Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर से जुड़े केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी हैं जो बालाघाट और दमोह के निर्वाचित होने के बाद सरकार में गए थे।
By Pankaj Tiwari
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 02:05 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 02:05 PM (IST)
HighLights
- बिहार से सांसद रहते हुए शरद यादव बने थे पहले केंद्रीय मंत्री।
- मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और दमोह सांसद रहे प्रहलाद पटेल को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया था।
- कांग्रेस में छिंदवाड़ा से सांसद रहे कमल नाथ भी केंद्र में मंत्री रहे।
Lok Sabha Chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर लोकसभा में आजादी के बाद से 20 लोकसभा चुनाव (उपचुनाव भी शामिल) हुए लेकिन जितने भी जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर दिल्ली पहुंचे इनमें किसी को सरकार में जगह नहीं मिल सकी। जबलपुर के साथ केंद्रीय स्तर पर लगातार उपेक्षा हुई। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के जनप्रतिनिधियों को सरकार में शामिल होने का मौका नहीं मिला। शरद यादव को जरूर केंद्र में मंत्री बनाया गया लेकिन वो भी उस वक्त जबलपुर से सांसद नहीं थे। जबलपुर से जुड़े केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी हैं जो बालाघाट और दमोह के निर्वाचित होने के बाद सरकार में गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में नई सरकार बनेगी देखना है कि इस बार जबलपुर से किसी प्रतिनिधि को केंद्र में जगह मिलती कि नहीं।
बिहार के मधेपुरा से सांसद थे शरद यादव
जबलपुर के इंजीनियरिंग कालेज से पढ़ाई कर चुके शरद यादव ने राजनीतिक करियर की शुरुआत जबलपुर से की थी। विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रहने के बाद उन्होंने जनसंघ का संयुक्त प्रत्याशी बनाया गया था। दो बार जबलपुर से सांसद निर्वाचित होने के बाद वे बिहार के माधेपुरा और उप्र के बंदायु से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैंं। शरद यादव एक मात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने तीन राज्यों से लोकसभा चुनाव लड़ा। शरद यादव को 1989-90 में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री – कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया था। इसके बाद वे कई सरकार में मंत्री बने। इसके बाद जबलपुर से 2004 में भाजपा से राकेश सिंह लोकसभा पहुंचे। 2016 में भाजपा ने राकेश सिंह को केंद्र में लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया था। वे कई साल तक इस पर बने रहे। इसके अलावा किसी भी अन्य जनप्रतिनिधि को सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली।
आसपास के जिलों से बने मंत्री
महाकोशल अंचल के प्रमुख केंद्र जबलपुर से भले ही लोकसभा चुनाव जीतने के बावजूद सरकार में किसी सदस्य को मौका नहीं मिला हो लेकिन महाकोशल के आसपास की लोकसभा सीट से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सरकार में जगह मिल चुकी है। इसमें मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और दमोह सांसद रहे प्रहलाद पटैल को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया था। इसके अलावा कांग्रेस में छिंदवाड़ा से सांसद रहे कमल नाथ भी केंद्र में मंत्री रहे।
ये बन चुके हैं जबलपुर से अभी तक सांसद
- 1952- मंगरू गनु उइके, सुशील पटैरिया,सेठ गोविंद दास
- 1957,1962,1967 और 1971 में सेठ गोविंद दास
- 1974 और 1977 में शरद यादव
- 1980 मुंदर शर्मा
- 1982 बाबूराव परांजपे
- 1984 अजय नारायण मुसरान
- 1989 बाबूराव परांजपे
- 1991 श्रवण कुमार पटैल
- 1996 और 1998 बाबूराव पराजंपे
- 1999 जय श्री बैनर्जी
- 2004,2009, 2014, 2019 राकेश सिंह