Ambikapur crime Information : आदतन अपराधी राजेश साहू को किया गया जिला बदर

Ambikapur crime Information : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे द्वारा कलेक्टर रोहित व्यास को एक आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर के लिए अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:56 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 11:56 PM (IST)

Ambikapur crime News : आदतन अपराधी राजेश साहू को किया गया जिला बदर

नईदुनिया न्यूज सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे द्वारा कलेक्टर रोहित व्यास को एक आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर के लिए अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था। एसएसपी की रिपोर्ट पर कलेक्टर ने जिले के आदतन अपराधी राजेश कुमार साहू 40 वर्ष निवासी ग्राम खड़गवां, चौकी बसदेई के विरूद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया गया है। बसदेई क्षेत्र के आदतन अपराधी राजेश कुमार साहू के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 व 5 के तहत् कार्रवाई करते हुए आठ अप्रैल से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया है।

कलेक्टर के आदेश अनुसार जिला सूरजपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सिंगरौली (मध्य प्रदेश) जिला क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर जाने और इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। आदतन अपराधी के विरूद्ध चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर में दुष्कर्म, एसटीएससी एक्ट, रास्ता रोकने, मारपीट करने जैसे कई अपराध दर्ज है एवं आठ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

अंबिकापुर। उदयपुर पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित प्रयास प्रजापति द्वारा पीड़िता के इच्छा के विरूद्व प्रतिदिन फोन लगाकर अश्लील बात किया करता था, पीड़िता के मना करने के बावजूद भी उसके घर आने की बात कर परेशान किया करता था।बीते छह अप्रैल 2024 की रात फोन लगाकर घर में घुसने का धमकी देकर घर के बाहर बाड़ी में बुलाकर पीड़िता को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। आरोपित प्रयास प्रजापति को उसके निवास से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

शराब के नशे में पत्नी की टांगी से वार कर हत्या

अंबिकापुर । शराब के नशे में उपजे विवाद में पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के कतकालो डूमरपारा की है। आरोपित रेगतु और उसकी पत्नी सखापति ने शराब सेवन किया था।दोनों शराब के नशे में थे, दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपित रेगतु राम ने आक्रोशित होकर घर में रखे टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया इससे मृतका के सिर, कलाई, आंख के भौंह पास, मस्तक व शरीर के अन्य जगह पर प्राणघातक चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के आरोप पर पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्रवाई में निरीक्षक भरतलाल साहू, एएसआई शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक रामबचन, आरक्षक धनकेश्वर यादव, दिलसुख लकड़ा, रामसाय नागेश, पंकज देवांगन शामिल रहे।