Delhi Excise Coverage Case: आप नेताओं के गले की फांस बना कथित शराब घोटाला, MLA दुर्गेश पाठक से ED कर रही पूछताछ
आप विधायक दुर्गेश पाठ को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। वह ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां उनसे कथित घोटाले को लेकर पूछताछ चल रही है।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 03:04 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 03:15 PM (IST)

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। यह उनके गले की फांस की तरह हो गई है। इस मामले में ताजा घटनाक्रम यह है कि आप विधायक दुर्गेश पाठ को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। वह ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां उनसे कथित घोटाले को लेकर पूछताछ चल रही है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव विभव कुमार से भी ईडी पूछताछ कर रही है।
विधायक दुर्गेश पाठक को आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी का इंचार्ज बनाया था। वह करीब डेढ़ बजे ईडी के दफ्तर पूछताछ में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे। ईडी की टीम उनसे कथित शराब नीति घोटाले के बारे में सवाल-जवाब करेगी।
#WATCH | AAP MLA Durgesh Pathak arrives on the ED workplace in Delhi after he was summoned by the company within the Delhi Excise coverage case pic.twitter.com/IBd5dMZhfo
— ANI (@ANI) April 8, 2024
जांच के दायरे में केजरीवाल के पीए विभव कुमार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार भी कथित शराब नीति घोटाले की जांच के दायरे में आ गए हैं। सोमवार को ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। उनसे इस मामले में पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। ईडी की तरफ से विधायक दुर्गेश पाठक व पीएम विभव कुमार को जांच में सहयोग के लिए समन भेजा गया था।
आप को प्रचार से रोकने की साजिश- आतिशी
On ED summon to AAP MLA Durgesh Pathak, get together chief Atishi says, “It is a conspiracy by the BJP to cease AAP from campaigning. ED has change into a political alliance of the BJP. BJP needs to cease AAP leaders from campaigning at any value.”
— ANI (@ANI) April 8, 2024
दिल्ली सरकार में मंत्री व आप नेता आतिशी ने कहा कि आप को चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए यह बीजेपी की साजिश है। ईडी बीजेपी का राजनीतिक गठबंधन बन गया है। बीजेपी किसी भी कीमत पर आप नेताओं को चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहती है।

