चंद्रपुर में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- इनका एक मंत्र जहां सत्ता पाओ, खूब मलाई खाओ

चंद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस और इंडी गठबंधन का एक ही मंत्र है, जहां सत्ता पाओ, खूब मलाई खाओ।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 06:30 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 06:30 PM (IST)

चंद्रपुर में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- इनका एक मंत्र जहां सत्ता पाओ, खूब मलाई खाओ
पीएम मोदी की चुनावी जनसभा।

एजेंसी, मुंबई। चंद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव स्थिरता और अस्थिरता के बीच का है। एक तरफ बीजेपी और एनडीए हैं, जिसका लक्ष्य है भारत को विकसित देश बनाना है, जिसके लिए कड़े और बड़े फैसले लेने हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन है। यह एक ही मंत्र के साथ राजनीति करते हैं, जहां सत्ता पाओ, खूब मलाई खाओ।