Right now in Indore: मालगंज चौराहे से निकलेगी शोभायात्रा, विजय नगर में मनेगा फाग उत्सव

Right now in Indore: मालगंज चौराहे से निकलेगी शोभायात्रा, विजय नगर में मनेगा फाग उत्सव

इंदौर शहर में आज 7 अप्रैल को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 05:05 AM (IST)

Right now in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 7 अप्रैल को होंगे। इसमें कुंभकार समाज द्वारा श्रीयादे माता की शोभायात्रा और सबके राम आयोजन की कलश यात्रा निकलेगी। फाग उत्सव का उल्लास भी रविवार की छुट्टी के दिन छाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न आयोजन शहर के अलग-अलग क्षेत्र में होंगे।

– शहर में एक बार फिर साईं के प्रति भक्ति और समर्पण का उल्लास छाएगा। केंद्रीय साईं सेवा समिति की साईं प्रभातफेरी मुखर्जी नगर,बाणगंगा रोड से सुबह 6 बजे निकिलेगी। इसके बाद देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति की संध्याफेरी हम्माल कालोनी छोटा बांगड़दा में शाम 6 बजे निकलेगी।

– योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7.30 तक योग शिक्षकों द्वारा शरीर की अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताए जाएंगे।

– सबके राम लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में 9 से 17 अप्रैल तक दशहरा मैदान पर श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ एवं मेला आयोजित किया जाएगा। इसकी कलश यात्रा रविवार सुबह 9 बजे अन्नपूर्णा आश्रम से आयोजन स्थल ’अवध लोक’ तक निकलेगी।

– सात दिवसीय भागवत कथा 8 अप्रैल तक गोम्मटगिरि जम्बूड़ी हप्सी स्थित गोवर्धन गोशाला पर आयोजित की जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक पं. कमल किशोर नागर के मुखारविंद से हो रही है।

– कुंभकार समाज 13 घटक के 40 संगठन की भागीदारी में आराध्य श्रीयादे माता की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शाम 5 बजे मालगंज चौराहा से निकलेगी। इसमें सामाजिक समरसता के लिए रोटी-बेटी व्यवहार कराने का संकल्प दिलाया जाएगा।

– सनाढ्य ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में श्री सनाढ्य ब्राह्मण सभा युवा मंडल द्वारा विजय नगर स्थित लॉ ओमनी गार्डन पर मिलन समारोह एवं राधा कृष्ण फाग उत्सव शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें भजन गायिका लक्ष्मी पांडे अपने भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां देंगी। फूलों की होली एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।