महाकाल थाना पुलिस ने महिला सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर आरोपित युवतियों और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 04:31 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 04:39 PM (IST)
HighLights
- महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित है।
- नागदा निवासी पलक चौहान, परी चौहान मोबाइल फोन से रील बना रही थीं।
- महिला सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोका तो दोनों विवाद करने लगीं।
Mahakal Temple Ujjain: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बाद भी रील बना रही युवतियों ने शनिवार शाम उन्हें ऐसा करने से रोकने वाली महिला सुरक्षाकर्मी को पीट दिया। महाकाल थाना पुलिस ने महिला सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर आरोपित युवतियों और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित है। बावजूद इसके नागदा निवासी पलक चौहान, परी चौहान मोबाइल फोन से रील बना रही थीं।
महिला सुरक्षाकर्मी शिवानी पुष्पद ने उन्हें रोका तो वे न केवल उनसे विवाद करने लगीं, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने शिवानी को बचाया और पुलिस में शिकायत की। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जाच कर रही है।
चाकूबाजी करने वाले का पुलिस ने निकाला जुलूस

श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने व नलिया बाखल के रहवासियों को चाकू मारने के आरोपित अमन बकरी को महाकाल पुलिस ने शुक्रवार देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपित का पुलिस ने नलिया बाखल क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपित कान पकड़कर चल रहा था। आरोपित ने उठक-बैठक भी लगाई। पुलिस ने अमन को काेर्ट में पेश किया था। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
ई रिक्शा के जांचे कागजात
ई रिक्शा चालक द्वारा श्रद्धालुओं से अभद्रता करने व रहवासियों को चाकू मारने की वारदात के बाद शनिवार को उज्जैन पुलिस ने ई रिक्शा की जांच का अभियान चलाया। शहर के सभी थानों की पुलिस ने ई रिक्शा रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा उनके चालान भी बनाए गए हैं। अकेले माधवनगर थाना पुलिस ने 35 ई रिक्शा की जांच की और उनमें से 18 के चालान बनाए हैं। एएसपी जयंतसिंह राठौर ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



.jpg)

