जबलपुर शहर में कटंगा चौक से छोटी लाइन चौके के बीच सवा किमी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi Jabalpur Go to) का रोड शो हुआ।
By Prashant Pandey
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 05:19 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 07:29 PM (IST)
HighLights
- PM Modi in Jabalpur: पीएम मोदी ने जबलपुर से की मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत।
- PM Street Present Jabalpur: जबलपुर में पीएम खुली गाड़ी पर सवार होकर निकले पीएम मोदी।
- PM Modi MP Jabalpur Go to: प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात हैं एसपीजी कमांडो और 5 हजार पुलिस जवान।
PM Modi Street Present in Jabalpur: जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जबलपुर में रोड शो में खुले वाहन पर सवार होकर जनता का अभिवादन किया। उनके साथ वाहन में सीएम डा. मोहन यादव और भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे भी सवार रहे। पीएम मोदी शाम 6 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां सीएम मोहन यादव और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकाप्टर से जीआरसी ग्राउंड पहुंचे और यहां से भगत सिंह चौक कटंगा पहुंचे। पीएम ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरू किया।
पीएम मोदी (PM Modi in MP) के दौरे को देखते हुए इलाके में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था। जबलपुर शहर में कटंगा चौक से छोटी लाइन चौके के बीच सवा किमी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो किया। रोड शो में उन्होंने सवा किमी की दूरी करीब एक घंटे में तय की।
PM Modi Jabalpur Go to: सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे। रोड शो के रास्ते पर दोनों ओर बेरीकेड्स लगाए गए। बेरीकेड्स के अंदर केवल पीएम नरेन्द्र मोदी का वाहन और पुलिस के वाहन चले।

PM Modi in Jabalpur: एसपीजी और पुलिस की सुरक्षा
जबलपुर में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आस-पास एसपीजी के 40 कमांडो तैनात हैं। वहीं पूरे क्षेत्र में 5 हजार पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। डुमना एयरपोर्ट से आने जाने वाले मार्ग और रोड शो के रास्ते की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहर से ही वाहनों का जाना बंद कर दिया गया था।





