे कथित घोटाले को लेकर पूछताछ चल रही है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 03:04 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 03:15 PM (IST)

Delhi Excise Policy Case: आप नेताओं के गले की फांस बना कथित शराब घोटाला, MLA दुर्गेश पाठक से ED कर रही पूछताछ
आप विधायक से ईडी की पूछताछ।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। यह उनके गले की फांस की तरह हो गई है। इस मामले में ताजा घटनाक्रम यह है कि आप विधायक दुर्गेश पाठ को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। वह ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां उनसे कथित घोटाले को लेकर पूछताछ चल रही है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव विभव कुमार से भी ईडी पूछताछ कर रही है।

विधायक दुर्गेश पाठक को आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी का इंचार्ज बनाया था। वह करीब डेढ़ बजे ईडी के दफ्तर पूछताछ में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे। ईडी की टीम उनसे कथित शराब नीति घोटाले के बारे में सवाल-जवाब करेगी।

#WATCH | AAP MLA Durgesh Pathak arrives on the ED workplace in Delhi after he was summoned by the company within the Delhi Excise coverage case pic.twitter.com/IBd5dMZhfo

— ANI (@ANI) April 8, 2024

जांच के दायरे में केजरीवाल के पीए विभव कुमार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार भी कथित शराब नीति घोटाले की जांच के दायरे में आ गए हैं। सोमवार को ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। उनसे इस मामले में पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। ईडी की तरफ से विधायक दुर्गेश पाठक व पीएम विभव कुमार को जांच में सहयोग के लिए समन भेजा गया था।

आप को प्रचार से रोकने की साजिश- आतिशी

दिल्ली सरकार में मंत्री व आप नेता आतिशी ने कहा कि आप को चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए यह बीजेपी की साजिश है। ईडी बीजेपी का राजनीतिक गठबंधन बन गया है। बीजेपी किसी भी कीमत पर आप नेताओं को चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहती है।

The film Bade Miyan Chote Miyan And Maidan received postponed | पोस्टपोन हुई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां: ​​​​​​​रनटाइम भी कम हुआ, 10 अप्रैल की बजाए मैदान भी 11 अप्रैल को रिलीज होगी

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल को रिलीज की जाने वाली थी, जिसका सीधा बॉक्स ऑफिस क्लैश अजय देवगन की फिल्म मैदान से होने वाला था। हालांकि अब रिपोर्ट की मानें तो दोनों ही फिल्में पोस्टपोन होकर 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं।

हाल ही में आई बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार बड़े मियां छोटे मियां को 10 अप्रैल की बजाए 11 अप्रैल को ईद के दिन रिलीज किया जाएगा। साथ ही इस फिल्म का रन टाइम भी कम कर दिया गया है। पहले ये फिल्म 2 घंटे 36 मिनट की होने वाली थी, लेकिन अब रन टाइम में 7-8 मिनट कम किए जा रहे हैं।

इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट Sacnilk.com के मुताबिक बड़े मियां छोटे मियां फिल्म की अब तक एडवांस बुकिंग में 9 हजार टिकट बुक हो चुकी हैं, जिससे 30 लाख रुपए के कलेक्शन का अनुमान है। इस फिल्म के भारत में 3 हजार शोज रखे गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मैदान की अब तक 2700 शोज के लिए 6 हजार टिकट बिक चुकी हैं, जिससे फिल्म की 20 लाख रुपए कमाई हो सकती है।

फिल्म मैदान को अमित शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म मैदान को अमित शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

ईद के दिन रिलीज करने के लिए हुआ बदलाव

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनसुार अब ये दोनों ही फिल्में तय तारीख से एक दिन बाद 11 अप्रैल को रिलीज की जाएंगी। जो भी लोग फिल्म की 10 अप्रैल की टिकट्स बुक कर चुके हैं, उनके लिए 10 अप्रैल को पेड प्रीव्यू रहेगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने ये फैसला ईद के मद्देनजर किया है। हालांकि अब तक दोनों फिल्मों के मेकर्स की तरफ से डेट्स बदलने पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

350 करोड़ के बजट में तैयार हुई है फिल्म बड़े मियां छोटे मियां

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को 350 करोड़ रुपए के बड़े बजट में तैयार किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया फर्नीचरवाला और सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदारों में हैं।

बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है मैदान

अजय देवगन की फिल्म मैदान, फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। सैयद अब्दुल रहीम 1952-62 तक इंडियन फुटबॉल टीम के कोच रहे थे।

खबरें और भी हैं…