Surya Grahan Time 2024: शुरु हुआ साल का पहला सूर्य ग्रहण, आदित्य एल-1 होगा सबसे करीब

इस वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात भारतीय मानक समय अनुसार रात 10.10 बजे से शुरु हो गया है। यह मध्य रात्रि 1.24 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण है। पूर्णता की स्थिति रात 11.47 बजे थी।

By Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 12:57 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 11:55 PM (IST)

Surya Grahan Time 2024: शुरु हुआ साल का पहला सूर्य ग्रहण, आदित्य एल-1 होगा सबसे करीब
यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

HighLights

  1. पूर्णता की स्थिति रात 11.47 बजे होगी।
  2. ये एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है।
  3. चंद्रमा दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी की परिक्रमा करता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Surya Grahan Timing 2024: इस वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात भारतीय मानक समय अनुसार रात 10.10 बजे से शुरु हो गया है। यह मध्य रात्रि 1.24 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण है। पूर्णता की स्थिति रात 11.47 बजे थी। 4 मिनट 30 सेकंड तक पूर्ण अवस्था को दिखेगा। विशेष बात ये है कि भारत में ये पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा। ये सिर्फ हवाई द्वीप, उत्तरी एवं मध्य अमेरिका, ग्रीनलैंड और आइसलैंड में बहुत साफ देखा जा सकेगा।

आदित्य एल-1 ग्रहण के दौरान सूर्य के करीब

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान, नैनीताल के निदेश और आदित्य एल-1 साइट ग्रुव कमेटी व आउटरीच विभाग के सह अध्यक्ष प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी ने बताया कि इस बार पूर्ण सूर्यग्रहण कई मायनों में स्पेशल होगा। ग्रहण के दौरान सूरज की अनसुलझी गुत्थियां सुलझ सकती है। उन्होंने कहा, ‘आदित्य एल-1 सूर्य के करीब होगा। ऐसे में ग्रहण की तस्वीरों को हम तक पहुंचाएगा।’ प्रो. बनर्जी के अलावा सौर विज्ञानी डॉ. एस कृष्णा प्रसाद, इंजीनियर टीएस कुमार टेक्सास और पूर्व विज्ञानी आरसी कपूर सूर्य ग्रहण का अध्ययन करेंगे।

कितने अवधी की रहेगी सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण की अवधि चार मिनट 27 सेकंड तक है। भारतीय विज्ञानियों को आदित्य एल-1 द्वारा खींची गई तस्वीरों का इंतजार रहेगा। ये फोटोज दुनियाभर के सौर विज्ञानिकों के लिए स्टेडी में मददगार साबित होगी। इस सूर्य ग्रहण को ग्रेट नार्थ अमेरिकन टोटल सोलर एक्लिप्स नाम दिया गया। ग्रहण उत्तर यूएस से शुरू होगा।

सौर विज्ञानी वहाबउद्दीन के अनुसार, मैक्सिको में सूर्यग्रहण की अधिकतम अवधि चार मिनट 27 सेकेंड रहेगी। ग्रहण का अधिकांश हिस्सा आबादी वाले शहरों की भूमि पर पड़ेगा, जो यूएस और कनाडा से गुजरता है। इससे पहले 2009 में डॉ वहाबउद्दीन पूर्ण सूर्यग्रहण का अध्ययन करने चीन गए थे।

भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण का समय

भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बेंगलुरु के पूर्व विज्ञानी आरसी कपूर ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार सोमवार रात 9 बजकर 12 बजे ग्रहण शुरू होगा और 9 अप्रैल को मध्यरात्रि 2 बजकर 22 बजे तक रहेगा।

इस कारण होता है सूर्यग्रहण

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्रप्रकाश गुप्त के अनुसार, ये एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के मध्य होता है। जैसा कि विदित है कि चंद्रमा दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी की परिक्रमा करता है, जिससे वह कभी पृथ्वी के पास की स्थिति में होता है, तो कभी पृथ्वी से दूर। पूर्ण ग्रहण की स्थिति तब होती है, जब चंद्रमा पृथ्वी से पास की स्थिति में सूर्य तथा पृथ्वी के मध्य होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’ ,

Ambikapur crime Information : आदतन अपराधी राजेश साहू को किया गया जिला बदर

Ambikapur crime Information : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे द्वारा कलेक्टर रोहित व्यास को एक आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर के लिए अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:56 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 11:56 PM (IST)

Ambikapur crime News : आदतन अपराधी राजेश साहू को किया गया जिला बदर

नईदुनिया न्यूज सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे द्वारा कलेक्टर रोहित व्यास को एक आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर के लिए अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था। एसएसपी की रिपोर्ट पर कलेक्टर ने जिले के आदतन अपराधी राजेश कुमार साहू 40 वर्ष निवासी ग्राम खड़गवां, चौकी बसदेई के विरूद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया गया है। बसदेई क्षेत्र के आदतन अपराधी राजेश कुमार साहू के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 व 5 के तहत् कार्रवाई करते हुए आठ अप्रैल से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया है।

कलेक्टर के आदेश अनुसार जिला सूरजपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सिंगरौली (मध्य प्रदेश) जिला क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर जाने और इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। आदतन अपराधी के विरूद्ध चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर में दुष्कर्म, एसटीएससी एक्ट, रास्ता रोकने, मारपीट करने जैसे कई अपराध दर्ज है एवं आठ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

अंबिकापुर। उदयपुर पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित प्रयास प्रजापति द्वारा पीड़िता के इच्छा के विरूद्व प्रतिदिन फोन लगाकर अश्लील बात किया करता था, पीड़िता के मना करने के बावजूद भी उसके घर आने की बात कर परेशान किया करता था।बीते छह अप्रैल 2024 की रात फोन लगाकर घर में घुसने का धमकी देकर घर के बाहर बाड़ी में बुलाकर पीड़िता को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। आरोपित प्रयास प्रजापति को उसके निवास से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

शराब के नशे में पत्नी की टांगी से वार कर हत्या

अंबिकापुर । शराब के नशे में उपजे विवाद में पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के कतकालो डूमरपारा की है। आरोपित रेगतु और उसकी पत्नी सखापति ने शराब सेवन किया था।दोनों शराब के नशे में थे, दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपित रेगतु राम ने आक्रोशित होकर घर में रखे टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया इससे मृतका के सिर, कलाई, आंख के भौंह पास, मस्तक व शरीर के अन्य जगह पर प्राणघातक चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के आरोप पर पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्रवाई में निरीक्षक भरतलाल साहू, एएसआई शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक रामबचन, आरक्षक धनकेश्वर यादव, दिलसुख लकड़ा, रामसाय नागेश, पंकज देवांगन शामिल रहे।

CSK vs KKR: चेन्नई ने कोलकाता को 7 विकेट दी पटखनी, जडेजा-देशपांडे ने झटके 3-3 विकेट

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 विकेट से कोलकाता नाइड राइडर्स को हरा दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की यह तीसरी जीत है। चेन्नई ने तीनों मैच अपने होमग्राउंड पर जीते हैं। केकआर ने की यह इस सीजन की पहली हार है। उसने इस सीजन में लगातार 3 मैचों में जीत हासिल की थी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:15 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 11:25 PM (IST)

CSK vs KKR: चेन्नई ने कोलकाता को 7 विकेट दी पटखनी, जडेजा-देशपांडे ने झटके 3-3 विकेट
चेन्नई ने कोलकाता को हराया।

खेल डेस्क, इंदौर। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 विकेट से कोलकाता नाइड राइडर्स को हरा दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की यह तीसरी जीत है। चेन्नई ने तीनों मैच अपने होमग्राउंड पर जीते हैं। केकआर ने की यह इस सीजन की पहली हार है। उसने इस सीजन में लगातार 3 मैचों में जीत हासिल की थी।

सोमवार को चेपॉक स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। कोलकाता 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। सीएसके की तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा व तुषार देशपांडे ने कोलकाता के तीन-तीन बल्लेबाज पवेलियन भेज दिए। चेन्नई 3 विकेट खोकर 17.4 ओवर में ही 138 परन बनाए। चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड ने कप्तानी पारी खेलकर फिफ्टी लगाई।

केकेआर के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए फ्लॉप

सीएसके ने बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर धुआंधार पारी खेलते हुए 81 रन बना लिए थे। इसके बाद उनके लिए जीत काफी आसान हो गई थी। उनको आखिरी के 10 ओवर में केवल 57 रन ही बनाने थे। 13वें ओवर में मिशेल के आउट होने के बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने तुफानी पारी खेलते हुए 18 गेंदों में ही 28 रन बना दिए। उन्होंने अपनी छोटी पारी 1 चौका व तीन छक्के जड़े। केकेआर की तरफ से मिचेल स्टार्क फिर से फ्लॉप साबित हुए। सुनील नरेन व वैभव अरोड़ा ने गेंदबाजी में केकेआर की तरफ से थोड़ा दमखम दिखाया।

उज्जैन में पहली बार लगे व्यापार मेले में बिके 22 हजार वाहन, ग्राहकों को 100 करोड़ की छूट

धर्मधानी उज्जैन में ग्वालियर मेले की तर्ज पर पहली बार लगा ‘उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला’ मिल का पत्थर साबित हुआ। मेले ने रोजगार संग उन्नति के द्वार खोले। 39 दिनों में 22 हजार से अधिक वाहनों की रिकार्ड बिक्री हुई।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:07 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 11:10 PM (IST)

उज्जैन में पहली बार लगे व्यापार मेले में बिके 22 हजार वाहन, ग्राहकों को 100 करोड़ की छूट
उज्जैन व्यापार मेला।

उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। धर्मधानी उज्जैन में ग्वालियर मेले की तर्ज पर पहली बार लगा ‘उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला’ मिल का पत्थर साबित हुआ। मेले ने रोजगार संग उन्नति के द्वार खोले। 39 दिनों में 22 हजार से अधिक वाहनों की रिकार्ड बिक्री हुई। 39 दिनों में कुल 6 हजार मोटरसाइकिल और 15900 कार बिकी। मेले में वाहन खरीदने पर परिवहन विभाग ने पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट का आफर दिया था, जिसका लोगों ने खूब लाभ उठाया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष कुमार मालवीय ने बताया कि दशहरा मैदान पर 1 मार्च से लगे व्यापार मेले में 8 अप्रैल की दोपहर 2 बजे तक 1000 करोड़ से अधिक कीमत के वाहन बिके है। पंजीयन शुल्क के रूप में परिवहन विभाग को 100 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है, और इतनी ही राशि की छूट ग्राहकों ने पाई है। मंगलवार को मेला समाप्त हो जाएगा। रात 12 बजे के पहले डीलर ने पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया तो बाद में पूरा शुल्क चुकाना पड़ेगा। समय सीमा में पंजीयन शुल्क न जमा करने पर आटोमोबाइल डीलर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाद की स्थिति में संपूर्ण शुल्क जमा करने की जवाबदारी डीलर की होगी। इस संबंध में सभी डीलरों को नोटिस जारी किया है।

एक करोड़ से अधिक कीमत की 27 कार बिकी

मेले में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की मोस्ट प्रीमियम सेगमेंट की 27 कार बिकी। तीन करोड़ 30 लाख रुपये कीमत की एक बीएमडब्ल्यू सीरीज की कार भी बिकी। 25 लाख रुपये कीमत तक की मोटर साइकिलें भी बिकी। विशेष बात ये है कि वाहन संपूर्ण मध्यप्रदेश के लोगों ने खरीदे, क्योंकि 10 लाख की कार पर पंजीयन शुल्क में 45 हजार रुपये तक की छूट ग्राहकों को मिल रही थी। इसके अलावा डीलर की ओर से भी जबर्दस्त लुभावने आफर दिए गए थे।

ग्वालियर मेले में 67 दिन में बिके थे 27319 वाहन

इस वर्ष 67 दिन लगे ग्वालियर मेले में 13593 दोपहिया और 13726 चौपहिया वाहन, कुल 27319 वाहन बिके थे। इन आंकड़ों में 87 लाख से एक करोड़ 38 लाख तक की 13 कारें भी शामिल थीं। पिछले साल 11948 दोपहिया और 10457 चार पहिया, कुल 22405 वाहन बिके थे। बता दे कि ग्वालियर व्यापार मेले की शुरूआत तत्कालीन महाराज माधोराव सिंधिया ने 1905 में की थी।

ये भी जानिये

– उज्जयिनी व्यापार मेला दशहरा मैदान पर 1 मार्च को प्रारंभ हुआ था।

– मेले में आटोमोबाइल सहित इलेक्ट्रिक, हस्तशिल्प उत्पाद एवं खान-पान की 450 दुकानें लगाई गई थीं, जिससे नगर निगम को दो करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई।

– वाहन खरीदने को ऋण मुहैया कराने को मेले में बैंकों ने अपने स्टाल भी लगाए।

– मेले में खरीदी-बिक्री करने वाले लोगाें को पर्यटन विभाग ने विशिष्ट मेहमान मानकर ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कराने और अपनी होटलों में रहने के लिए कमरे रियायती दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था के लिए विशेष कूपन जारी किए थे। कुपून में स्पष्ट किया था कि पर्यटन विभाग के होटल में दो रात्रि ठहरने पर एक रात्रि का ही किराया लिया जाएगा। ये कूपन सितंबर- 2024 तक के लिए मान्य है।

CG Crime: ननाकेबंदी प्वाइंट पर सिपाही को कार से कुचलने की कोशिश

एसीसीयू के एक सिपाही चित्रसेन साहू ने एक संदिग्ध कार को देखकर उसे रुकवाने का प्रयास किया तो पहले कार सवार युवकों ने सिपाही से विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद कार से राड निकालकर सिपाही से मारपीट की।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 10:46 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 10:46 PM (IST)

CG Crime:   ननाकेबंदी प्वाइंट पर सिपाही को कार से कुचलने की कोशिश
चोरी के आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलगांव नाला के पास की गई थी नाकेबंदी

भिलाई, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। चोरों को पकड़ने के लिए की गई नाकेबंदी के दौरान एक कार सवार ने एसीसीयू टीम के एक सिपाही पर कार चढ़ाकर उसे कुचलने का प्रयास किया। कुचलने के पहले आरोपितों ने कार से राड निकालकर सिपाही से मारपीट भी की और मौके से भाग निकले। घटना की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय सेवक से मारपीट, हत्या का प्रयास और तोड़फोड़ की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकेबंदी की थी। पुलगांव नाला के पास जलराम वाटिका के सामने एसीसीयू की टीम ने नाकेबंदी की थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि तालपुरी कालोनी में चोरी करने घुसे बदमाश निकलकर दुर्ग की ओर भागे हैं।

एसीसीयू के एक सिपाही चित्रसेन साहू ने एक संदिग्ध कार को देखकर उसे रुकवाने का प्रयास किया तो पहले कार सवार युवकों ने सिपाही से विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद कार से राड निकालकर सिपाही से मारपीट की।

विवाद की जानकारी लगते ही एसीसीयू प्रभारी कपिल देव पांडेय अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए तो आरोपितों ने कार को रिवर्स करने के बाद सिपाही को कुचलने का प्रयास किया।

इसके बाद आरोपित कार सवार मौके से भाग निकले। घटना की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी की है। वहीं एसीसीयू और पुलगांव थाना की टीम आरोपितों की पतासाजी में जुटी हुई है।

Surya Grahan Time 2024: आज इतनी बजे से लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, बढ़ेगा राहु का प्रभाव

भारत में ये पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा। ये सिर्फ हवाई द्वीप, उत्तरी एवं मध्य अमेरिका, ग्रीनलैंड और आइसलैंड में बहुत साफ देखा जा सकेगा।

By Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 12:57 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 10:21 PM (IST)

Surya Grahan Time 2024: आज इतनी बजे से लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, बढ़ेगा राहु का प्रभाव
यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

HighLights

  1. पूर्णता की स्थिति रात 11.47 बजे होगी।
  2. ये एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है।
  3. चंद्रमा दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी की परिक्रमा करता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Surya Grahan Timing 2024: इस वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात भारतीय मानक समय अनुसार रात 10.10 बजे से मध्य रात्रि 1.24 बजे तक होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। पूर्णता की स्थिति रात 11.47 बजे होगी। 4 मिनट 30 सेकंड तक पूर्ण अवस्था को देखा जा सकेगा। विशेष बात ये है कि भारत में ये पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा। ये सिर्फ हवाई द्वीप, उत्तरी एवं मध्य अमेरिका, ग्रीनलैंड और आइसलैंड में बहुत साफ देखा जा सकेगा।

इस कारण होता है सूर्यग्रहण

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्रप्रकाश गुप्त के अनुसार, ये एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के मध्य होता है। जैसा कि विदित है कि चंद्रमा दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी की परिक्रमा करता है, जिससे वह कभी पृथ्वी के पास की स्थिति में होता है, तो कभी पृथ्वी से दूर। पूर्ण ग्रहण की स्थिति तब होती है, जब चंद्रमा पृथ्वी से पास की स्थिति में सूर्य तथा पृथ्वी के मध्य होता है।

राहु का अशुभ प्रभाव बढ़ेगा

चंद्रमा पृथ्वी के पास होने के कारण उसका आकार तुलनात्मक रूप से बड़ा दिखाई देता है। जिस कारण वह सूर्य को पूर्ण रूप से ढंक लेता है तथा उस स्थान विशेष से हमें पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देता है। बता दें कि गृहण के समय राहु का प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जाता है। इसी कारण ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण के दौरान हरि नाम सुमिरन जाप करना लाभकारी होता है। इससे राहु का अशुभ प्रभाव व्यक्ति पर नहीं पड़ता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’ ,

CSK vs KKR: केकेआर के खिलाफ चला सर जडेजा का जादू, सिर्फ 8 गेंदों में कर दिया खेला

चेन्नई सुपरकिंग्स और केकेआर का मैच चेपॉक के मैदान में खेला जा रहा है। यहां केकेआर के खिलाफ रविंद्र जडेजा की फिरकी के सामने केकेआर के बल्लेबाज परेशान नजर आए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 09:53 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 09:58 PM (IST)

CSK vs KKR: केकेआर के खिलाफ चला सर जडेजा का जादू, सिर्फ 8 गेंदों में कर दिया खेला
सर जडेजा के आगे बेबस दिखी केकेआर।

खेल डेस्क, इंदौर। चेन्नई सुपरकिंग्स और केकेआर का मैच चेपॉक के मैदान में खेला जा रहा है। यहां केकेआर के खिलाफ रविंद्र जडेजा की फिरकी के सामने केकेआर के बल्लेबाज परेशान नजर आए। जडेजा के एक ओवर में सुनील नरेन और अंगकृष रघुवंशी आउट हो गए। रविंद्र जडेजा ने चार ओवर में सिर्फ 18 ही रन दिए और 3 विकेट झटक लिए।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर के बल्लेबाज फिल सॉल्ट जीरो पर आउट हो गए। तुषार देशपांडे ने पहली ही गेंद पर उनका शिकार किया। उसके बाद अंगकृष रघुवंशी और सुनील नरेन ने केकेआर के स्कोर को आगे बढ़ाया। केकेआर का स्कोर पचास तक पहुंचा, तो रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने गेंदबाजी दी। उसके बाद तो जडेजा ने कमाल ही कर दिया। पहले ओवर मकी पहली गेंद पर अंगकृष रघुवंशी को पवेलियन भेज दिया। उसके बाद सुनील नरेन को भई उन्होंने 27 रन पर आउट कर दिया।

Dhar Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में तीन नए स्थलों पर खोदाई शुरू, अकल कुई का भी हुआ व्यापक सर्वे

भोजशाला परिसर के पीछे की ओर भी सर्वे किया गया। इस तरह अब तक 17 चिह्नित स्थानों में से 13 स्थान पर खोदाई चल रही है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 08:51 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 09:50 PM (IST)

Dhar Bhojshala ASI Survey:  भोजशाला में तीन नए स्थलों पर खोदाई शुरू, अकल कुई का भी हुआ व्यापक सर्वे

HighLights

  1. धार भोजशाला में सर्वे का आज 18 वां दिन है। एएसआई ने 22 मार्च को धार भोजशाला परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण शुरू किया है।
  2. हिंदू और मुस्लिम संगठनों के प्रत‍िन‍िधि‍ भी एएसआई दल के साथ रहे मौजूद।
  3. भोजशाला के भीतरी भाग में जहां स्थान चयनित किए थे,वहां पर खोदाई शुरू हो चुकी है।

नईदुनिया प्रत‍िन‍िधि‍, धार। ऐतिहासिक भोजशाला के सर्वे के तहत सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम ने तीन नए स्थानों पर खोदाई शुरू की। वहीं, परिसर में स्थित अकल कुई (कूप) का भी व्यापक स्तर पर सर्वे किया गया। इसमें यह देखा जा रहा है कि कूप किस पाषाण का बना हुआ है और उसकी वास्तु शैली किस काल की है। आगामी एक-दो दिनों में गहन जांच के लिए नई मशीन आएगी। इससे वैज्ञानिक प्रणाली से सर्वे में मदद मिलेगी।

दोनों पक्ष की मौजूदगी में 18वें दिन का सर्वे सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चला। सोमवार को टीम के पांच विशेषज्ञ कमाल मौलाना की दरगाह के परिसर में पहुंचे और उन्होंने उसके पाषाण और वास्तु शैली के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। भोजशाला परिसर के पीछे की ओर भी सर्वे किया गया। इस तरह अब तक 17 चिह्नित स्थानों में से 13 स्थान पर खोदाई चल रही है।

21 साल पहले हिंदुओं के लिए खुले थे ताले

आठ अप्रैल 2003 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया था। इसी के चलते पहली बार हिंदुओं को 21 साल पहले आठ अप्रैल 2003 को मंगलवार के दिन पूजा-अर्चना की अनुमति मिली थी। इस आदेश में शुक्रवार को नमाज की अनुमति के साथ शेष पांच दिन पर्यटकों के लिए खोले जाने का प्रविधान किया गया था। 21 साल से प्रति मंगलवार को अखंडित रूप से यहां पर पूजा-अर्चना की जा रही है।

हिंदू समाज के लोग 2003 के पहले भोजशाला के बाहरी दरवाजे तक पहुंचकर देहरी पूजन करके ही लौट आते थे। तब हिंदू समाज के लिए यहां पूजा-अर्चना प्रतिबंधित थी। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि 21 साल बहुत ही गौरवशाली हैं। इस आंदोलन में हमारे तीन कार्यकर्ता बलिदान हुए थे।

हमें सर्वे के माध्यम से आगामी दिनों में सुखद परिणाम मिलने की उम्मीद है। बता दें कि हिंदुओं के मुताबिक भोजशाला सरस्वती देवी का मंदिर है। सदियों पहले मुसलमानों ने इसकी पवित्रता भंग करते हुए यहां मौलाना कमालुद्दीन की मजार बनाई थी और अंग्रेज अधिकारी वहां लगी वाग्देवी की मूर्ति को लंदन ले गए थे।

Katni Information: जीआरपी ने यात्री के पास से जब्त की 21 किलो से अधिक चांदी, जांच में जुटी पुलिस

जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को गोंडवाना एक्सप्रेस से चलती ट्रेन में जांच करने टीम रवाना हुई।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 09:07 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 09:07 PM (IST)

Katni News: जीआरपी ने यात्री के पास से जब्त की 21 किलो से अधिक चांदी, जांच में जुटी पुलिस
उत्कल एक्सप्रेस की जांच के दौरान बैग में मिले जेवर

HighLights

  1. उत्कल एक्सप्रेस की जांच के दौरान बैग में मिले जेवर और जांच जारी

कटनी, नई दुनिया प्रतिनिधि। लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की भी रेल पुलिस जांच कर रही है। सोमवार को जांच के दौरान जीआरपी ने उत्कल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक युवक के पास से ट्रॉली बैग में रखे 21 किलो से अधिक चांदी के जेवर जब्त किए हैं।

साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को गोंडवाना एक्सप्रेस से चलती ट्रेन में जांच करने टीम रवाना हुई।

दमोह से वापसी में उत्कल एक्सप्रेस से टीम जांच करते हुए कटनी की ओर आ रही थी। इस दौरान कोच नंबर बी-टू में एक व्यक्ति ने पुलिस को अपनी ओर आते देख ट्रॉली बैग लेकर दूसरे कोच में भागने का प्रयास किया। युवक को जीआरपी ने रोक कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम शैलेंद्र जैन पिता शीतल चंद जैन 35 वर्ष निवासी वर्धमान कॉलोनी थाना मोती नगर जिला सागर बताया व ट्रॉली बैग में चांदी के जेवर होने की बात कही। जीआरपी युवक को थाना लेकर आई और जांच की गई।

ट्रॉली बैग को खोलने पर अलग-अलग प्लास्टिक की पन्नी व पैकेट में चांदी के जेवर मिले। जिनका वजन 21 किलो 736 ग्राम निकला। जिसकी कीमत एक लाख 73 हजार रुपए के लगभग आंकी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि चांदी के साथ अंजना ज्वेलर्स की पुरानी तीन रसीद मिली हैं। चांदी के जेवरों को जब्त कर उनका सत्यापन कराया जा रहा हैl

Sagar Information: सागर जिले में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी आटो को मारी टक्कर, तीन की मौत, 15 घायल

हादसे में जहां महिला, पुरुषों को जान के लाले पड़ गए। ऐसे में महिला हेमा वासुदेव उम्र 24 साल, ढाई साल के पुत्र दिग्विजय सिंह एवं 6 माह की पुत्री माधवी को खरोंच तक नहीं आई।

By Lalit Katariya

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 09:25 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 08:45 PM (IST)

Sagar News: सागर जिले में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी आटो को मारी टक्कर, तीन की मौत, 15 घायल

HighLights

  1. सुबह करीब 4:30 बजे नेशनल हाईवे 44 स्थित राजोला चौराहे की घटना
  2. तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सवारी लेकर जा रहे ऑटो में पीछे से टक्कर मारी
  3. आटो पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है

Sagar Information: नवदुनिया न्यूज, देवरीकला, सागर। सोमवती अमावस्या की सुबह करीब साढ़े चार बजे नेशनल हाईवे 44 स्थित राजौला चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सवारी लेकर जा रहे आटो में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक अन्य व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हुई। 15 लोग घायल हो गए। यह सभी नर्मदा नदी में पुण्य स्नान के लिए जा रहे थे।

जानकारी अनुसार आटो क्रमांक एमपी 15 आर 3808 में सवार होकर लगभग 20 श्रद्धालु बरमान स्थित नर्मदा नदी में स्नान करने जा रहे थे। सभी बांदरी थाना अंतर्गत ग्राम ढावरी के निवासी थे। सुबह साढ़े चार बजे के आसपास राजौला तिराहे पर अज्ञात ट्रक ने पीछे से आटो में टक्कर मार दी। जिससे आटो पलटा और कुछ यात्री ट्रक के नीचे आ गए और कुछ टक्कर से दूर फिंक गए।

दो सवारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अन्य 15 घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए देवरी स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को सागर रैफर कर दिया गया। सागर में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। एएसआई महेश दुबे ने बताया कि घटना में 3 लोगों की मृत्यु हुई है।

naidunia_image

जिसमें विश्वनाथ यादव 30 साल एवं अबध बाई 60 साल मौके पर ही मृत हो चुके थे। हरि सिंह राजपूत 60 साल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी शशिकांत सरयाम एवं थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने घंटना स्थल का जायजा लिया।

यह हुए थे हादसे में घायल

फूल सिंह 64 साल, अमर सिंह 60 साल, छोटी बाई 55 साल, कृष्णकांत 7 साल, आनंदी 50 साल, कुसुम रानी 50 साल, माही 4 साल, चंदा 50 साल, सीता रानी 44 साल, लक्ष्मी 27 साल, रामप्रसाद 48 साल, काशीराम 40 साल, हेमा वासुदेव 24 साल। इनमें से 13 को गंभीर अवस्था में सागर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया था।

जाको राखी साइयां मार सके ना कोय

यह पंक्तियां एक बार फिर चरितार्थ हुई हैं। हादसे में जहां महिला, पुरुषों को जान के लाले पड़ गए। ऐसे में महिला हेमा वासुदेव उम्र 24 साल, ढाई साल के पुत्र दिग्विजय सिंह एवं 6 माह की पुत्री माधवी को खरोंच तक नहीं आई। हेमा वासुदेव ने बताया कि हम लोग सावधानी के साथ चल रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने क्रासिंग के दौरान टक्कर मार दी। जिससे उनका आटो पलट गया और लोग घायल हो गये। काशीराम आदिवासी निवासी हनुमत पहाड़ी ने बताया कि नेशनल हाईवे 44 पर हम लोग सोमवती अमावस्या को पवित्र नदी नर्मदा स्नान के लिए बरमान जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गया।