Indore Crime Information: घर में चला रहे थे आइपीएल क्रिकेट मैच का आनलाइन सट्टा, पांच आरोपित गिरफ्तार

आरोपितों से सात मोबाइल फोन सहित नकदी और हिसाब किया जब्त। धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 07:02 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 07:02 PM (IST)

Indore Crime News: घर में चला रहे थे आइपीएल क्रिकेट मैच का आनलाइन सट्टा, पांच आरोपित गिरफ्तार

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आइपीएल किक्रेट मैच के चलते इंदौर में सट्टे का कारोबार भी शुरू हो गया है। पुलिस ने सट्टा संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। लसूड़िया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महालक्ष्मी नगर के शारदा लिविंग होम में आइपीएल क्रिकेट मैच का आनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

naidunia_image

टीम मौके पर पहुंची तो आरोपित आनलाइन सट्टा संचालित मिले। पुलिस ने मौके से आरोपित शक्ति धाकड़, पंकज शिवहरे, हेमंत तिवारी, अंबे धाकड़, वीरेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने वन एक्सचेंज नेट के माध्यम से एक्सेस लेकर ग्राहकों की इंटरनेट आइडी बनाकर आइपीएल के मैच में सट्टा खिलवाना स्वीकार किया।

धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस

आरोपित आनलाइन सट्टा संचालन के लिए फर्जी सिम कार्ड तथा फर्जी दस्तावेजों का उपयोग भी करते थे। आरोपितों से सात मोबाइल फोन, रुपये और लिखा हुआ हिसाब जब्त किया है। आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।