Katni Information: जीआरपी ने यात्री के पास से जब्त की 21 किलो से अधिक चांदी, जांच में जुटी पुलिस

जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को गोंडवाना एक्सप्रेस से चलती ट्रेन में जांच करने टीम रवाना हुई।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 09:07 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 09:07 PM (IST)

Katni News: जीआरपी ने यात्री के पास से जब्त की 21 किलो से अधिक चांदी, जांच में जुटी पुलिस
उत्कल एक्सप्रेस की जांच के दौरान बैग में मिले जेवर

HighLights

  1. उत्कल एक्सप्रेस की जांच के दौरान बैग में मिले जेवर और जांच जारी

कटनी, नई दुनिया प्रतिनिधि। लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की भी रेल पुलिस जांच कर रही है। सोमवार को जांच के दौरान जीआरपी ने उत्कल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक युवक के पास से ट्रॉली बैग में रखे 21 किलो से अधिक चांदी के जेवर जब्त किए हैं।

साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को गोंडवाना एक्सप्रेस से चलती ट्रेन में जांच करने टीम रवाना हुई।

दमोह से वापसी में उत्कल एक्सप्रेस से टीम जांच करते हुए कटनी की ओर आ रही थी। इस दौरान कोच नंबर बी-टू में एक व्यक्ति ने पुलिस को अपनी ओर आते देख ट्रॉली बैग लेकर दूसरे कोच में भागने का प्रयास किया। युवक को जीआरपी ने रोक कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम शैलेंद्र जैन पिता शीतल चंद जैन 35 वर्ष निवासी वर्धमान कॉलोनी थाना मोती नगर जिला सागर बताया व ट्रॉली बैग में चांदी के जेवर होने की बात कही। जीआरपी युवक को थाना लेकर आई और जांच की गई।

ट्रॉली बैग को खोलने पर अलग-अलग प्लास्टिक की पन्नी व पैकेट में चांदी के जेवर मिले। जिनका वजन 21 किलो 736 ग्राम निकला। जिसकी कीमत एक लाख 73 हजार रुपए के लगभग आंकी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि चांदी के साथ अंजना ज्वेलर्स की पुरानी तीन रसीद मिली हैं। चांदी के जेवरों को जब्त कर उनका सत्यापन कराया जा रहा हैl