Lok Sabha Chunav 2024 : मंत्री एवं कलस्टर प्रभारी ने किया भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए पीले चावल देकर किया आमंत्रित
By Pankaj Tiwari
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 07:58 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 07:58 AM (IST)
HighLights
- बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक के नेताओं ने की स्वागत की तैयारी।
- मध्य प्रदेश के चुनाव अभियान की जबलपुर में रोड शो से शुरुआत।
- पंचनिष्ठाओं पर चलकर विशाल वट वृक्ष का रूप हासिल कर लिया है।
Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई हमारी पार्टी की पंचनिष्ठाओं पर चलकर आज हमने एक विशाल वट वृक्ष का रूप हासिल कर लिया है। दुनिया में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता हमारी पार्टी में हैं, भाजपा ने सदैव मूल्य पर आधारित राजनीति की है जिसका तात्पर्य यह है कि जो हमारे सिद्धांत है उन पर चलकर देशसेवा करना और उसका यह परिणाम है। सात अप्रैल को जबलपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में जबलपुर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी एवं मध्यप्रदेश शासन में केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मोदी के प्रस्तावित रोड शो मार्ग का पूर्ण अवलोकन और निरीक्षण किया। उन्होंने कटंगा गोरखपुर पहुंचकर जायजा लिया।
मध्यप्रदेश के चुनाव अभियान की जबलपुर में रोड शो के माध्यम से करेंगे
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश के चुनाव अभियान की शुरुआत जबलपुर में रोड शो के माध्यम से करेंगे और ये लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में किया जा रहा। प्रधानमंत्री का पहला रोड शो होगा,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस मार्ग से गुजरेंगे उस मार्ग का पूर्णतः निरीक्षण किया गया है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री राकेश सिंह, प्रदेश के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सदानंद गोडबोले सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुनिया में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता हमारी पार्टी में हैं
पिछले 10 वर्षों से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार है एवं देश के कई राज्यों में हमारी सरकार हैं जो निरंतर मां भारती को परम वैभव पर ले जाने का प्रयास कर रही है। विजयवर्गीय ने स्थापना दिवस के अवसर पर पुष्पक नगर वार्ड क्रमांक 57 के बूथ क्रमाक 20 में भाजपा का ध्वज फहराया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा का यह स्वरूप कार्यकर्ताओं की कठोर परिश्रम का परिणाम है भाजपा के सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं ने आत्मसात किया एवं उन पर चलकर देश की जनता के आशीर्वाद से भाजपा देश सेवा में पूरी तन्मयता से काम कर रही है। हमारे लिए सर्वप्रथम देश है फिर पार्टी है। क्लस्टर प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने क्षेत्रीय नागरिकों से भेंट कर उन्हें पीले चावल देकर आगामी 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो में आने हेतु आमंत्रित किया।
सतीश उपाध्याय ने किया भाजपा का ध्वजारोहण
प्रदेश के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने भाजपा की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर जबलपुर के राजीव गांधी वार्ड के बूथ क्रमांक 24 में उपस्थित होकर भाजपा का झंडा फहराया एवं सभी कार्यकर्ताओं को मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर विधायक अभिलाष पांडे, मंडल अध्यक्ष अतुल जैन दानी, मधुबाला राजपूत, शंकर श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत हेतु जबलपुर की जनता तैयार: – राकेश सिंह
प्रधानमंत्री का आगमन जबलपुर में हो रहा है एवं उनके रोड शो पर उनके जीवंत स्वागत हेतु जबलपुर की जनता तैयार है। प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक दिव्य एवं भव्य स्वागत हो इसकी तैयारी लगभग हो चुकी है। यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री के रोड शो की तैयारीयों के निरीक्षण के दौरान कही। राकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार को शाम 5 बजे जबलपुर की पश्चिम विधानसभा में रोड शो के माध्यम से जनता जनार्दन से रूबरू होंगे यह रोड शो शहीद भगत सिंह चौक कटंगा से आदि शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक तक होगा। यह गौरव का क्षण हम सबके बीच आने वाला है मां नर्मदा की पावन भूमि पर, रानी दुर्गावती की बलिदान भूमि पर, जब देश के प्रधानमंत्री रोड शो के माध्यम से जनता का अभिवादन करेंगे।





