Janjgir-champa Information : बिहान समूह की महिलाएं बना रहीं नीम फूल की बड़ी

Janjgir-champa Information : बिहान समूह की महिलाएं बना रहीं नीम फूल की बड़ी

नीम का फूल सालभर में सिर्फ एक बार ही मिलता है। नीम फूल की सब्जी भी बनती है। नीम फूल की बड़ी भी बनाई जाती है। बाजार में इस तरह की बड़ी की मांग को देखते हुए बहेराडीह के बिहान की गंगे मईय्या स्व सहायता समूह की महिलाएं नीम फूल की बड़ी बनाने का काम करता कई सालों से कर रही हैं।

By komal Shukla

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 12:36 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 12:36 AM (IST)

नईदुनिया न्यूज जांजगीर-चाम्पा ।नीम का फूल सालभर में सिर्फ एक बार ही मिलता है। नीम फूल की सब्जी भी बनती है। नीम फूल की बड़ी भी बनाई जाती है। बाजार में इस तरह की बड़ी की मांग को देखते हुए बहेराडीह के बिहान की गंगे मईय्या स्व सहायता समूह की महिलाएं नीम फूल की बड़ी बनाने का काम करता कई सालों से कर रही हैं। यह बड़ी प्रति किलो एक हजार रुपये बिक रही है।

वैसे यह बड़ी हर किसी को पसंद है।समूह की अध्यक्ष लक्ष्मीन यादव और सचिव पुष्पा यादव ने बताया कि इस समय उन्हें नीम की फूल पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है और उड़द दाल के साथ अदौरी बड़ी की तरह नीम फूल की बड़ी बनाने का कारोबार कर रही हैं। इसी तरह उनके समूह में मुनगा बड़ी, मशरूम बड़ी रखिया बड़ी, पपीता बड़ी, आलू बड़ी, जिमीकंद की बड़ी, मूली की बड़ी, लाई बड़ी बनाने का काम किया जा रहा है।इस कारोबार से समूह की महिलाओं को आमदनी हो रही है।

बलौदा ब्लॉक अंतर्गत कुरदा कलस्टर के एडीईओ अरुण कुमार यादव, पीआरपी रोपेश्वरी निर्मलकर, एफएलसीआरपी रेवती यादव और सक्रिय महिला ललिता यादव ने बताया कि बड़ी के अलावा कई तरह के अचार और पापड़ भी बनाये जाते हैं। जिसमें मुनगा अचार कटहल अचार , बेर का अचार, मशरूम , नींबू , आम , टमाटर और अन्य सब्जी फल फूल का अचार बनाया जाता है। । ठीक इसी प्रकार चावल पापड़, आलू पापड़, मूंग दाल का पापड़, उड़द पापड़, साबूदाना पापड़, सूजी का पापड़, मशरूम पापड़, मुनगा भाजी का पापड़ भी बनाया जा रहा है।