प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने कहा, ‘जब आप पिछले दस सालों से एक ही काम कर रहे हैं। आपको कोई सफलता नहीं मिल रही है तो ब्रेक लेने में कुछ गलत नहीं है।’
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 08:30 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 08:30 PM (IST)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Prashant Kishor: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता नहीं मिलती है, तो उन्हें पॉलिटिक्स छोड़ने के बारे में विचार करना चाहिए। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में पीके ने यह बात कहीं। किशोर ने पिछले दस सालों की असफलताओं के बावजूद पार्टी से अलग नहीं होने और किसी अन्य को पार्टी का नेतृत्व नहीं करने देने के लिए कांग्रेस सांसद की आलोचना भी की।
ब्रेक लेने में कुछ गलत नहीं है
प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने कहा, ‘जब आप पिछले दस सालों से एक ही काम कर रहे हैं। आपको कोई सफलता नहीं मिल रही है तो ब्रेक लेने में कुछ गलत नहीं है। अगले 5 वर्षों के लिए किसी और को मौका देना चाहिए। आपकी मां (सोनिया गांधी) ने भी ऐसा किया था।’ किशोर ने कहा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया ने राजनीति से दूर रहने का फैसला किया था। 1991 में पीवी नरसिम्हा राव को सत्ता सौंप दी थी।



.jpg)

