There needs to be a no-phone coverage on the units of the movie Ramayana | फिल्म रामायण के सेट पर होगी नो-फोन पॉलिसी: फोटो-वीडियो लीक होने पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने उठाया यह कदम

There needs to be a no-phone coverage on the units of the movie Ramayana | फिल्म रामायण के सेट पर होगी नो-फोन पॉलिसी: फोटो-वीडियो लीक होने पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने उठाया यह कदम

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे। सेट पर हुई यह घटना नितेश तिवारी को बिल्कुल भी रास नहीं आई है। ऐसे में उन्होंने इस घटना के बाद सेट पर नो-फोन पॉलिसी लगा दी है।

इंडिया टुडे को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि डायरेक्टर और उनकी टीम ने शूटिंग शुरू होने पर एक्स्ट्रा स्टाफ और क्रू को सेट से बाहर रहने का निर्देश भी दिया है। सीन के हिसाब से केवल जरूरी स्टार्स और टेक्नीशियन को सेट पर रहने के लिए कहा गया है। बाकी सभी की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है।

राजा दशरथ बने अरुण गोविल, रानी कैकेयी के रोल में दिखेंगी लारा दत्ता

कुछ दिन पहले सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। तस्वीरों से यह मालूम चला कि फिल्म में राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल को देखा जाएगा। वहीं, रानी कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता को कास्ट किया गया है।

राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल दिखाई दिए। उनके साथ दो बाल कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि यह दोनों बाल कलाकार भगवान राम और लक्ष्मण के बचपन का किरदार निभा रहे हैं।

राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल दिखाई दिए। उनके साथ दो बाल कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि यह दोनों बाल कलाकार भगवान राम और लक्ष्मण के बचपन का किरदार निभा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रानी कैकेयी का किरदार लारा दत्ता निभा रही हैं। लारा को पर्पल साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहने स्पॉट किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रानी कैकेयी का किरदार लारा दत्ता निभा रही हैं। लारा को पर्पल साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहने स्पॉट किया गया है।

सेट से यह वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें शूटिंग से जुड़ी तैयारियां होती दिखाई दे रही हैं।

सेट से यह वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें शूटिंग से जुड़ी तैयारियां होती दिखाई दे रही हैं।

फुटेज लीक ना हो इसलिए रणबीर का बॉडी डबल सेट पर लाया जा सकता है

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म सिटी में गुरुकुल का सेट तैयार हो चुका है। यहां फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल में राम, लक्ष्मण और भरत के बचपन का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट शूटिंग कर रहे हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही रणबीर भी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। मेकर्स और उनकी टीम चाहती है कि रणबीर का कोई भी रियल फुटेज लीक ना हो। इस कारण वे लोग सेट पर उनका एक बॉडी डबल रखने के बारे में भी विचार कर रहे हैं।

मेकर्स फिल्म रामायण को 3 पार्ट में रिलीज करेंगे। उम्मीद है कि पहला पार्ट अगले साल के सेकेंड हाफ तक रिलीज कर दिया जाएगा। रणबीर के अलावा फिल्म में मां सीता के रोल में साई पल्लवी को कास्ट किया गया। वहीं, रावण के रोल में KGF स्टार यश देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट आना बाकी है।