Tejashwi Yadav: ED-CBI पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- मैं लालू यादव का लड़का, इन सबसे नहीं डरता

Tejashwi Yadav: ED-CBI पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- मैं लालू यादव का लड़का, इन सबसे नहीं डरता

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष व राजद के विधायक तेजस्वी यादव ने पश्चिमी चंपारण के बगहा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व ईडी-सीबीआई पर जमकर निशाना साधा।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 09:54 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 09:54 PM (IST)

तेजस्वी यादव की चुनावी जनसभा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष व राजद के विधायक तेजस्वी यादव ने पश्चिमी चंपारण के बगहा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व ईडी-सीबीआई पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग कर हमें डराने की कोशिश हो रही है। मैं उनको बताना चाहता हूं कि मैं लालू प्रसाद यादव का लड़का हूं। मैं इन सबसे नहीं डरता हूं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को भ्रष्टाचार से लड़ने वाला बताते हैं। यह कैसी लड़ाई है, जिसमें उन्हें नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी व मेहुल चौकसी नहीं दिखते हैं। यह वह लोग हैं, जो देश की बैंकों का हजारों करोड़ रुपया लेकर भागे हैं। ये लोग उन्हें भ्रष्टाचारी नहीं दिखते हैं।

ईडी-सीबीआई से डरने वाला नहीं हूं- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि उनको लगता है कि वह प्रधानमंत्री हैं, तो अपने पद का दुरुपयोग कर ईडी व सीबीआई का इस्तेमाल हमारे खिलाफ करेंगे। वह इनके सहारे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे पिता लालू यादव कभी इनसे नहीं डरे। मैं उनका ही लड़का हूं। मैं इनके खिलाफ लड़ता रहूंगा।

पश्चिमी चंपारण में आज भी हालात बदतर

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम करती है। भाजपा करीब दो दशक से पश्चिमी चंपारण से जीतती आ रही है, लेकिन अभी तक यहां के हालातों में सुधार नहीं आया है। यह क्षेत्र आज भी गरीबी, बेरोजगारी व अन्य जरूरी समस्याओं से जूझ रहा है।