Aaj Ka Panchang 09 April 2024: 9 अप्रैल का सूर्योदय-चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें यहां

आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। मंगलवार की दिशा शूल उत्तर है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 05:00 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 05:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 09 April 2024: 9 अप्रैल का सूर्योदय-चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें यहां
आज 9 अप्रैल का पंचांग इस प्रकार है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Panchang 09 April 2024: आज 9 अप्रैल 2024, मंगलवार का दिन है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। मंगलवार की दिशा शूल उत्तर है। अतः इस दिशा में यात्रा करना वर्जित है। आइए, जानें आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) और पढ़ें शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat), राहुकाल।

आज का पंचांग (Panchang 09 April 2024)

03, चैत्र मास शुक्ल पक्ष, अमावस्या

2080 नल, विक्रम संवत

ऋतु – बसंत

चन्द्र राशि – मीन

नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद

तिथि – प्रतिपदा, रात 08.33 तक।

पक्ष – शुक्ल पक्ष

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर।
  • सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 49 मिनट पर।
  • चंद्रोदय – सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर।
  • चन्द्रास्त – रात्रि 07 : 34 बजे।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 17 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 05 मिनट तक।
  • अमृत काल – रात्रि 10 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 04 मिनट तक।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 07 बजकर 32 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक।
  • अमृत सिद्धि योग – सुबह 07 बजकर 32 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक।

अशुभ समय

  • कुलिक योग – दोपहर 01 बजकर 39 से 02 बजकर 29 मिनट तक।
  • राहुकाल – दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से शाम 05 बजकर 08 मिनट तक।
  • गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक।
  • यमघण्ट – सुबह 10 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 06 मिनट तक।
  • यमगण्ड – सुबह 09 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक।

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल – वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

देश के सबसे कम साक्षर आलीराजपुर में जिले में मातृशक्ति के मुद्दों की अनदेखी पड़ती है भारी

मध्य प्रदेश-गुजरात की सीमा पर स्थित आलीराजुपर जिले में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक।

By Manoj Bhadoriya

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:00 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 04:00 AM (IST)

देश के सबसे कम साक्षर आलीराजपुर में जिले में मातृशक्ति के मुद्दों की अनदेखी पड़ती है भारी
मध्य प्रदेश के लीराजपुर में लोकसभा चुनाव।

HighLights

  1. आलीराजपुर जिले में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
  2. आदिवासी अंचल की राजनीति में महिलाओं की प्रमुख भूमिका को राजनीतिक दल अच्छी तरह जानते हैं।
  3. राजनीतिक गतिविधियों में यहां महिलाओं की बड़ी मौजूदगी भी नजर आती है।

MP Lok Sabha Election 2024: मनोज भदौरिया, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमा पर स्थित आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिला सघन वन क्षेत्र, नर्मदा नदी की विपुल जलराशि और पहाड़ों से आच्छादित है। विकास की मुख्यधारा से दूर रहा यह जिला देश का सबसे कम साक्षर जिला है। बावजूद यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। यही कारण है कि राजनीतिक दल चुनाव के दौरान महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगाते हैं।

महिला संबधी योजनाओं को लेकर क्षेत्र में पहुंचते अवश्य हैं, लेकिन कई वादे चुनाव के बाद हकीकत में नहीं बदल पाते। यही वजह है कि सरकारी प्रचार तंत्र की तस्वीरों के इतर यहां महिलाओं के बड़े वर्ग की स्थिति बदल नहीं पा रही।

रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के हिस्से आलीराजपुर से पहली बार संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी महिला हैं और वे इसी जिले से प्रतिनिधित्व भी करती हैं। भाजपा ने महिला चेहरे को आगे कर मातृशक्ति सशक्तीकरण का संदेश दिया है, देखना होगा कि महिलाओं के हितों के लिए कितने वादे किए जाते हैं और यह खरे भी उतरते हैं या नहीं।

आदिवासी अंचल की राजनीति में महिलाओं की प्रमुख भूमिका को राजनीतिक दल अच्छी तरह जानते हैं। एक समय महिलाओं की भूमिका यहां एक दायरे तक सीमित रही, मगर अब मातृशक्ति यहां कई प्रमुख पदों पर आसीन हैं, वहीं राजनीतिक मुद्दों और अपने अधिकारों को लेकर सजग भी हैं।

naidunia_image

राजनीतिक गतिविधियों में यहां महिलाओं की बड़ी मौजूदगी भी नजर आती है। गांव के सरपंच के चुनाव से लेकर संसदीय चुनाव तक उनकी अपनी राय और मुद्दे हैं। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव से पहले लाई गई लाड़ली बहना योजना को भाजपा के नेता अब लोकसभा चुनाव में भी भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।

कमोबेश हर सभा अथवा राजनीतिक आयोजन में लाड़ली बहना योजना का जिक्र कर यह बताने का प्रयास किया जाता है कि भाजपा ही महिलाओं की चिंता करती है। दूसरी ओर कांग्रेस अभी मैदान में उतनी सक्रिय नजर नहीं आ रही, मगर पार्टी भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

यह कहते हैं आंकड़े

विधानसभा — महिला मतदाता — पुरुष मतदाता

आलीराजपुर — 133980 — 131455

जोबट — 151694 — 149902

भाजपा ने महिला सशक्तीकरण को लेकर जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए गए। लाड़ली बहना योजना में तीन हजार रुपये देने की बात कही थी, मगर अब तक ऐसा नहीं किया गया। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कई योजनाएं महिलाओं के लिए हैं, जिन्हें लागू किया जाएगा। – ओमप्रकाश राठौर, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

कांग्रेस के आरोप निराधार हैं। लाड़ली बहना योजना की राशि समय के साथ बढ़ेगी। महिला सशक्तीकरण की कई योजनाएं भाजपा ने बनाई हैं। वर्तमान में प्रचलित कोई भी योजना बंद नहीं होगी। – संतोष परवाल मकू, जिला अध्यक्ष, भाजपा

Right this moment in Indore: दशहरा मैदान पर होगी श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ की शुरुआत, उषानगर में लगेगा योग शिविर

इंदौर शहर में आज 9 अप्रैल को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:05 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 04:05 AM (IST)

Today in Indore: दशहरा मैदान पर होगी श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ की शुरुआत, उषानगर में लगेगा योग शिविर

Right this moment in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 9 अप्रैल को होंगे। इसमें गुड़ी पड़वा के अवसर पर सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही गुड़ी पूजन के कई आयोजन होंगे। उगते सूर्य और गुड़ी पूजन के आयोजन राजवाड़ा, बड़ा गणपति, चाणक्यपुरी, दशहरा मैदान पर होंगे। इसके साथ ही योग से रोग निवारण शिविर भी होगा।

– संस्कार भारती जिला इंदौर, लोक संस्कृति मंच एवं नगर निगम द्वारा राजवाड़ा पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सुबह 5:30 बजे दीप प्रज्जवलन के बाद संस्कार भारती का ध्येय गीत होगा। ज्योत्सना सोनी व शिष्यो गणेश वंदना की प्रस्तुति देंगे। राम वंदन नृत्य के बाद शास्त्रीय संगीत का गायन शिल्पा मसूरकर की प्रस्तुति होगी। सुंदर रंगोली का निर्माण किया जाएगा। अर्घ्य के बाद निमोली प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

– हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, तरुण मंच, श्री नारायण मानव उत्थान समिति, महाराष्ट्र समाज, स्वदेशी जागरण मंच, आध्यात्मिक साधना मण्डल एवं राजेंद्र नगर रहवासी संघ इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 6 बजे चाणक्यपुरी चौराहे पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। राहगीरों को गुड़ और धनिया बांटकर नववर्ष की बधाई भी दी जाएगी।चाणक्यपुरी चौराहा पर 51 फीट उंची गुड़ी बांधकर पूजन किया जाएगा।

– योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7.30 तक योग शिक्षकों द्वारा शरीर की अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताए जाएंगे।

– संस्था सार्थक द्वारा शंख ध्वनि एवं स्वास्ति वाचन के बीच उगते सूर्य को बड़ा गणपति चौराहे पर अर्घ्य सुबह 6.15 बजे दिया जाएगा। इंदौर संस्कार और सरोकार की धरती है। यहां धार्मिक परंपराओं के साथ सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का सम्मान भी सर्वोपरि रहा है। इस मौके पर लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति भी होगी।

– दशहरा मैदान पर अवध लोक का निर्माण किया गया है। सुबह 9 बजे 151 फीट ऊंची गुड़ी का पूजन कर गुड़ धनिया बांटा जाएगा। आयोजन के लिए रामलला मंदिर की 120 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई गई है। पूजन धर्माचार्यों के सान्निध्य में होगा। इसके साथ नौ दिनी श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ की शुरुआत होगी।

– यदि आपकी रुचि इतिहास को करीब से जानने में है तो आप छत्रीबाग सि्थत होलकरकालीन छत्रियों के देखने जरूर जाएं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आप यहां छत्रियों को निहार सकते हैं। यहां लगे साइन बोर्ड की मदद से आप होलकर राजवंश के बारे में भी जान सकते हैं।

हिंदू नववर्ष पर बादल बरसाएंगे अमृत की बूंदें

एक दिन पहले रविवार को दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। शहर समेत पेंड्रा-गौरेला व मरवाही में दिनभर रिमझिम वर्षा होती रही।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 01:17 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 01:17 AM (IST)

हिंदू नववर्ष पर बादल बरसाएंगे अमृत की बूंदें

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच इंसानों के साथ जीव-जंतु हलकान थे। जंगलों में आग की घटनाएं भी शुरू होने लगी थीं। इस बीच मौसम में हुए बदलाव के बाद वातावरण में नमी आने से सभी खुश हैं। पेड़-पौधे लहलहाने लगे हैं। वन हरियाली से आच्छादित नजर आने लगे हैं। मंगलवार को हिंदू नववर्ष पर बादल अमृत की बूंदे बरसाएंगे।

एक दिन पहले रविवार को दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। शहर समेत पेंड्रा-गौरेला व मरवाही में दिनभर रिमझिम वर्षा होती रही। न्यायधानी में 4.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि जिले में 33 मिलीमीटर पानी गिरा है। यही कारण है कि आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगी। धरती गर्म महसूस नहीं होगी। मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसके प्रभाव से मंगलवार को भी वर्षा संभावित है।

आज होगी तापमान में वृद्धि

प्रदेश में नौ अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत है।

12 अप्रैल तक मौसम में परिवर्तन

मौसम विज्ञानी मो.सिराज खान की मानें तो 12 अप्रैल तक मौसम में ऐसे ही बना रहेगा। मामूली उतार-चढ़ाव के बीच कभी आंधी तो कभी हल्की वर्षा का दौर जारी रहेगा। 13 अप्रैल से वातावरण सामान्य होगा। हालांकि इसके बाद भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। एकाएक तापमान में वृद्धि की संभावना कम है।

एक सप्ताह में बिलासपुर का तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

आठ अप्रैल

सात अप्रैल 30.4 23.4

छह अप्रैल 40.4 23.8

पांच अप्रैल 40.6 24

चार अप्रैल 39.8 23.6

तीन अप्रैल 39.8 23.0

दो अप्रैल 39.2 22.6

Nav Samvatsar 2081: इंदौर में नव संवत्सर पर दीपावली जैसा सजा बाजार, 120 करोड़ के वाहन बिकने का अनुमान

अब हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर दीपावली जैसे सजने लगे इंदौर के बाजार। इंदौर में रेडीमेड गुड़ी बिकने का चलन पुणे से आया।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Nav Samvatsar 2081: इंदौर में नव संवत्सर पर दीपावली जैसा सजा बाजार, 120 करोड़ के वाहन बिकने का अनुमान
इंदौर के एक कार शोरूम पर हिंदू नववर्ष के एक दिन पहले ही लोग गाड़ियां बुकिंग करने पहुंचे। – नईदुनिया।

HighLights

  1. अब हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा के शुभ मुहूर्त पर भी लोग कार, बाइक, गहने, घर आदि खरीदने लगे हैं।
  2. हिंदू नववर्ष के मौके पर इंदौर में औसतन 1000 कारें और 2500 दो पहिया वाहन बिकने का अनुमान है।
  3. इस बार हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। बाजार में करीब 20 प्रतिशत उछाल है।

Nav Samvatsar 2081: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एक समय था जब बाजारों में रौनक केवल दीपावली और धनतेरस पर ही आती थी। परंतु अब हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा उत्सव को लेकर भी लोग काफी जागरूक होने लगे हैं। अब दीपावली के जैसे ही हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा का अपना बाजार बन चुका है। गुड़ी पड़वा के लिए अब गुड़ी, शक्कर के गहने, माला, श्रीखंड, पूरनपोली, डाल चावल, पापड़, कुर्दाई, चटनी, खौसमवीर, भजिया आदि चीजें रेड़ीमेड आने लगी है, जिसकी वजह से इनका बाजार बढ़ा होता जा रहा है।

naidunia_image

इंदौर में गुड़ी पड़वा के एक दिन पहले से ही बिकने लगे शक्कर के गहने। – नईदुनिया

इसके अलावा हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा के शुभमुहूर्त पर लोग कार, बाइक, गहना, घर आदि भी खरीदते हैं। एक तरह से देखा जाए तो अब हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर बाजारों में दीपावली जैसी रौनक दिखाई देने लगी है। बाजारों में 100 से 300 रुपये तक गुड़ी, 100 रुपये किलो या 30 रुपये प्रति नग शक्कर के गहने और माला, चुनरी इत्यादि बिक रही हैं।

पुणे से बदली गुड़ी पड़वा की परंपरा

naidunia_image

इंदौर में गुड़ी पड़वा के लिए बिकने को तैयार रेडीमेड गुड़ी। – नईदुनिया

मराठी संस्कृति के जानकार राजू सिन्नरकर ने बताया कि पुणे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी है। कुछ सालों से अब गुड़ी रेड़ीमेड आने लगी है। इसका चलन भी पुणे से ही आया है। पहले घरों में इसे लेकर कई दिनों से तैयारियां होती थीं। परंतु अब समय की कमी के चलते लोग रेडीमेड गुड़ी व खानपान के आइटम भी बाहर से मंगवाने लगे हैं। हालांकि कई महाराष्ट्रीयन घरों में अभी भी साड़ी और तांबे का लोटा पहनाकर घर में ही गुड़ी बनाई जा रही है। गुड़ी पड़वा के दिन ही देवी, श्रीराम और हनुमान कुलदेवता का नववर्ष शुरू होता है।

ऐसे होगा आटोमोबाइल में 120 करोड़ का व्यापार

इंदौर में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा के मौके पर औसतन 1000 कारें और 2500 दो पहिया वाहन बिकने का अनुमान है। कार की औसत कीमत आठ लाख और दो पहिया वाहन की औसत कीमत 87000 रुपये माने तो करीब 105 करोड़ का व्यापार होगा। वहीं करीब 15 करोड़ का व्यापार कमर्शियल वाहनों से होगा। ऐसे मिलाकर शहर में आटोमोबाइल सेक्टर में करीब 120 करोड़ का व्यापार होगा। – विशाल पमनानी, संयुक्त सचिव, इंदौर आटोमोबाइल, डीलर एसोसिएशन।

10 दिनों की चल रही वेटिंग

लोगों में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर खरीदारी का काफी उत्साह रहता है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार बाजार में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा उछाल है। दोपहिया वाहनों की बिक्री हर मौकों पर ज्यादा होती है। इस वजह से इस बार वाहनों की बुकिंग में 10 दिन की वेटिंग चल रही है। जिनके वाहन 10 दिन पहले बुक हुए थे, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर उन्हीं को वाहन मिल पाएंगे। – अर्पित खंडेलवाल, दो पहिया वाहन विक्रेता।

पंजीकरण उज्जैन कार मेला में, डिलीवरी की मांग आज

अयोध्या में राम मंदिर बनने से हिंदुओं में काफी उत्साह है। इस हिंदू नववर्ष को सनातनी यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए लोग चार पहिया वाहनों में काफी रुचि दिखा रहे हैं। उज्जैन मेले में कई गाड़ियां पंजीकृत हुईं थीं। उस दौरान ग्राहकों की मांग थी कि गाड़ियों की डिलीवरी हिंदू नववर्ष पर ही हो। क्रिएटा और वैन्यू जैसी कई गाड़ियां स्टाक से बाहर चल रही हैं। हिंदू नववर्ष के मौके पर पिछली बार से इस बार करीब 25 से 30 प्रतिशत व्यापार बढ़ा है। इस बार हमारे प्रतिष्ठान से करीब 45 कारें जाने का अनुमान है। – मुकेश वैष्णव, चार पहिया कार विक्रेता।

Gold and Silver Value in MP: चांदी 80 हजार और सोना 72 हजार के पार, इंदौर-उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में ये हैं भाव

इंदौर में सोमवार को सोना कैडबरी में 1000 रुपये तथा चांदी भी 1000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दोनों सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: चांदी 80 हजार और सोना 72 हजार के पार, इंदौर-उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में ये हैं भाव

Gold and Silver Value in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। वैश्विक बाजार में सोमवार को सोना हाजिर 2,353.79 डालर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करता देखा गया। वहीं चादी भी 28 डॉलर के पार 28.06 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसका असर भारतीय बाजारों पर बना रहा और सोना एक बार फिर पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ता हुआ 1000 रुपये बढ़कर 72 हजार के पार 72300 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1000 रुपये बढ़कर 80000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

दोनों धातुओं के इतने ऊंचे दाम अभी तक नहीं देखे गए। पिछले कुछ दिनों में दोनों धातुओं की कीमतों में आई जोरदार तेजी के कारण बाजार में ग्राहकों का सन्नाटा देखने को मिल रहा है। ग्राहक दाम सुनते ही खरीदारी से पीछे हटने लगे हैं। जिन घरों में शादियां हैं, उन्होंने भी खरीदारी सीमित कर दी है। इस साल अब तक सोने में 12 फीसद से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। कई देशों के सेंट्रल बैंक अपने रिजर्व में सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। इसमें आरबीआइ और चीन का सेंट्रल बैंक भी है। चीन के सेंट्रल बैंक में फरवरी में 12 टन सोना खरीदा और मार्च में भी यह सिलसिला जारी रहा। चीन के पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार 17 महीने से सोने की खरीदारी कर रहा है।

जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी के पीछे यह भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। इसके अलावा इजराइल-हमास संघर्ष के कारण बढ़ते तनाव के बीच इसकी मांग में इजाफा हुआ है। यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत से भी सोने की खरीददारी में वृद्धि हुई है। वायदा मार्केट में जून में सोने की कीमत अब तक सबसे ज्यादा हुई। इसके साथ ही चांदी ने भी वायदा मार्केट में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कामेक्स सोना ऊपर में 2353 तथा नीचे में 2302 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 28.06 व नीचे में 26.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 72300 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 73950 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 66800 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 71300 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 80000 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 82400 रुपये तथा चांदी टंच 80100 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 79000 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 72400 रुपये तथा सोना रवा 72300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 80200 रुपये तथा चांदी टंच 80000 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 73000 रुपये तथा सोना रवा 72950 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 82000 रुपये तथा चांदी टंच 82100 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Edible Oil Value in Indore: मांग की तुलना में कमजोर आवक से सोयाबीन के दाम बढ़े

प्लांटों की डिमांड अच्छी होने के कारण सोयाबीन खरीदी भाव 25-50 रुपये तक ऊंचे बोले गए। प्लांट खरीदी भाव 4750-4900 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गए।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Edible Oil Price in Indore: मांग की तुलना में कमजोर आवक से सोयाबीन के दाम बढ़े

Edible Oil Value in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमावस्या की वजह से प्रदेश की अधिकांश मडियां बंद होने के कारण सोयाबीन की आवक बेहद कम दर्ज की गई। वहीं, प्लांटों की डिमांड अच्छी होने के कारण सोयाबीन खरीदी भाव 25-50 रुपये तक ऊंचे बोले गए। प्लांट खरीदी भाव 4750-4900 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गए। व्यापारियों का कहना है कि वैवाहिक सीजन शुरू होने से आगे सोया तेल की मांग में इजाफा हो सकता है।

पोर्ट पर खाद्य तेलों का स्टॉक बेहद कम होने से प्लांटों पर निर्भता बढ़ गई है जिसके चलते प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी जोरों पर है। इधर, सोया तेल में फिलहाल उठाव कुछ कमजोर देखा गया जिससे कुछ प्लांट भावों में आंशिक कटौती कर माल बेच रहे हैं, लेकिन लंबी मंदी नजर नहीं आ रही है। सोयाबनी तेल इंदौर 975-980, पाम तेल 1030 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। मूंगफली तेल में लेवाली कमजोर रहने और गुजरात तरफ से आवक का प्रेशर बढ़ने के कारण मूंगफली तेल में गिरावट रही। मूंगफली तेल इंदौर 20 रुपये टूटकर 1480-1500 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

मलेशिया में पाम तेल के टाइट स्टॉक के अनुमान के चलते इस सप्ताह केएलसी तीन फीसद से अधिक बढ़ा। मार्च के अंत में मलेशिया पाम तेल के स्टॉक में छह से आठ फीसद की गिरावट आने का अनुमान है। चीन के डीसीई में मजबूती ने इस सप्ताह केएलसी में तेजी का समर्थन किया। रमज़ान की छुट्टियों के कारण मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन और स्टाक कम हो गया है। ईद के बाद उत्पादन की गति बढ़ने की उम्मीद है जिससे स्टॉक में सुधार होगा।

सूत्रों के अनुसार पोर्ट पर सोया तेल में बढ़त के बावजूद, साल्वेंट प्लांटों ने अपने भाव अधिक नहीं बढ़ाए क्योंकि मांग के प्रेशर फिलहाल कमजोर है। पिछले कुछ हफ्तों में सन आयल और सोया तेल का आयात बढ़ रहा है। सन आयल की अधिक आपूर्ति और प्रतिस्पर्धी दरों से उच्च स्तर पर सोया तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा। सोयाबीन 4600-4650, सरसों निमाड़ी 5800, एवरेज 5400-5600, राइड़ा 4600-4800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1480-1500, मुंबई मूंगफली तेल 1490-1510, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 975-980, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930-940, इंदौर पाम 1030, मुंबई सोया रिफाइंड 960-965, सोया डीगम 890, मुंबई पाम तेल 968-970, राजकोट तेलिया 2380-2400, गुजरात लूज 1470-1490, कपास्या तेल इंदौर 930-940 रुपये ।

सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – एमएस साल्वेक्स 4875, नीमच प्रोटीन 4875, धीरेंद्र सोया 4875, खंडवा आइल 4750, प्रकाश 4775, अंबिका कालापीपल 4775, प्रेस्टीज 4800, केपी निवाड़ी 4825, लक्ष्मी 4775, सूर्या सोया 4860, महेश 4750, बैतूल 4825, लाभांशी 4825, पतंजलि 4760, अवी एग्रो 4750, सांवरिया 4810, लिविंग फूड 4795, एमएस पचोर 4810, अमृत 4870, मित्तल 4800-4900, स्नेहिल 4800, बंसल 4775, रामा 4750, आरएच सिहोनी 4850, सोनिका 4750 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2850 रुपये।

Nav Samvatsar 2081: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगी नव संवत्सर की अगवानी, श्रीखंड से करेंगे मुंह मीठा

पूरे इंदौर में बना उत्सवी माहौल, रंग लाया धार्मिक-सामाजिक संगठनों का जनजागृति अभियान। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर होंगे बड़े आयोजन।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 01:30 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 01:30 AM (IST)

Nav Samvatsar 2081: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगी नव संवत्सर की अगवानी, श्रीखंड से करेंगे मुंह मीठा

HighLights

  1. इंदौर में सनातन संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना और घर-आंगन को रंगोली से सजाया जाएगा।
  2. राजवाड़ा पर सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सुबह 5.30 बजे दीप प्रज्ज्वलन होगा।
  3. दशहरा मैदान पर 151 फीट तो चाणक्यपुरी में 51 फीट ऊंची गुड़ी बांधी जाएगी।

Nav Samvatsar 2081: रामकृष्ण मुले, नईदुनिया इंदौर। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत चैत्र प्रतिपदा पर मंगलवार को होगी। बीते वर्ष में बदले परिदृश्य में अब हर जन के मन में हिंदू नववर्ष का उल्लास छाया है। इस खास मौके पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सामूहिक रूप से उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नववर्ष की अगवानी की जाएगी। चाणक्यपुरी में 51 फीट तो दशहरा मैदान पर 151 फीट ऊंची गुड़ी बांधी जाएगी। महाराष्ट्रीयन परिवारों में विजय पताका गुड़ी बांधी जाएगी और श्रीखंड से मुंह मीठा कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी जाएंगी।

naidunia_image

सनातनी मठ मंदिरों में पहुंचकर आराध्य के श्रीचरणों में मत्था टेककर नव संकल्प लेंगे। होलकर राज परिवार के श्रीमंत सरदार उदयसिंहराव होलकर कहते हैं कि यह परिवर्तन 25 वर्षों में धीरे-धीरे हुआ है। इसका श्रेय उन धार्मिक-सामाजिक और राजनीतिक संगठनों को जाता है, जिन्होंने इसके लिए सतत प्रयास किया। साधु-संतों ने इसमें भागीदारी की और इस दिन की महत्ता से लोगों को अवगत कराया। इसका सुखद परिणाम अब नजर आ रहा है।

अब युवा और महिलाओं की ज्यादा भागीदारी

महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर के अध्यक्ष सुनील धर्माधिकारी बताते हैं कि 20 साल पहले हिंदू नववर्ष के बारे में कम ही लोगों को पता था। हम 11 वर्षों से हिंदू नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसमें अब युवा और महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। सनातन संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना और घर-आंगन को रंगोली से सजाया जा रहा है। दीपक लवंगडे बताते हैं कि राजवाड़ा चौक पर 20 वर्ष पहले सूर्य को अर्घ्य देने की शुरुआत की गई। यहां सैकड़ों लोग उत्साह से शामिल हो रहे हैं।

गुलाब जल से धोया जाता था राजवाड़ा

इतिहास के पन्ने खंगालें तो पता चलता है कि राजवंश द्वारा तीन जगह मल्हारी मार्तंड मंदिर, दौलत की गादी और खासी की गादी पर गुड़ी बांधी जाती थी। राज परिवार के निवास पर नवध्वज फहराया जाता था। गुड़ी बांधने की परंपरा आज भी निभाई जा रही है। अब चांदी के बजाय लकड़ी के दंड पर गुड़ी बांधी जाती है। उस वक्त राजवाड़ा को गुलाब जल से धोया जाता था।

होगा शास्त्रीय गायन, सजेगी रंगोली

संस्कार भारती जिला इंदौर, लोक संस्कृति मंच एवं नगर निगम द्वारा राजवाड़ा चौक पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सुबह 5.30 बजे दीप प्रज्ज्वलन के बाद ज्योत्सना सोनी व शिष्यों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी जाएगी। राम वंदन नृत्य के बाद शिल्पा मसूरकर का शास्त्रीय गायन होगा। सुंदर रंगोली बनाई जाएगी। अर्घ्य के बाद निमोली प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

बड़ा गणपति पर गूंजेगी शंख ध्वनि

बड़ा गणपति चौराहा पर संस्था सार्थक द्वारा शंख ध्वनि और स्वस्तिवाचन के बीच उगते सूर्य को सुबह 6.15 बजे अर्घ्य दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन “टीनू” के अनुसार इंदौर संस्कार और सरोकार की धरती है। यहां धार्मिक परंपराओं के साथ सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का सम्मान भी सर्वोपरि रहा है। इसी क्रम में हिंदू नववर्ष अभिनंदन का यह सातवां आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति भी होगी। आयोजन स्थल को भगवा पताकाओं से भी सुसज्जित किया जाएगा।

चाणक्य पुरी चौराहे पर बांटेंगे गुड़-धनिया

हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, तरुण मंच, श्री नारायण मानव उत्थान समिति, महाराष्ट्र समाज, स्वदेशी जागरण मंच, आध्यात्मिक साधना मंडल और राजेंद्र नगर रहवासी संघ इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 6 बजे चाणक्यपुरी चौराहे पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। राहगीरों को गुड़-धनिया बांटकर नववर्ष की बधाई भी दी जाएगी। चाणक्यपुरी चौराहे पर 51 फीट ऊंची गुड़ी बांधकर पूजन किया जाएगा।

दशहरा मैदान पर रामलला मंदिर के समक्ष बांधेंगे गुड़ी

दशहरा मैदान पर अवध लोक का निर्माण किया गया है। सबके राम आयोजन की संयोजक प्रवीणा अग्निहोत्री के अनुसार सुबह 9 बजे 151 फीट ऊंची गुड़ी का पूजन कर गुड़-धनिया बांटा जाएगा। आयोजन के लिए रामलला मंदिर की 120 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई गई है। पूजन धर्माचार्यों के सान्निध्य में होगा। इसके साथ नौ दिनी श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ की शुरुआत होगी।

गुजरात और लखनऊ के बीच मैच पर सटोरिए लगवा रहे थे आनलाइन दांव

चकरभाठा पुलिस को रविवार की शाम सूचना मिली कि सटोरिए आइपीएल के मैच में मोटी रकम दांव पर लगवा रहे हैं।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 01:07 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 01:07 AM (IST)

गुजरात और लखनऊ के बीच मैच पर सटोरिए लगवा रहे थे आनलाइन दांव
पुलिस की गिरफ्त में सटोरिया

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। आइपीएल के दौरान चकरभाठा में सटोरिए लखनऊ और गुजरात के बीच चल रहे क्रिकेट के मैच पर आनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक खाईवाल पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

चकरभाठा पुलिस को रविवार की शाम सूचना मिली कि सटोरिए आइपीएल के मैच में मोटी रकम दांव पर लगवा रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने चकरभाठा के राजू गली में दबिश देकर मौके पर दबिश देकर चकरभाठा वार्ड क्रमांक सात में रहने वाले हरपाल छाबड़ा (45) को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह क्रिकेट लाइन एप पर राकू सजनानी से आनलाइन सट्टा खेलना बताया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक हजार रुपये और मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

शहर में सटोरियों को छूट

आइपीएल शुरू होने के बाद जिले में सटोरिए सक्रिय हैं। शहर के हर कोने में खाईवाल के गुर्गे दांव लगा रहे हैं। सटोरियों की इस हरकत की जानकारी पुलिस महकमे को भी है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। आइपीएल में आनलाइन सट्टा भी जोरो पर है। सटोरियों के गुर्गे मोबाइल पर ही आनलाइन दांव ले रहे हैं। रोज के मैच में बड़ी रकम दांव पर लग रही है। इसके अलावा हर गेंद और रन पर भी दांव लगाए जा रहे हैं। पखवाड़े भर से पहले शुरु हुए आइपीएल में पुलिस ने अब तक कोई बड़ी कार्रवाई सटोरियों के खिलाफ नहीं की है।

चर्चित सटोरियों को अभयदान

चर्चित सटोरियों के गुर्गे आसपास के कस्बों में भी सक्रिय हैं। इसके अलावा सटोरियों ने गांव में भी अपने एजेंट बिठा रखे हैं। इने माध्यम से क्रिकेट पर मोटी रकम दांव पर लगाई जा रही है। चर्चा है कि आइपीएल शुरू होने के पहले ही सटोरियों ने कुछ चुनिंदा जवानों से सेटिंग कर ली है। इसके कारण उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सटोरिए बेखौफ होकर आनलाइन और आफ लाइन दांव लगवा रहे हैं। जिले के बड़े सटोरियों की सेटिंग इतनी तगड़ी है कि आजतक इन्हे पकड़ा नहीं गया है।

देवी मंदिरों में आज से जलेंगे अस्था के ज्योतिकलश

नगर में स्थित दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, शीतला मंदिर और शक्ति मंदिर में नौ दिवसीय माता की आराधना आज से शुरू होगी। घट स्थापना के साथ माता की सेवा में श्रद्धालु जुट जाएंगे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 12:27 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 12:27 AM (IST)

देवी मंदिरों में आज से जलेंगे अस्था के ज्योतिकलश

पेंड्रा (नईदुनिया न्यूज)। नगर में स्थित दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, शीतला मंदिर और शक्ति मंदिर में नौ दिवसीय माता की आराधना आज से शुरू होगी। घट स्थापना के साथ माता की सेवा में श्रद्धालु जुट जाएंगे।

चैत्र नवरात्र आराधना कठिन तप में से एक है। इसी कारण श्रद्धालुओं की आस्था गहरी है। मंदिरों में जंवारा के साथ मनोकामना ज्योतिकलश जलेंगे। नौ देवी की अलग-अलग रूप में पूजा अर्चना की जाएगी। नगर में स्थित प्राचीन देवी मंदिरों में मां दुर्गा मंदिर ,मां काली मंदिर ,मां शीतला मंदिर और मां शक्ति की मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। इस बार मां दुर्गा मंदिर में 300 से अधिक ज्योति कलश होंगे। साथ ही साथ यहां के पुजारी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया नौ दिन तक माता की नौ रूपों की पूजा की जाएगी। प्रतिदिन सुबह सात बजे से आठ बजे माता की अभिषेक किया जाएगा। वहीं पुरानी बस्ती में मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इसी प्रकार नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र में आस्था की जंवारा बहेगी। दुर्गा मंदिर के पुजारी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया की नवरात्र के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे।

त्रिपुर महासुन्दरी महायज्ञ आज से

बिल्हा। वृंदावन के यज्ञाचार्य सालिकराम महराज एवं आचार्यों द्वारा त्रिपुर महासुन्दरी महायज्ञ का आयोजन चैत्र नवरात्र के दिन प्रथम दिन से किया गया है। इसमें 108 यजमान ललिता सहस्त्रार्चन एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर पूजा आराधना करेंगे। 17 अप्रेल को पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के साथ समापन होगा। महायज्ञ में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आने की संभावना है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी की व्यवस्था आयोजनकर्ता श्री जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा की गई है। ट्रस्ट की अध्यक्ष मनीषा चौहान ने बताया की कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

श्री सिद्ध तंत्र भैरव बाबा में जलेंगे मनोकामना ज्योतिकलश

रतनपुर। नगर के कोतवाल श्रीसिद्ध तंत्र भैरव बाबा मंदिर में चैत्र नवरात्र में तांत्रिक अनुष्ठान होंगे। मंदिर के पुजारी सुबह पांच बजे में पूजन के लिए प्रवेश करेंगे और श्रद्धालु सुबह छह बजे से दर्शन कर सकेंगे। सुबह सात बजे बाबा की आरती होगी। दोपहर साढ़े बारह बजे भोग लगेंगे। मंदिर में लगभग 15 दिनों पूर्व से तैयारी की जा रही थी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन के द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई है। इसमें प्रतिदिन भगवान भैरवनाथ के भोग लगाकर भंडारे में प्रसादी के रूप में दिया जाएगा। वहीं भैरव बाबा मंदिर के महंत एवं मुख्य पुजारी प़ं जागेश्वर अवस्थी ने मनोकामना ज्योति कलश अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर चार मिनट से साढ़े बारह बजे घट स्थापना कर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया जाएगा। इस बार घृत ज्योतिकलश, तेल ज्योति कलश और आजीवन ज्योति कलश को, मिलाकर कुल लगभग 1100 ज्योतिकलश प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर में जनकल्याण एवं विश्व कल्याण के लिए वैदिक आचार्य दुर्गा सप्तशती, भैरव सहस्त्रनाम की पाठ करेंगे।