Eid al – Fitr 2024: ईद की तैयारियां शुरू, बाजार में बिक रहीं रंग-बिरंगी सेवइयां

ईद को खुशनुमा बनाने रोजेदार सेवइयां खरीदना शुरू कर दिए हैं। चमेली चौक के पास दुकान में सेवइयां बेच रहे मोहम्मद असलम निर्वाण ने बताया कि उनके पास टाटा, बनारसी, इलाहाबादी, हैदराबादी, कोलकाता आदि शहरों की मीठी सेवइयां उपलब्ध है, जिसकी कीमत 100 से लेकर 400 रुपये किलो है।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 06:13 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 06:13 PM (IST)

Eid al - Fitr 2024: ईद की तैयारियां शुरू, बाजार में बिक रहीं रंग-बिरंगी सेवइयां
ईद के लिए बाजार में बिक रहीं रंग – बिरंगी सेवइयां

HighLights

  1. शुद्ध घी से तैयार सेवइयों की कीमत 100 से 400 रुपये प्रति किलो

धमतरी, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रमजान का पवित्र एक महीना पूरा होने को है। 11 अप्रैल को ईद धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई। शहर की दुकानों में हैदराबादी, इलाहाबादी सहित विभिन्न शहरों की सेवइयों व फेनी का बाजार सज गया है।

ईद को खुशनुमा बनाने रोजेदार सेवइयां खरीदना शुरू कर दिए हैं। चमेली चौक के पास दुकान में सेवइयां बेच रहे मोहम्मद असलम निर्वाण ने बताया कि उनके पास टाटा, बनारसी, इलाहाबादी, हैदराबादी, कोलकाता आदि शहरों की मीठी सेवइयां उपलब्ध है, जिसकी कीमत 100 से लेकर 400 रुपये किलो है। सभी सेवइयां शुद्ध घी से तैयार होती हैं, इसलिए यह मार्केट में महंगी मिलती हैं।

सेवइयों में डालने के लिए ड्राई फ्रूट भी उनके पास उपलब्ध हैं। छुआरा, काजू, किशमिश, बादाम आदि की मांग सबसे ज्यादा है। विदित हो कि रमजान का एक महीना पूरा होने के बाद ईद मनाई जाती है। इस ईद को मीठी ईद के नाम से जानते हैं।

naidunia_image

जिसमें मीठी सेवइयां एक-दूसरे के घर दी जाती हैं और ईद की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में शहर के सदर बाजार में अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में दर्जनों सेवइयों की दुकान सजी हुई हैं, जहां रोजेदार खरीदारी कर रहे हैं।मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

रंग-बिरंगी झालर लाइट लोगों में उत्साह बढ़ा रही है। सेवइयों की दुकान लगाने वाले दुकानदार मो. शाहिद निर्वाण, मो. सज्जाक भाई, जहांगीर खान आदि ने बताया कि दुकानें पिछले साल के मुकाबले खूब सजी है, जहां अलग-अलग तरह की सेवइयों की वैरायटी देखने को मिल जाएगी।

naidunia_image

इसके अलावा विभिन्न फ्लेवर में इत्र भी खूब बिक रहे हैं। ईद के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक और बढ़ेगी। ईद को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल है। लोग बाजार पहुंचकर सेवइयां खरीद रहे हैं।सूखे मेवे का रेट बढ़ा सेवई का रेट तो ज्यादा नहीं बढ़ा, लेकिन सूखे मेवे का भाव बढ़ गया है।

इससे सेवई की मिठास भी महंगी पड़ेगी, क्योंकि मेवे के साथ ही सेवई बनाई जाती है। 1,300 से 1400 रुपये किलो में मिलने वाली चिरौंजी इस बार 2,500 से 2,700 रुपये किलो हो गई है। इसके अलावा मखाना, काजू, बादाम के दाम भी बढ़े हैं।

चूंकि सेवई के साथ लोग मेवे की डिमांड करते हैं, इसलिए महंगे दाम के मेवे की बिक्री के लिए दुकानों में सजाया गया है। सेवई में सबसे ज्यादा मांग जीरो नंबर वाली बारीक सेवई की है। जैसे-जैसे ईद करीब आ रही है, सेवई की बिक्री बढ़ती जा रही है। इसके अलावा इत्र, टोपी, सुरमा आदि की भी अच्छी बिक्री हो रही है।